स्मार्ट विलेज क्रांति: स्मार्टफोन और इंटरनेट से गांव में रहकर पैसे कमाने के 5 व्यवहारिक रास्ते
📌 संक्षेप में
Smart Village Revolution केवल इंटरनेट और स्मार्टफोन तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव में रहकर डिजिटल अवसरों के माध्यम से आय बढ़ाने की नई सोच है। आज एग्री-इन्फ्लुएंसिंग, हाइपर-लोकल ई-कॉमर्स, ग्रामीण पर्यटन, डिजिटल असिस्टेंस हब और AI आधारित कंटेंट सेवाओं जैसे क्षेत्रों में ग्रामीण युवा कम निवेश में नए अवसर तलाश सकते हैं। सही कौशल, डिजिटल समझ और निरंतर प्रयास के साथ गांव भी रोजगार और उद्यमिता के मजबूत केंद्र बन सकते हैं।
📌स्मार्ट विलेज क्रांति: स्मार्टफोन और इंटरनेट से गांव में रहकर पैसे कमाने के 5 व्यावहारिक रास्ते:
📑 Table of Contents
- ➤ प्रस्तावना
- ➤आखिर Smart Village Revolution क्या है?
- ➤साधन 1: एग्री-इन्फ्लुएंसर और डिजिटल फार्मिंग कंसल्टेंट।
- ➤साधन 2: लोकल टू ग्लोबल – हाइपर-लोकल ई-कॉमर्स (WhatsApp व Instagram से)
- ➤ साधन 3: रूरल टूरिज्म और विलेज कल्चर व्लॉगिंग (Rural Tourism & Experience Hub)
- ➤साधन 4: एडवांस्ड डिजिटल असिस्टेंस हब (सिर्फ CSC नहीं, एक कन्सल्टिंग सेंटर)
- ➤साधन 5: एआई (AI) की मदद से क्षेत्रीय भाषा में कंटेंट राइटिंग और वॉयस-ओवर
- ➤गांव में डिजिटल काम शुरू करने की 3 बड़ी चुनौतियाँ और उनके समाधान
- ➤ 30-60-90 दिन का एक्शन प्लान:गांव में रहकर डिजिटल कमाई कैसे शुरू करें ?
- ➤ इन 5 रास्तों में से कौन सा आपके लिए सबसे बेहतर है ?
- ➤ निष्कर्ष
- ➤ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQ
प्रस्तावना (Introduction)
- कोडिंग (Coding) सीख लीजिए।
- विदेशी कंपनियों के लिए फ्रीलांसिंग कीजिए।
- क्रिप्टो करेंसी या मार्केट में पैसा लगाइए।
आखिर Smart Village Revolution क्या है?
- तेज और भरोसेमंद इंटरनेट कनेक्शन।
- डिजिटल शिक्षा और ऑनलाइन सीखने की सुविधा।
- किसानों के लिए मौसम,बाजार भाव और खेती संबंधी डिजिटल जानकारी।
- ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल भुगतान की सुविधा।
- सरकारी योजनाओं तक आसान और पारदर्शी पहुंच।
- स्थानीय उत्पादों को देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाने की सुविधा।
- युवाओं के लिए डिजिटल और स्वरोजगार के नए अवसर।
- महिलाओं और स्व-सहायता समूहों को ऑनलाइन व्यवसाय से जोड़ना।
- डिजिटल इंडिया (Digital India): भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया यह अभियान जिसका उदेश्य सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराना,डिजिटल साक्षरता बढ़ाना और नागरिकों को तकनीक से जोड़ना है। इसका प्रभाव अब ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देने लगा है।
- BharatNet: सरकार द्वार शुरू किया गया BharatNet देश की ग्राम पंचायतों तक 'हाई-स्पीड ब्राडबैंड इंटरनेट' पहुचाना है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में शहरों जैसी डिजिटल सुविधाएं मिल सके। और जैसे जैसे गांवों तक इंटरनेट पहुंच रहा है वैसे वैसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी डिजिटल अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनती जा रही है।
- UPI डिजिटल भुगतान: कुछ दिनों पहले तक गांवों की लेन-देन 'नगद' रूप में होती थी। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। UPI (Unified Payments Interface) के मध्यम से छोटे दुकानदार,सब्जी विक्रेता,किसान,डेयरी संचालक और स्वयं सहायता ग्रुप भी इसे अपना लिए है और ऑनलाइन भुगतान स्वीकार कर रहे है।
- 5G और तेज इंटरनेट: अब 5G केवल मीडिया और वीडियो देखने के लिए ही नहीं,बल्कि वीडियो कॉल के मध्यम से कृषि सलाह,प्रशिक्षण,ऑनलाइन मीटिंग, फ्रीलांसिंग,स्मार्ट खेती और IoT आधारित कृषि तकनीक का मध्यम बन रहा है। भविष्य में ड्रोन और सेंसर आधारित कृषि भी गांवों में शुरू हो जाएगी क्योंकि अभी सीमित क्षेत्रों में इसकी शुरुआत हो चुकी है।
- AI (Artificial Intelligence) का प्रभाव: आज AI केवल बड़ी कंपनियों और शहरों तक सीमित नहीं रह गया है। इसका उपयोग गांवों में --कंटेन्ट बनाने,क्षेत्रीय भाषाओं में ब्लॉग लेखन,यूट्यूब वीडियो और स्क्रिप्ट और ऑनलाइन ग्राहक सहायता देना जैसे कामों को किया जा रहा है।
साधन 1: एग्री-इन्फ्लुएंसर और डिजिटल फार्मिंग कंसल्टेंट
- 1.एग्री-इन्फ्लुएंसर कौन बन सकता है:
इसके लिए कृषि विशेषज्ञ या कृषि वैज्ञानिक बनने की जरूरत नहीं होती है। यदि आपके पास निम्न में से किसी भी विषय का अच्छा या व्यवहारिक अनुभव है,तो आप शुरुआत कर सकते है --
