भारत के 7 प्रमुख 'शक्तिशाली ग्रामीण उद्यमी' जिनके हिम्मत और हौसलों से मिलती है बहुमूल्य सीख

Most Powerful Rural Enterpreneur in India by Forbes

हृदय मे भाव,विचारों मे सृजनात्मकता एवं कर्मठता हो तो सामान्य व्यक्ति भी आसाधरण कार्य कर सकता है। और यह आसाधरण कार्य वैज्ञानिक आविष्कार के रूप मे भी सामने सकता है। और ऐसे ही सामान्य व्यक्ति को फोर्ब्स (
Forbs)पत्रिका ने ग्रामीण भारत के सात लोगों को स्थान दिया है। इनके नवाचारो ने सीधे ग्रामीण जीवन को बेहतर बनाया है। 


इन्होंने अनुभवजन्य ज्ञान से वह कार्य कर दिखाया जिसे देखकर कोई भी अचंभित हो सकता है। ये वे लोग है जिन्होंने किताबी ज्ञान और बिना किसी डिग्री के बजाय अपने अनुभव से आम आदमी के तकलीफ को समझ और उनके दर्द को दूर करने मे जुट गए। इन्होंने अपनी स्मृति को आधार बनाया और भारतीय ग्रंथों के इस वाक्य को सार्थक कर दिया की "स्मृति को आविष्कार मे बदलने वाले ही लोकप्रणेता कहलाते है।"


ये सातों भारतीय आधुनिक भारत के पुरोधा है जो सुदूर गावों मे रहते हुए अपने कर्म के आविष्कार से भारतीय समाज को अपने यंत्रों का वरदान दिया। इन सातों के नाम है - मनसुखभाई जगनी,मनसुखभाई पटेल,मनसुखभाई प्रजापति,अंशु गुप्ता,रामाजी खोबरागढ़े,मदनलाल कुमाव और चिन्ताकिंडी मल्लेशाम। इन्होंने अपने काम से अपने नाम को सार्थक किया। 


7 Most Powerful Rural Enterpreneur in India by Forbes List
इन ग्रामीण उद्यमियों से हमें सीख लेनी चाहिए (AI Generated)

मनसुखभाई जगनी और उनका 'बुलेट हल'(Bullet Santi)-

मनसुखभाई जगनी गुजरात के अमरेली जिले के एक साधारण किसान परिवार से है। उन्हे ग्रामीण नवाचार के लिए अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली और फोर्ब्स के प्रकाशित सूची मे शामिल किया गया -

  • बुलेट हल का आविष्कार: जगनी ने मोटरसाइकिल से खेत जोतने का यंत्र तैयार किया है। क्योंकि छोटे किसानों के पास महंगे ट्रैक्टर खरीदने के लिए पर्याप्त धन नहीं होता था। यह बिल्कुल ट्रैक्टर की तरह ही काम करता है। यह दो लीटर ईंधन मे आधे घंटे मे करीब एक एकड़ जमीन को जोत सकता है। 
  • चार साल के मेहनत से किया तैयार: इसए 325 सीसी के बुलेट मोटरसाइकिल पर पिछले हिस्से मे दो पहिये लगाकर चार सालों के मेहनत और परीक्षण के बाद बनाया गया है। 
  • ग्रामीणों को पहुंचाया लाभ: चूंकि इसमे कम लागत और कम ईंधन का खपत होता है जो छोटे और सीमांत किसानों को बहुत उपयोगी साबित हो रहा है।
मनसुखभाई जगनी के इस काम ने उन्हे कई राष्ट्रीय नवाचार पुरस्कार के साथ ग्रामीण नवाचार के प्रेरणास्रोत के रूप मे पहचान दिलाया।


मनसुखभाई पटेल का कॉटन स्ट्रिपइंग मशीन -

मनसुखभाई पटेल भी गुजरात के ही एक साधारण किसान और नवाचारी है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कपास किसानों की एक बड़ी समस्या का व्यावहारिक समाधान विकसित किया है-
  • कॉटन स्ट्रिपइंग मशीन(Cotton Stripping Machine): कपास के पूरे बंद और अधखुले फूलों मे से कपास निकालना बहुत समय लेने वाला और थका देनेवाला काम होता था जिसे इस मशीन ने आसान बना दिया। इससे कम समय मे बहुत अधिक कपास निकल जाता है जिससे मजदूरों को भी फायदा और सीमांत किसानों को भी मजदूरी मे बचत का फायदा होने लगा। 
  • मिला अमेरिकी पेटेंट: मनसुखभाई पटेल के इस आविष्कार को अमेरिकी पेटेंट भी मिल चुका है। ये पेटेंट पाने वाले ऐसे पहले ग्रामीण आविष्कारक बन गए है। 
  • कपास की उन्नत तकनीक किया विकसित: इसके अलावा मनसुखभाई पटेल ने कपास की एक नई उन्नत तकनीक को भी विकसित किया है। और ये कारनामा भी बिना किसी डिग्री और पढ़ाई के ही किया है। 
मनसुखभाई पटेल से ये भी सीख मिलती है की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के समस्याओ का समाधान स्थानीय स्तर पर भी हो सकता है। 