- जैविक खेती।
- घर के छत पर बागवानी।
- जीरो बजट प्राकृतिक खेती।
- सब्जी उत्पादन।
- hydroponics Farming।
- बागवानी और फल उत्पादन।
- फूलों की खेती।
- औषधीय खेती।
- मधूमक्खी पालन।
- डेयरी पालन,मुर्गी पालन,बकरी पालन,मत्स्य पालन।
- ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई।
- वर्मी कंपोस्ट।
- ह्यूमिक एसिड।
- देशी बीज संरक्षण।
- कृषि में ड्रोन का उपयोग।
- कृषि उपकारों का उपयोग --आदि।
- 2.गांव के लिए यह विशेष क्यों है:
शहर का कोई भी यूट्यूबर चाहकर भी खेती का और खेती की समस्याओं का लाइव और अनुभवजन्य वीडियो नहीं बना सकता है। और आपके पास 'जमीनी हकीकत का सबसे बड़ा हथियार' है। आजकल देश के लाखों प्रगतिशील युवा इंटरनेट पर सर्च कर रहे है कि ---
- "ड्रोन तकनीक से नैनो यूरिया का छिड़काव कैसे करें"
- "कम लागत में हाइड्रोपोनिक्स या ड्रिप सिस्टम कैसे लगाए"
- औषधीय पौधों की खेती की तकनीक कैसे और क्या है"
- 3. शुरुआत कैसे करें -स्टेप बाइ स्टेप:
अगर आप इस क्षेत्र में कदम रखना चाहते है तो इन 4 स्टेप का पालन करें --
स्टेप 1. अपनी 'नीश'(Niche) चुने:
खेती का क्षेत्र बहुत बड़ा है अतः आप किसी एक चीज से शुरुआत करें जिसमें आपकी सबसे ज्यादा पकड़ है। जैसे 'आर्गेनिक खेती और घर पर जैविक खाद बनाना' --आदि।
स्टेप 2. डिजिटल प्लेटफार्म सेटअप करें:
नीश चुनने के बाद अब डिजिटल प्लेटफार्म को तय करें। मुख्य 4 प्लेटफार्म --यूट्यूब,फेसबुक,इंस्टाग्राम और व्हाट्सअप पर अपनी स्पष्ट नाम के साथ शुरुआत करें। वीडियो के लिए यूट्यूब,शॉर्ट्स और रील्स के लिए इंस्टाग्राम,वीडियो के साथ लेखन के लिए फेसबुक और अन्य मार्केटिंग और ग्रुप के लिए व्हाट्सअप का उपयोग करें।
स्टेप 3. दिखाओ,बताओ और सिखाओं (Show & Tell Methods):
जब भी आप खेत पर काम कर रहे है तब अपने मोबाइल को ट्रायपॉड पर लगाए और वीडियो रिकार्ड करें। बिना किसी बनावट के सरल भाषा में जो भाषा जानते है ठीक उसी भाषा में बताए की आप क्या कर रहे है और इससे क्या फायदा है। साथ ही आपके इस काम से समाज,देश और पर्यावरण को क्या फायदा होने वाला है।
स्टेप 4. शॉर्ट्स और रील का सहारा लें:
शुरुआत में वैज्ञानिक बनने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने बनाए गए वीडियो के सपोर्ट में एक एक मिनट का यूट्यूब शॉर्ट्स वीडियो बनाए और इंस्टाग्राम पर रील्स बनाए। यह रियल होने के करण बहुत तेजी से वायरल होती है और इनसे शुरुआती आडियन्स बहुत जल्दी मिल जाती है।
- 4. जरूरी टूल्स और शुरुआती खर्च:
कोई भी छोटा सा व्यवसाय शुरू करने के लिए हजारों और लाखों रुपए खर्च हो जाते है लेकिन इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए मात्र कुछ हजार से ही काम चल जाएगा --
- स्मार्टफोन: जो आपके पास पहले से ही मौजूद है। हां!थोड़ा बढ़िया कैमरा वाला रहे तो अच्छा है।
- माइक (Microphone): चूंकि खेत में हवा चलती है इसलिए साफ आवाज को रिकार्ड करने के लिए एक 800-1200 रुपये तक का बढ़िया कालर माइक ले सकते है। कम का रहेगा तो भी काम चल जाएगा।
- ट्रायपॉड (Tripod): मोबाइल का स्टैन्ड जो एक जगह टीकाकार रख सकें करीब 500 रुपये का मिल जाएगा।
- फ्री वीडियो एडिटर: मोबाइल में वीडियो एडिट करने के लिए VN Editor या KineMaster का फ्री वर्जन बिना वाटरमार्क वाला रख लीजिए।
- कुल शुरुआती खर्च: अधिकतम 2000 रुपया बिना मोबाइल का।
- 5. कमाई कैसे होगी (Monetization Channel):
लगातार उपयोगी वीडियो,शॉर्ट्स,रील और सामग्री डालने से आपका चैनल धीरे धीरे मजबूत बनता जाता है और आपके फॉलोवर बढ़ते जाते है। जब आपके साथ 5-10 हजार किसान या युवा जुड़ जाते है तब आपका कमाई का रास्ता खुल जाता है।
- यूट्यूब और फेसबुक विज्ञापन (Adsense): आपके वीडियो पर आने वाले विज्ञापनों पर प्रति महिना डॉलर में कमाई होगी।
- खाद,बीज और टूल्स कंपनियों से स्पांसरशिप: अब बड़ी-बड़ी एग्री-टेक कंपनियां अपने उत्पाद को प्रमोट एवं स्पांसर करने के लिए आपको पैसा देगी।
- एफीलिएट मार्केटिंग (Affiliate Marketing): आप अपने वीडियो में जिस टूल्स का इस्तेमाल करते है उस टूल्स या उत्पाद का अमेजन या अन्य जगह आफिलिएट लिंक डाल दीजिए। उस लिंक से यदि कोई उत्पाद को खरीदता है तो आपको कमीशन के रूप में आय प्राप्त होगी।
- पेज कंसल्टेंसी: और आगे चलकर आप अपनी एक छोटी सी फिश रखकर किसानों को फोन या वीडियो कॉल पर सलाह,परामर्श आदि प्रदान कर सकते है।
- 6. वास्तविक केस् स्टडी (Real life Example):
ऐसे दर्जनों उदाहरण तो आपके आसपास और आपके जिलों में ही मिल जाएंगे। और भी ऐसे उदाहरण है जैसे --'इंडियन फार्मर' (Indian Farmar) या फार्मिंग लीडर' (Farming Leader) यूट्यूब चैनल्स आपको मिल जाएंगे जो लाइव उदाहरण है। इसको शुरुआत करने वाले कोई बड़े वैज्ञानिक नहीं थे,बल्कि गांव के लड़के ही थे। आज ये महीनों के लाखों कमा रहे है। और इस क्षेत्र में अभी बहुत ज्यादा संभावना है।
🎯 साधन 1 का निचोड़:
खेती केवल पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि इंटरनेट के इस दौर में सबसे बड़ा 'कंटेंट बैंक' है। अगर आपके पास मिट्टी की समझ है, तो डिजिटल दुनिया में आपके लिए अवसरों की कोई कमी नहीं है।
निष्कर्ष: यदि आप मोबाइल पर रील्स बनाते है तो पैसा कमाने के लिए अपनी काम और अनुभवों पर बनाए
साधन 2: लोकल टू ग्लोबल – हाइपर-लोकल ई-कॉमर्स (WhatsApp व Instagram से)
- 1. गांव के लिए यह विशेष क्यों है ? (The Local advantage):
अब शहरों के लोग भी डिब्बाबंद और मिलावटी चीजों से आगे बढ़कर शुद्धता के लिए ज्यादा पैसा देने को तैयार रहते है। केवल उनको भरोसा होनी चाहिए। भारत के और आपके गांवों में कई ऐसे 'प्रीमियम प्रॉडक्ट्स' है जिसके बारे में आपको भरोसा जगाने और प्रोमोट करने की जरूरत है जैसे --
- घर का बना शुद्ध आम या मिर्च का आचार या पापड़ और बड़ी।
- खेत का निकल हुआ शुद्ध सरसों का तेल या देशी गाय के A2 दूध का देशी घी।
- हाथ से बने मिट्टी के दिए और बर्तन या बांस-मुंज का बना हुआ हस्तशिल्प।
- मोंटे अनाज जिसकी मांग पूरे ग्लोबल लेवल पर है।
- शुरुआत कैसे करें? (Step By Step Action Plan):
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको कोई वेबसाइट बनाने की जरूरत नहीं है,बस आप इन बताए गए स्टेप की विधियों से आसानी से शुरुआत के सकते है ---
स्टेप 1. प्रोडक्ट और पैकेजिंग फिक्स करें:
सबसे पहले अपने गांव की किसी एक या दो विशेष उत्पादों को चुने और उसकी पैकेजिंग को आकर्षक बनाए।फिर एक कागज का स्टिकर छपवा कर अपना एक ब्रांड का नाम दे जैसे --'शुद्ध ग्राम हस्तशिल्प' या 'देशी आचार' आदि। ब्रांडिंग बहुत जरूरी है।अपने गांव के नाम पर भी ब्रांड बना सकते है।
- लोग अक्सर उस अक्सर उस ब्रांड को याद रखते है जिसकी अपनी एक पहचान हो।
- उत्पाद की कहानी और गांव का परिचय लोगों को लुभाता है।
स्टेप 2. WhatsApp Business और Instagram का सेटअप:
अपने पर्सनल नंबर से अलग नंबर पर एक WhatsApp Business चालू करें। इसमें 'कैटलॉग' (Catalog) का आप्शन होता है जहां जाकर आप अपने प्रॉडक्ट्स की तस्वीरें और दाम लिख और अपलोड कर सकते है। इसके साथ ही साथ आप Instagram पर भी एक बिजनेस पेज बना लीजिए।
- शुरुआत छोटे से ही करनी चाहिए भले बाद में आप अपना वेबसाइट बना लीजिएगा।
- ऑनलाइन बिक्री में तस्वीरें ही आपकी पहली दुकान होती है।
- छोटा वीडियो बनाए की उत्पाद कैसे तैयार होता है।
स्टेप 3. रील्स और कंटेन्ट के जरिएं भरोसा जीते:
शहर के लोग ब्रांड से ज्यादा 'मेकिंग प्रोसेस' (बनाने के तरीकें) पर ज्यादा भरोसा करते है अतः गांव की महिलाओं या आपकी दादी,चाची के द्वारा आचार बनाते समय का वीडियो बना ले। इसमें साफ सफाई का ध्यान दे ताकि सुंदर और अच्छा लगे। वीडियो में इसी साफ आफै और शुद्धता को ही हाइलाइट करनी है। वीडियो कई कोनों से बनाए और पैकेजिंग एवं अन्य विशिष्टता को भी हाइलाइट करें।
- WhatsApp पर --उत्पाद,मूल्य सूची,ऑर्डर और ग्राहक से बातचीत एक ही जगह संभव है।
- Facebook स्थानीय ग्राहकों तक पहुंचने का अच्छा मध्यम है।
- Instagram यदि आपका उत्पाद आकर्षक है तो रील्स से पहचान और ब्रांड मिल यकता है।
- अपनी वेबसाइट से भी भरोसा बढ़त है और सीधे ऑर्डर मिल सकता है।
स्टेप 4. ऑर्डर ले और कूरियर करें:
आपके रील्स और वीडियो आदि देखकर आपको मैसेज करेंगे और बात आगे बढ़ाकर आप गूगल पे या पे फोन या UPI के मध्यम से पहले एडवांस पैसा मंगा ले।उसके बाद समान को पैक कर ले और अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस से स्पीड पोस्ट या किसी लोकल कूरियर जो नजदीक में उपलब्ध हो उसके जरिए ग्राहक के पते पर भेज दीजिए।
- जरूरी टूल्स और शुरुआती खर्च:
यह बिजनेस भी पूरी तरह से 'स्मॉल स्केल' बिजनेस ही है।इसीलिए इसको शुरू करने का बजट बहुत ही कम है और आसानी से किया जा सकता है -
- स्मार्टफोन और इंटरनेट: तस्वीरों और वीडियो बनाने के लिए सबसे जरूरी है। और यह भी आजकल सभी के पास पहले से ही उपलब्ध है। शुरुआत करने के बाद जब इन्कम आने लगे तब बिल्कुल नया ले सकते है।
- पैकेजिंग मेटेरियल: डिब्बे,स्टिकर और टेप आदि। शुरुआती खर्च -2,000 रुपये हो सकते है। जब ज्यादा आर्डर आने लगे तब बढ़ सकता है।
- वर्किंग कैपिटल: शुरुआत में केवल 5-10 किलो समान तैयार करें और जब आर्डर बढ़ने लगे तब इसको बढ़ाते जाईएगा।