मनसुखभाई प्रजापति का 'मिट्टीकूल'(MittiCool) ब्रांड -

मनसुखभाई प्रजापति गुजरात के एक साधारण कुम्हार परिवार से है। आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से होने के बावजूद उन्होंने अपनी पारंपरिक कौशल और नवाचार की सोच से अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाई। उन्हे ग्रामीण भारत के प्रमुख नवाचरों मे गिना जाता है -
  • मिट्टी का फ्रिज(Mitticool Refrigerator): मिट्टी से बना सस्ता और पर्यावरण अनुकूल बिना बिजली के काम करने वाला फ्रिज का आविष्कार किया जिससे कई दिनों तक सब्जियों और पानी को ठंढा रखा जा सकता है। 
  • मिट्टी का नॉनस्टिक तवाँ: बिना केमिकल कोटिंग के स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित और कम तेल मे खाना बनाने वाला नॉन स्टिक तवाँ का आविष्कार किया। 
  • मिट्टीकूल(Mitticool) ब्रांड की स्थापना: वर्ष 2021 मे गुजरात भूकंप के बाद उनका सर व्यवसाय नष्ट हो चुका था। लेकिन हार मानने के बजाय उन्होंने मिट्टी मे नवाचार को जारी रखा और मिट्टीकूल ब्रांड की स्थापना किया जिसकी पहुँच भारत के कई राज्यों के साथ विदेशों मे भी फैल चुकी है। 
मनसुखभाई प्रजापति को नवाचार के कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके है और हजारों ग्रामीणों के लिए प्रेरणा के स्रोत बन गए है। उन्होंने 'मिट्टी को सोना' कर देने के कहावत को चरितार्थ कर दिखाया। 

अंशु गुप्ता ने शुरू किया "काम के बदले कपड़ा" मॉडल -

अंशु गुप्ता एक प्रसिद्ध सामाजिक उद्यमी है। उन्होंने 'गूंज' नामक गैर सरकारी संगठन की स्थापना की है। उनका मुख्य काम ग्रामीण और शहरी भारत के बीच संसाधनों की खाई को कम करना है -
  • काम के बदले कपड़ा(Cloth for Work) मॉडल की शुरुआत: अंशु गुप्ता ने ग्रामीण क्षेत्रों मे बुनियादी जरूरतों को आसानी से पूरा करने के लिए काम के बदले कपड़ा मॉडल की शुरुआत की। उन्होंने समाज मे पुराने कपड़े को केवल दान नहीं बल्कि सम्मानजनक संसाधन के रूप मे देखने की नई सोच दी।इससे सम्मान के साथ सहायकता मिलती है न की भीख के रूप मे। 
  • आपदा राहत एवं अन्य कार्य: उन्होंने बाढ़,भूकंप और अन्य आपदा मे राहत कार्य को किया और कई ग्रामीण शिक्षा एवं आजीविका कार्यक्रमों का संचालन किया।
  • रैमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित: ग्रामीण भारत के विकास मे सामुदायिक भागीदारी के उनके प्रयास के लिए वर्ष 2015 मे उन्हे Ramon Magsaysay Award से सम्मानित किया गया। साथ मे कई अन्य राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भी उनको प्राप्त हुए। 
अंशु गुप्ता ने यह सिद्ध किया की सामाजिक परिवर्तन केवल पैसे से नहीं बल्कि सही सोच और मानवीय दृष्टिकोण से संभव है। उनका कार्य ग्रामीण भारत मे आत्मसम्मान और सामुदायिक विकास का प्रतीक है। 