- कुल शुरुआती खर्च: करीब 2-5 हजार रुपये।
- कमाई और स्केलेबिलिटी:
इस बिजनेस में मुनाफे का मार्जिन बहुत ज्यादा होता है। क्योंकि आप सीधे निर्माता और उत्पादक है और बीच कोई सेल्स चैनल या दलाल नही होता है।
मान लेते है की आपके गांव में शुद्ध देशी गाय का A2 घी का लागत 500 रुपये होता है। तो इसको शहर के लोग आसानी से 1200 से 1500 रुपया हंसकर देने के लिए तैयार रहते है। और यदि आप महिनें का सिर्फ 50 आर्डर पूरा कर लेते है तो आराम से आप 15000 से 25000 रुपये महिना के कमा लेते है।
यह आपकी शुद्ध कमाई है और घर एवं गांव में रहते हुए एवं अपना मुख्य काम करते हुए यह इन्कम कर सकते है। लेकिन जैसे जैसे आपका नाम बढ़ता जाएगा आपकी कमाई भी बढ़ती जाएगी।
- एक प्रेरक उदाहरण:
आए दिन देश के विभिन्न भागों से समाचारपत्रों में इस तरह के उत्प्रेरक समाचार देखने और पढ़ने को मिलते रहते है।कभी मुंबई में 5 महिलाओं ने मिलकर आचार बनाकर बेचना शुरू किया और ई-कामर्स के मध्यम से इसमें सफलता का परचम लहरा दिया।
इसी तरह से निहार के बेतिया जिले के एक किसान परिवार के युवा महेश ने अभी हाल ही में 'अदौड़ी' बनाकर अपने गांव से ही 'ई-कामर्स' का व्यवसाय शुरू किया है और उसमें वह अच्छा इन्कम का शुरुआत कर चुका है। यदि आपके आस पास भी ऐसे उदाहरण देखने को मिले तो कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताईएगा।
🎯 साधन 2 का निचोड़:
- इंटरनेट ने दुनियां को खत्म कर दिया है। अगर आपके प्रोडक्ट में दम है और आप सोशल मीडिया पर उसकी शुद्धता को ईमानदारी से दिखा सकते है,तो शहर का आमिर वर्ग आपका परमानेंट ग्राहक बन जाएगा।
साधन 3: रूरल टूरिज्म और विलेज कल्चर व्लॉगिंग (Rural Tourism & Experience Hub)
- 1. गांव के लिए यह विशेष क्यों है ? (The Local Advantage):
इस काम की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें आपको 'स्क्रिप्ट' नहीं लिखनी है और न ही आपको कोई एक्टिंग ही करनी है। बस आपको केवल अपनी असल जिंदगी को बिना किसी बनावट,बिना किसी चमक-दमक और दिखावे के ही दिखा देना है।
जितनी सादगी,ईमानदारी और प्राकृतिक खुशबू दिखेगी आपका 'कंटेन्ट' सीधे ग्लोबल स्तर पर पहुंच सकता है।
- 2. शुरुआत कैसे करें ? (Step By Step एक्शन Plan):
इस क्षेत्र में सफल होने के लिए आप इन निम्नलिखित चरणों का पालन करें --
स्टेप 1. कंटेन्ट का एंगल तय करें:
सबसे पहले आप अपनी गांव की विशेषताओं के आधार पर यह तय करे की आप क्या दिखाना चाहते है। कुछ बेहतरीन थीम्स ये हो सकती है --
- विलेज कुकिंग: दादी नानी के हाथ से बना पारंपरिक खाना जैसे--बिहार का लिट्टी-चोखा,मक्के की रोटी या सरसों का साग,या मिट्टी के बर्तन में बना दाल और खीर आदि।
- डेली विलेज लाइफ: सुबह से शाम तक की दिनचर्या,बरगद के पेड़ के नीचे का चौपाल,खेती-बारी,नहरों-नदियों और तालाबों एवं ट्यूबवेल का दिग्दर्शन और पशुपालन। कैसे भैंस पर बैठकर बच्चे लकड़ी को पीटकर बजाते हुए चराने जाते है।
- लोकल फेस्टिवल और कला: गांव के पारंपरिक गीत,त्योहार और स्थानीय लोक कलाएं जैसे--छठ पूजा,गोबर्धन पूजा,महाबीरी पूजा,दुगोंला आदि।
स्टेप 2. बिना किसी बनावट के रिकार्डिंग करें:
अब आप अपना मोबाइल उठाईए और इन तय किए हुए कंटेन्ट पर नेचुरल आवाज --जिसमें चिड़ियों की चहचहाहट,गाय की रंभाने की आवाज और चूल्हे की लकड़ी का चटकना आदि स्पष्ट रूप से सुनाई दे --के साथ वीडियो बना लीजिए। बैकग्राउंड में कोई संगीत आदि न डाले,क्योंकि सादगी ही इसकी पहचान है।
स्टेप 3. रुरल टूरिज्म (होम-स्टे) का अगला कदम:
जब आपका वीडियो लोकप्रिय होने लगे तब आप एक अच्छा और साफ सुथरा कमरा होम-स्टे के लिए तैयार करवा दे और अब आप सोशल मीडिया जैसे -'Airbnb' के जरिए शहर के लोगों को 2 दिनों के लिए वीकेंड पर गांव में आकर रहने,यहाँ की कल्चर को समझने और चूल्हे का शुद्ध खाना खाने का ऑफर दे सकते है।
- स्थानीय उत्पादों की बिक्री: हां! जब पर्यटक आ जाय और पर्यटन करके जाने लगे तब आप स्थानीय उत्पादों को उन्हे बिक्री जरूर कर दे और एक्स्ट्रा इन्कम प्राप्त कर ले जैसे --देशी गाय का A2 घी,देशी गुड़,अदौड़ी उर आचार आदि।
- 3. जरूरी टूल्स और शरुआती खर्च:
इस काम में भी लागत लगभग शून्य है --
- स्मार्टफोन: ऐसा मोबाइल जिसका कैमरा दिन की रोशनी में भी अच्छा फोटो और वीडियो रिकार्ड के सकें।
- ट्राइपाड या गोरिल्लापॉड: ब्लॉगिंग करते समय चलते फिरते मोबाइल को स्थिर रखने के लिए एक स्टैंड।
- वीडियो एडिटिंग ऐप: जैसे VN Editor यन इनशॉट जैसे फ्री मोबाइल ऐप जिनके मध्यम से वीडियो एडिटिंग और अपना स्पष्ट आवाज दे सकें।