दादाजी रमाजी खोबरागड़े -HMT धान के जनक -

दादाजी रामाजी खोबरागड़े महाराष्ट्र के चंद्रपूर विदर्भ क्षेत्र के एक साधारण किसान वैज्ञानिक थे। बिना किसी औपचारिक कृषि शिक्षा और किसी वैज्ञानिक सहायकता के रामाजी ने इसपर काम किया -
  • धान की नई प्रजाति HMT को किया विकसित: बिना किसी वैज्ञानिक सहायकता के विकसित किए जिससे करीब 80 फीसदी ज्यादा फसल की पैदावार होने लगी। साथ ही इसका दाना बारीक और खुशबूदार भी है। देश भर के किसान इस चावल क्रांति का लाभ ले रहे है। 
  • बीज संरक्षण और नवाचार को बढ़ावा: उन्होंने स्थानीय स्तर पर बीज संरक्षण और उसे विकसित करने का काम किया। 
  • स्वदेशी प्रयोग को दिया बढ़ावा: उन्होंने कृषि मे स्वदेशी प्रयोग को नये तरीकों से बढ़ावा दिया जिसका फायदा ग्रामीण किसानों को मिला। 
उनके द्वारा विकसित बीजों का बड़े पैमाने पर उपयोग हुआ लेकिन उन्हे इसका बौद्धिक संपदा का अधिकार और रॉयल्टी का पूरा लाभ नहीं मिल पाया। इससे पारंपरिक ज्ञान और किसान नवाचार की सुरक्षा की आवश्यकता उजागर हुई। उन्होंने सिद्ध कर दिया की शोध केवल प्रयोगशाला मे ही नहीं बल्कि खेतों मे भी हो सकती है। 

मदनलाल कुमावत बन गए बहुफसल थ्रेशर के जनक -

मदनलाल कुमावत राजस्थान के ग्रामीण नवाचारी और किसान है। उन्होंने किसानों की कटाई मढ़ाई से जुड़ी कठिनाइओ को समझ कर कम लागत वाली उपयोगी मशीन विकसित की-
  • मल्टी क्रॉप थ्रेसर का विकास: अलग अलग फसलो के लिए अलग अलग थ्रेसर की जगह एक ऐसा थ्रेसर विकसित किया जिससे कई फसलो की कटाई और मढ़ाई की जा सकती थी. जिससे कम लागत के साथ रख रखाव मे भी आसानी होने लगी। 
  • आत्मनिर्भर भारत और ग्रामीण नवाचार को बढ़ावा: उनका ये प्रयास ग्रामीण नवाचार और आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देता है। 
मदनलाल कुमावत ने दिखाया की स्वदेशी अनुभव पर आधारित व्यावहारिक समाधान किया जा सकता है। 


चिन्ताकिंडी मल्लेशाम ने कपड़ा बुनाई के लिए बनाया मशीन -

चिन्ताकिंडी मल्लेशाम तेलंगाना के सिद्धिपिटी जिले के एक साधारण बुनकर परिवार से थे। उन्होंने अपनी माँ और अन्य बुनकर महिलाओ की कठिनाइओ को देखकर एक ऐसा मशीन बनाया जिसने हथकरघा उद्योग मे क्रांतिकारी बदलाव ला दिया -
  • लक्ष्मी असू मशीन का किया आविष्कार: पारंपरिक पोचमपाली साड़ी के बुनाई मे 'असू' नामक प्रक्रिया बेहद कठिन और समय साध्य होती थी। जिसको इस मशीन ने बेहद आसान कर दिया जो कुछ ही घंटों मे पूरा कर देता है।
  • पोचमपाली साड़ी उद्योग को नया जीवन: उनके इस मशीन के आविष्कार ने ही इस साड़ी उद्योग को नया जीवन प्रदान किया अन्यथा ये विलुप्ति के कगार पर थी। इससे ग्रामीण आय और रोजगार मे भी वृद्धि हुई।
  • उनके जीवन पर "मल्लेशाम" फिल्म बनी: उनके इस मशीन के आविष्कार का इतना ज्यादा सामाजिक और आर्थिक प्रभाव हुआ की उनके जीवन कहानी पर 2019 मे मल्लेशाम फिल्म भी बनी।
इस प्रकार से उन्होंने सिद्ध कर दिखाया की नवाचार केवल उच्च शिक्षित लोगों तक ही सीमित नहीं है बल्कि कम पढे लिखे लोग भी नवाचार कर सकते है। 


निष्कर्ष :