- कुल शुरुआती खर्च: केवल 500 से 2000 हजार रुपये।
- 4. कमाई के मुख्य तरीकें:
आप इसके लिए विभिन्न सोशल मीडिया साइट का सहारा ले सकते है और आगे चलकर अपना खुद का वेबसाइट भी बना सकते है। शुरू में फ्री का वेबसाइट बनाए।
- यूट्यूब और फेसबुक पर मोनेटाइजेशन करवा दे। विलेज ब्लॉग का वाच टाइम ज्यादा होता है। एक बार मोनेटाइजेशन होने के बाद अच्छी कमाई होगी।
- विदेशी आडियन्स से उच्च RPM -क्योंकि यदि आपके वीडियो को विदेशी लोग देखते है तो उच्च RPM के कारण साधारण वीडियो के मुकाबले 3-5 गुना ज्यादा पैसा मिलता है।
- पैड टूरिज्म और होम-स्टे: यदि शहर के लोग गांव पर पर्यटन के लिए आते है तो प्रति पर्यटक 2-5 हजार शुद्ध कमाई देकर जाते है।
- स्थानीय उत्पाद बिक्री: आप आने वाले पर्यटकों को स्थानीय उत्पाद बेचकर भी इन्कम कर सकते है।
- 5. वास्तविक केस स्टडी:
आप यूट्यूब पर ही -'विलेज कुकिंग चैनल' (Village Cooking Chanel) या 'माइ विलेज शो' (My Village Show) को ही देख लीजिए यह एक अच्छा उदाहरण है। गांव के कुछ युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर पारंपरिक रूप से खेतों में खाना बनाना और मस्ती को रिकार्ड करना शुरू किया था। आज इनके पास करोड़ों सब्सक्राइबर है और खुद तो लाखों कमा रहे है साथ में पूरे गांव की आर्थिक स्थिति को बदल चुके है।
![]() |
| ग्रामीण पर्यटन से गांवों में विलेज होम स्टे आय का साधन बन गया है |
🎯 साधन 3 का निचोड़:
आपके गांव की जो सादगी और शांति जो आपको बहुत साधरण लग रही है,वह आज की डिजिटल दुनियां का सबसे कीमती प्रोडक्ट है। बस उसे सही तरीके से कैमरें के जरिए दुनियां के सामने पेश करने की जरूरत है।
साधन 4: एडवांस्ड डिजिटल असिस्टेंस हब (सिर्फ CSC नहीं, एक कन्सल्टिंग सेंटर)
- गांव के लिए यह विशेष क्यों है ? (The Local Advantage):
गांव के लोगों को अपने छोटे-छोटे ऑनलाइन कामों को कराने के लिए शहरों में जाना पड़ता है। इसमें उनका पूरा दिन तो खराब होता ही है ऊपर से जाने के साधन का किराया या पेट्रोल भी लग जाता है। यदि वह सभी सुविधा आप प्रदान कर दे और वह भी ईमानदारी के साथ तो भला वो शहर में क्यों जाएंगे।
यहां आपका सबसे बड़ा हथियार है --भरोसा और सुविधा', जो शहर का कोई अनजान 'साइबर कैफे' वाला उन्हे नहीं दे सकता है। आप इस भरोसे का लाभ उठाईए और एक अच्छी शुरुआत कीजिए।
- शुरुआत कैसे करें ? (Step By Step action Plan):
इस काम को एक प्रोफेशनल बिजनेस की तरह शुरुआत केने के लिए आप इन बताए गए स्टेप को फॉलो करें -
स्टेप 1. जरूरी आइडी और रजिस्ट्रेशन पाए:
शुरुआत करने के लिए आपको सरकार की CSC (Common Service Centre) आइडी के लिए 'ऑनलाइन' आवेदन करना होगा। उसके बाद इसका जरूरी ट्रेनिंग भी लेन होगा।
- साथ में आप 'IRCTC' की आधिकारिक आइडी भी ले सकते है। इसका फायदा यह होगा की आप कानूनी रूप से टिकट को भी बुक कर सकते है।
- बैंकिंग सेवाओं के लिए आप किसी भी प्रतिष्ठित बैंक की 'फिनो' या 'पेनीयरबॉय' जैसा --एइपीएस (AEPS -Adhaar Enabled Payment System) पोर्टल को भी ले लीजिए।
- साथ में अन्य सुविधाओं का आइडी भी ले लीजिए जैसे --कूरियर का आइडी या इंडियन पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचायजी आदि।
स्टेप 2. सेवाओं की लिस्ट बनाए:
अपनी दुकान के बाहर साफ सुथरा और आकर्षक लगने वाला एक बोर्ड बनवाईए जिसमें उपलब्ध मुख्य सेवाओं के नाम और शुल्क स्पष्ट रूप से लिखा हुआ हो। जैसे -
- सरकारी योजनाओं के फार्म भरना।
- आधार से पैसे निकालना और जमा करना।
- ट्रेन,बस और हवाई जहाज की टिकट बुक करना।
- बिजली बिल,मोबाइल,DTH,रिचार्ज और वाहन का बीमा करना। आदि
स्टेप 3. व्हाट्सअप ग्रुप के मध्यम से प्रचार:
अपने गांव का एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाए जैसे -'हमारा गांव डिजिटल अपडेट' और उसमें गांव के सभी लोगों को धीरे धीरे जोड़ दीजिए। इसके बाद जब भी कोई नई सरकारी योजना या अपडेट आए उसका विवरण इस ग्रुप में डालते रहिए। इससे लोगों को तुरंत पता चल जाएगा की इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास आना है और आपके सुविधा का लाभ लेना है।
- 2. जरूरी टूल्स और शुरुआती खर्च (Tools & Investment):
यह बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस काम में अन्य बताए गए कामों की तुलना में थोड़ा ज्यादा टूल्स और इनवेस्टमेंट की जरूरत होती है --
- लैपटॉप या कंप्यूटर: चाहे आप नया ले लीजिए या अभी मार्केट में पुराना लैपटॉप भी बढ़िया सा उपलब्ध है उसे ही ले लीजिए।
- एक अल-इन-वन प्रिंटर: जिसमें प्रिन्ट,फोटोकॉपी और स्कैन तीनों हो सकें ऐसा प्रिंटर ले लीजिए।
- बायोमेट्रिक फिंगर प्रिन्ट स्कैनर: आधार से पैसे निकलने के लिए या KYC अपडेट करने के लिए 'मंत्रा'(Mantra) या 'मॉर्फो' (Morpho) का डिवाइस। यह बहुत जरूरी है।
- इंटरनेट कनेक्शन: एक अच्छा 5G डोंगल या हॉटस्पॉट जरूरी है ताकि जल्दी और स्मूथली काम हो पाए।
- जगह: यदि अपने घर है तो बेस्ट नहीं तो किराया पर भी।
- कुल खर्च: करीब 30-40 हजार में शुरुआत हो सकता है। लैपटॉप नया और अच्छा लेंगे तो कुछ बढ़ सकता है। हां यदि आप लेमिनेशन और अन्य उपकरण लेंगे तो करीब 10,000 हजार और मानकर चलिए।
- 3. कमाई की क्षमता (Earning Potential):
यह गांव का एक ऐसा डिजिटल बिजनेस है जो शहरों को फेल करते हुए पहले ही दिन से नगद कमाई प्रदान करने लगता है --
- फार्म,टिकट और रिचार्ज: इन तीनों कामों से आप आसानी से यदि दिन भर में 15-20 ग्राहक आ जाए तो 700-1000 रुपये की कमाई कर सकते है।
- बिल् पेमेंट और पैसा निकालना: आधार से पैसे निकालने और बिल् पेमेंट पर कमाई कर सकते है।
- प्रिन्ट,फोटो स्टेट और स्केन एवं लेमिनेशन: प्रतिदिन इन्कम होनी ही होनी है।
- अन्य सेवाये: आधार डाउनलोड और अन्य डिजिटल सेवाओं पर इन्कम कर सकते है।
- स्टेशनरी आइटम: आप कुछ स्टेशनरी आइटम पर भी इन्कम कर सकते है उसको बेचकर।
🎯 साधन 4 का निचोड़:
सरकार देश को डिजिटल बना रही है,लेकिन उस डिजिटल सिस्टम को गांव के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए एक अंध्याम की आवश्यकता है। और आप यही मध्यम बन जाएंगे।आप सेवा भी करेंगे और एक बेहतरीन बिजनेस भी खड़ा कर देंगे।
निष्कर्ष: अपने केंद्र को केवल एक सेवा केंद्र नहीं,बल्कि समाधान केंद्र के रूप में विकसित करें आप छा जाएंगे।
यह भी पढ़े --डिजिटल इंडिया: फ्री मे इन 8 सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म से पाए 2026 मे घर बैठे स्वस्थ्य का समाधान।
साधन 5: एआई (AI) की मदद से क्षेत्रीय भाषा में कंटेंट राइटिंग और वॉयस-ओवर
- 1. गांव के लिए यह विशेष क्यों है ? (The Local Advantage):
आप जितनी रियलिटी से गांव के परिवेश,लोक कथाओं, वहां की मिट्टी,कलाओं,स्थानीय त्योहारों,मुहावरों और परंपराओं के बारे में लिख सकते है वैसा कभी शहरों के लोग सपने में भी नहीं लिख सकते है।आज बड़ी बड़ी न्यूज वेबसाइट,यूट्यूब चैनल्स,पॉडकास्ट प्लेटफार्म और मनोरंजन कंपनियों को 'स्क्रिप्ट राइटर' या 'लेखों के लेखन' के लिए ऐसे ही 'देशी और अनूठी भाषा' की जरूरत होती है।
आपके पास यही मातृभाषा वाली जो ताकत है, वह इंटरनेट पर आपकी सबसे बड़ी ताकत है। बस इस ताकत को भुनाने की शुरुआत करने की देर है।
- 2. शुरुआत कैसे करें ? (Step By Step Action Plan):
इस काम को अपने स्मार्टफोन और लैपटॉप दोनों से शुरुआत कर सकते है। शुरू में आप अपने स्मार्ट फोन से करते हुए जब इन्कम बढ़ने लगे तब लैपटॉप खरीद ले। इससे काम आसान हो जाता है। शुरुआत करने के लिए आप इस बताए गए स्टेप को फॉलो करें --
स्टेप 1. टूल्स का सही इस्तेमाल करना सीखे:
अपने मोबाइल में बिल्कुल मुफ्त वाला AI टूल्स जैसे --Gemini AI और ChatGPT को डाउनलोड कर लीजिए। इसको अंग्रेजी ही नहीं बल्कि, हिन्दी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में आप इस्तेमाल कर सकते है। आप प्रतिदिन किसी विषय पर ब्लॉग या लेख कैसे लिखना है पूछकर लिख सकते है।
- जैसे--आप इससे पूछ या इसको बोल सकते है की मुझे 'छठ पूजा' पर 1200 शब्दों में ब्लॉग लिखना है। ये पूरा लेख और इसका ड्राफ्ट बना देगा।
स्टेप 2. अपना स्थानीय टच प्रदान करें:
अब आप AI द्वारा बनाए गए ड्राफ्ट को कभी भी हूबहू कॉपी पेस्ट मत कीजिए। बल्कि उसे अपनी भाषा में स्थानीय टच के साथ अपने क्षेत्र का उस विषय पर प्रचलित मुहावरों,कहानियों और चुटकुलों के मध्यम से अपना लेख बनाए। इससे यह पूरी तरह से नेचुरल औरे देशी लगने लगेगा।
स्टेप 3. वायस-ओवर का जादू:
इसका मतलब है अपनी आवाज देना। यदि आपका आवाज अच्छा है तो उस लिखी हुई स्क्रिप्ट को अपने मोबाइल में अपने आवाज में रिकार्ड कर लीजिए। आजकल अडियो कहानियां और यूट्यूब के कहानी वाली वीडियो के बैकग्राउंड में आवाज देने वाले लोगों की बहुत भारी मांग है।
स्टेप 4. काम कहां खोजे:
ऐसा कर सकते है की कोई अपना फ्री का ब्लॉग या यूट्यूब चैनल बना ले। और उसपर भी अपने कंटेन्ट को डाले ये आपके लिए सैंपल के रूप में काम करेंगे। अब आप बड़े खिलाड़ियों के बजाए फेसबुक ग्रुप,लिंक्डइन और यूट्यूब पर उन चैनल को मैसेज या मेल करें जो ये कहानियां बनाते है।
आप धीरे धीरे ब्लॉग,कंटेन्ट,स्क्रिप्ट और वायस ओवर का मास्टर बन जाएंगे। और आपको कलाइन्ट भी मिलने लग जाएंगे। और इन्कम बढ़ने लगेगा। बस आपको सफल के लिए निम्न बातों पर ध्यान देना है --