निष्कर्ष के रूप मे कहा जा सकता है की नवाचार सिर्फ शहरों,प्रयोगशालाओ और शिक्षित डिग्रीओ की ही मुहताज नहीं होती। ग्रामीण परिवेश और खेतों मे भी बिना पढे लिखे लोग यदि जज्बा और जुनून हो तो ऐसा किया जा सकता है। इतना ही नहीं ये तो वो नाम है जो पत्रों और पत्रिकाओ मे प्रकाशित हुए है। ऐसे अनेक प्रतिभावान है जो गुमनाम ढंग से सृजनात्मक कार्य करते रहते है। 

यदि ऐसे लोग अपकी जानकारी मे हो तो कॉमेंट करके जरूर बताए। ताकि उनके कार्यों को प्रकाशित करके उन्हे उनके नवाचार का सम्मान दिलाया जा सके जिसके वे हकदार है। 


अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

प्रश्न 1. ग्रामीण उद्यमी से आप क्या समझते है?

उत्तर: ग्रामीण उद्यमी वह व्यक्ति है जो ग्रामीण क्षेत्रों मे रहकर स्थानीय संसाधनों,कच्चे माल,श्रम का उपयोग करके वस्तुओ और सेवाओ का उत्पादन करते है। ये उद्यमी ग्रामीण क्षेत्रों मे गैर कृषि व्यवसाय भी स्थापित करते है। 


प्रश्न 2. ग्रामीण उद्यमियों के सामने आने वाली चुनौतियां क्या है?

उत्तर: इन्हे मुख्य रूप से वित्तीय और बुनियादी ढ़ाचा की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जैसे -पूंजी की कमी,आधारभूत संरचना का अभाव,विपणन की समस्या और तकनीक प्रशिक्षण की कमी। 


प्रश्न 3. ग्रामीण उद्यमिता कैसे आर्थिक विकास मे मदद कर सकती है?

उत्तर: यह स्थानीय संसाधनों का उपयोग करके ग्रामीण क्षेत्रों मे मूल्यवर्धन करती है जिससे गावों की संपती मे वृद्धि होती है। यह कृषि पर निर्भरता कम करने के साथ साथ मौसमी बेरोजगारी की समस्या को दूर कर देती है। 


प्रश्न 4. सरकार ग्रामीण उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए क्या कर रही है?

उत्तर: सरकार द्वारा कई योजनाए चलाई जा रही है जैसे -ग्रामीण उद्यमी योजना,ASPIRE और ग्रामीण महिला उद्यमियों को ऋण। 


प्रश्न 5. MittiCool क्या है?

उत्तर: मिट्टीकूल एक ब्रांड है जिसे  मनसुखभाई प्रजापति जो गुजरात के कुम्हार परिवार से आते है मईटी के फ्रिज और नॉन स्टिक तवा आदि का निर्माण किया है जो बहुत ही लोकप्रिय होने के साथ स्वास्थ्यवर्धक भी है। 


प्रश्न 6. HMT धान का किस्म क्या है?

उत्तर: दादाजी रामाजी खोबरागड़े ने HMT धन की नई किस्म विकसित किये थे और वो भी बिना किसी लैब मे जाए हुए। यह किस्म बहुत ही अच्छा पैदावार देती है और किसानों को इससे लाभ प्राप्त हुआ है। 


संबंधित विषय जो पसंद हो:

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

AI खेती 2035: आने वाले 10 सालों में कैसे बदलेगी भारतीय कृषि ?

क्या आप भी बनना चाहते है "फॉरेंसिक साइंस मे एक्सपर्ट " कैसे जानिए पूरी प्रोसेस

भारत का LiFE पहल:कैसे वैदिक जीवनशैली से पर्यावरण सुरक्षा को प्रेरित करती है

स्वस्थ्य रहने के लिए भोजन के 10 नियम:सही तरीके से क्या,कब और कैसे खाए ?

Zero Budget Natural Farming : क्या सच में 1 गाय से 30 एकड़ खेती संभव है ? जानिए पूरा सच

भारत मे अब E20 Petrol,BS6 और Flax Engine Tractor ये तीन बड़ी टेक्नोलॉजी 2026 मे खेती को कैसे बदल देगी?

स्वदेशी और स्वावलम्बन:घर पर दंत-मंजन बनाने का लघु व्यवसाय कैसे शुरू करे?

Redox Flow Battery क्या है और यह एनर्जी स्टोरेज की दुनिया को कैसे बदलेगी?

क्या PM कुसुम योजना मार्च 2026 के बाद बंद हो रही है ? जानिए पूरी सच्चाई (Fact Check)

PFAS क्या है ? "फॉरेवर केमिकल्स"(Forever Chemicals) के दुष्प्रभावों से बचने हेतु समय रहते करना होगा प्रयास