- अच्छी हिन्दी और क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान बढ़ाते जाए।
- शोध करने की आदत डालें।
- SEO की बुनियादी समझ विकसित करें।
- निरंतर सीखने की इच्छा विकसित करें।
- AI से मिले तथ्यों की हमेशा जांच करें।
- कॉपी पेस्ट नहीं करे बल्कि अपनी भाषा,लहजा और समझ एवं अनुभव को जोड़े।
- स्थानीय भाषा और संस्कृति का सम्मान करें।
- ग्राहकों के काम की गोपनीयता को बनाए रखें।
- गुणवत्ता और विश्वसनीयता को सबसे अधिक महत्व प्रदान करें।
- 3. जरूरी टूल्स और शुरुआती खर्च (Tools & Investment):
इस काम का सबसे बड़ा खूबी यह है की इस काम में रिस्क और इनवेस्टमेंट जीरो होता है। और साथ ही इसको अपने मुख्य काम के साथ में पार्ट टाइम में भी शुरुआत कर सकते है और जब बहुत अच्छा हो जाए तब इसे फूल टाइम में भी करना जारी रख सकते है --
- स्मार्टफोन और इंटरनेट: बेसिक और सबसे जरूरी चीज यही है। ये दोनों है तो आप पूरी काम को शुरुआती स्तर पर कर सकते है।
- फ्री AI एप: यह तो आजकल सभी के स्मार्टफोन में रहता है है और लोग इसको डाउनलोड कर सकते है।
- फ्री अडियो और वीडियो रिकार्डिंग ऐप: इसको भी डाउनलोड कर लीजिए।
- कुल शुरुआती खर्च: यह लगभग जीरो ही होता है। लेकिन आप चाहे तो इस काम के लिए अलग से मोबाइल और इंटरनेट ले सकते है।
- 4. कमाई का क्षमता (Earning Potential):
इस काम में आपकी कमाई आपके अधिक से अधिक काम करने की क्षमता पर निर्भर करती है। लेकिन यह शुरुआती दौर में कम हो सकती है और अपकी स्किल्स बढ़ जाने पर कमाई में बढ़ोतरी हो जाती है।
- कंटेन्ट राइटिंग: इसमें शुरुआती राइटर्स को प्रति शब्द 30 से 50 पैसे मिलते है और यदि आप प्रतिदिन 1000 शब्दों का कंटेन्ट लिखते है तो आप रोज 300 से 500 की कमाई कर सकते है जो महिनें के 9000 से 15000 तक की हो सकती है।
- वायस ओवर: यूट्यूब चैनल और अडियो पलेफ़र्म 5 मिनट के अडियो रिकार्डिंग के लिए 500 से 1000 हजार रुपया देते है। जैसे जैसे आपकी आवाज की ब्रांडिंग होती है आप प्रति प्रोजेक्ट 5000 से 10000 तक का चार्ज कर सकते है।
- ऐड और अफलीएट मार्केटिंग: आप जो अपना पोर्टफोलियो और अपना ब्लॉग वेबसाइट या चैनल बनाए है यदि वह भी रैंक कर जाता है तो आप ऐड और अन्य प्रकार के इन्कम भी प्राप्त करने लग जाते है।
🎯 साधन 5 का निचोड़:
एआई (AI) नें भाषा की सभी बंदिशों को समाप्त कर दिया है।अब आपको अंग्रेजी जानने की जरूरतें नहीं है,बस अपनी भाषा को AI की स्पीड के साथ जोड़ लीजिए और घर बैठे ही पूरी दुनियां के लिए लिखना और बोलना शुरू कर दीजिए।
निष्कर्ष: AI के साथ अपनी रचनात्मकता,अनुभव और ईमानदार मेहनत को जोड़ना है।
गांव में डिजिटल काम शुरू करने की 3 बड़ी चुनौतियाँ और उनके समाधान
चुनौती 1. इंटरनेट की स्पीड और बिजली की समस्या:
- समस्या:
- गांव में आज भी कई बार अचानक बिजली कट जाता है और इंटरनेट का नेटवर्क कमजोर हो जाता है। जिससे वीडियो अपलोडिंग और लाइव काम में दिक्कत आती है।
- समाधान:
- इसका सबसे बढ़िया समाधान करने का रास्ता है कि आप 'ऑफलाइन वर्किंग मॉडल' को भी अपना लीजिए। जब बिजली का नेटवर्क नहीं हो तब आप स्क्रिप्ट लिखने,वीडियो एडिट करने या कंटेन्ट रिसर्च करने का काम ऑफलाइन कर लीजिए। दूसरा बिजली बैकअप के लिए आप एक अच्छा पावरबैंक और इनवर्टर आदि का व्यवस्था कर सकते है। तीसरा मोबाइल हॉटस्पॉट के अलावा आप एक अच्छा डोंगल भी ले लीजिए।
चुनौती 2. शुरुआती दिक्कत या 'लोग क्या कहेंगे ?" का झंझट:
यह चुनौती एक ऐसी चुनौती है जिसका सामना दुनियां में हर सफल इंसान को करना पड़ता है। देखते है इसको भी --
- समस्या:
- जब गांव का कोई युवा लैपटॉप या मोबाइल लेकर दिन भर बैठता है तब लोग उसे बेरोजगार समझने लगते है। लोग ताना भी मारने लगते है --'दिन भर मोबाइल में घुसा रहता है,कोई काम धंधा नहीं है' इससे युवा डिमोटिवेट हो जाते है।
- समाधान:
- अपनी झिझक दूर करने का एक ही तरीका है --'अपने काम को एक बिजनेस की तरह से पेश कीजिए'। शुरुआत में लोगों को समझाने में अपना समय व्यर्थ मत कीजिए। साथ में जब आपके काम से पहली या दूसरी कमाई आ जाए तो उसे अपने परिवार को दिखाए और समझाए। धीरे धीरे परिवार वाले समझ जाएंगे और आपका साथ देने लगेंगे। याद रखिए आपकी सफलता ही लोगों के तानों का सबसे अच्छा जवाब बनेगा।
चुनौती 3. तकनीकी जानकारी की कमी:
- समस्या:
- कई लोग शुरुआत तो करना चाहते है लेकिन उन्हे बहुत सारे तकनीक जैसे --ऐप चलाना,यूट्यूब वीडियो बनाना और अपलोड करना,थंबनेल बनाना या एआई (AI) टूल्स का इस्तेमाल करना ही नहीं आता है।
- समाधान:
- इसका आसान उपाय और समाधान है।आप जिस यूट्यूब पर वीडियो बनाना कहते है और रोज रोज शॉर्ट्स एवं वीडियो देखते रहते है उसपर ही सर्च कीजिए --यूट्यूब चैनल कैसे बनाए ? या सर्च कीजिए -वीडियो एडिट कैसे करें ? और -'कैनवा का इस्तेमाल कैसे करें ? आप वीडियो देख देख कर सबकुछ सीख जाएंगे और आपको शहर में जाकर इसका कोर्स करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
- दूसरा है 'एआई'(AI)- इसका उपयोग कैसे करना है ये खुद एआई से ही पूछ लीजिए स्टेप बाइ स्टेप --ए से लेकर जेड तक सबकुछ आपको सीखा देगा। और वह भी निःशुल्क ही। आप शुरू में रोजाना 2 घंटे केवल सीखने के लिए समय निकाल लीजिए और इसका समाधान हो जाएगा एवं आपको मजा भी आएगा।
पहला 30 दिन सीखने और तैयारी का समय:
इस समय आपको काम केवल सीखना और अपनी रुचि को तय करना है। इसके लिए आप --
- अपनी रुचि और पसंद का क्षेत्र का चुनाव कीजिए।
- रोज कम से कम 60 मिनट का डिजिटल कौशल को सीखने में लगाइए।
- AI टूल्स के बुनियादी उपयोग को सीख और समझ लीजिए बढ़िया से।
- अपने गांव की विशेषताओं और स्थानीय उत्पादों की एक सूची बनाईए।
अगले 30 दिन (31-60):पहला डिजिटल कदम बढ़ाईए:
पहले 30 दिनों में आप बहुत कुछ सीख चुके होते है और अब उसका व्यावहारिक प्रयोग करना है। और यह व्यावहारिक प्रयोग है काम की शुरुआत करना --
- अपना सोशल मीडिया का एकाउंट बनाईए।
- यदि वीडियो बनाना चाहते है तो यूट्यूब चैनल शुरू कीजिए।
- सप्ताह में कम से कम 2 उपयोगी पोस्ट या वीडियो को अपलोड कीजिए।
- WhatsApp Business प्रोफ़ाइल बनाईए।
- अपने गांव और बिजनेस से जुड़े 20-30 अच्छे फोटो और वीडियो तैयार कीजिए।
- AI की मदद से पोस्ट। स्क्रिप्ट और लेख तैयार कीजिए।
अंतिम 30 दिन का एक्शन प्लान:पहली कमाई:
अब आपकी प्राथमिकता अपनी आय को प्राप्त करना और उसे बढ़ाना होना चाहिए --
- स्थानीय ग्राहकों को अपनी सवाओं की जानकारी दीजिए।
- छोटे व्यवसायियों को सोशल मीडिया हेल्प कीजिए।
- अपने उत्पाद को ऑनलाइन सूचीबद्ध कीजिए।
- किसानों और स्थानीय व्यवसायियों के लिए डिजिटल सामग्री तैयार कीजिए।
- ग्राहकों की प्रतिक्रिया को लेकर अपनी सेवा में सुधार कीजिए।
निष्कर्ष (Conclusion)
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
प्रश्न 1:क्या गांव में रहकर सचमुच ऑनलाइन कमाई की जा सकती है? ▼
प्रश्न 2: क्या शुरुआत करने के लिए महंगे उपकरण जरूरी हैं? ▼
प्रश्न 3:क्या अंग्रेजी जाने बिना भी यह काम किया जा सकता है? ▼
प्रश्न 4:सबसे कम निवेश वाला विकल्प कौन सा है? ▼
प्रश्न 5:पहली कमाई आने में कितना समय लग सकता हैं? ▼
प्रश्न 6:क्या महिलाएं भी इस अवसर का लाभ उठा सकती है? ▼
प्रश्न 7:क्या गांव छोड़कर शहर जाना जरूरी होता हैं? ▼
प्रश्न 8:सबसे महत्वपूर्ण निवेश क्या है? ▼
- डिजिटल इंडिया (Digital India): यह भारत सरकार की प्रमुख डिजिटल पहल है। वेबसाइट: https://www.digitalindia.gov.in।
- BharatNet: ग्राम पंचायतों तक हाई स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने का राष्ट्रीय परियोजना।इसकी वेबसाइट है:https://www.bbnl.nic.in।
- National Payment Corporation of India (NOCI): ये UPI, फोन पे आदि वॉलेट और अन्य डिजिटल भुगतान प्रणालियों का संचालन करने वाली संस्था।इसकी वेबसाइट है:https://www.npci.org.in।
- Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY): भारत सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय।इसका वेबसाइट है:https://www.meity.gov.in।
- Ministry of Rural Devlopment: भारत सरकार का ग्रामीण विकास मंत्रालय है।इसका वेसाइट है:https://rural.nic.in।
- NABARD(National Bank for Agriculture and Rural Devlopment): ग्रामीण उद्यमिता और वित्त से संबंधित राष्ट्रीय संस्था।इसकी वेबसाइट है:https://www.nabard.org।
- Start-up India: उद्यमिता, स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने वाली भारत सरकार की पहल। वेबसाइट:https://www.startupindia.gov.in।
- Open Network for Digital Commerce (ONDC): छोटे और स्थानीय व्यवसायियों को डिजिटल कॉमर्स से जोड़ने का पहल। वेबसाइट:https://ondc.org।
- Skill India: डिजिटल प्रशिक्षण,व्यवसायिक कौशल की आधिकारिक जानकारी की संस्था। वेबसाइट:https://www.skillindia.gov.in।
- Common Service Centre (CSC): ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल और कॉमन सरकारी सेवाओं को उपलब्ध कराने वाली राष्ट्रीय नेटवर्क। वेबसाइट:https://www.csc.gov.in।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks for reading the post 🙏