📑 Table of Contents
- ➤ प्रस्तावना
- ➤ 1.फिट इंडिया एप्स ( Fit India App): जो एक्सरसाईज को खेल बना दे!
- ➤ 2.आयुष्मान भारत:आपका मैजिक हेल्थ कार्ड मोबाईल मे
- ➤ 3.ई - संजीवनी: विडिओ कॉल पर डॉक्टर से परामर्श
- ➤ 4.पोषण( POSHN)ट्रैकर:माताओं और बच्चों को मजबूत स्वस्थ्य देता
- ➤ 5.आयुष एप्स:प्राचीन भारतीय ज्ञान आधुनिक फोन मे उपलब्ध ?
- ➤ 6.नैशनल हेल्थ पोर्टल और एनसीडी टूल्स
- ➤ 7.माइगॉव चुनौतिया:कोटेस्ट और इनामों द्वारा स्वस्थ्य प्रदान स
- ➤ 8.U-WIN Portal:डिजिटल वैक्सीनेशन रिकार्ड स
- ➤ निष्कर्ष
- ➤ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQ
![]() |
| 2026 मे स्वास्थ्य को आसान बनाने वाले 8 सरकारी डिजिटल हेल्थ प्लाटफ़ार्म की जानकारी |
आज के डिजिटल दौर मे जब सबकुछ ऑनलाइन हो रहा है,तो हमारी सेहत (Health) पीछे क्यों रहे ? भारत सरकार ने 'डिजिटल स्वस्थ्य मिशन' (National Digital Health Mission) के तहत कई ऐसे एप्स और पोर्टल लांच की है जो ना सिर्फ हमारा पैसा बचाता है, बल्कि अस्पताल की लंबी कतारों से भी मुक्ति दिलाती है।
और आखिर क्यों नहीं! जब भारत मे 1 अरब से अधिक स्मार्ट फोन लोग प्रयोग कर रहे है। इसलिए लोगों को मूलभूत आरोग्य सेवाएं देने के लिए इन एप्स और टूल्स को सरकार ने निःशुल्क उपलब्ध कराया है और हर जगह उपलब्ध है। और इन एप्स मे कोई छुपे हुए विज्ञापन भी नहीं आते है। और भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों द्वार बनाए गया है इसीलिए 'विश्वसनीय' भी है। साथ ही ये विभिन्न भारतीय भाषाओं मे भी उपलब्ध है।
ये टूल्स 'आयुष्मान भारत' और 'फिट इंडिया' जैसे प्लान से जुड़े हुए है। और ये गावों के टावरों से मिलने वाले धीमे इंटरनेट पर भी काम करते है। आप घर बैठे AIIMS के डाक्टर से मुफ्त परामर्श ले सकते है,और कब दवा खानी है और कब BP मापनी है इसका याद दिलवानी है इन एप्स के माध्यम से पा सकते है।
तो आईए आज कुछ ऐसे ही कमाल के एप्स के बारे मे बात करते है -
1.फिट इंडिया एप्स ( Fit India App): जो एक्सरसाईज को खेल बना दे!
खेल और युवा मामलों के मंत्रालय ने यह निःशुल्क एप जारी किया है जो बोरिंग एक्सरसाईज को भी मजेदार खेल जैसा बना देता है। 2026 तक इस एप को 50 मिलियन से अधिक लोगों ने डाउनलोड कर लिया है।
- 1. एक्सरसाईज ट्रैकिंग: ये एप आप दिन भर कितना चलते है, जोर से चलते है की धीरे धीरे,दौड़ रहे है की खेल रहे है, सब कुछ बताता है और बहुत ही मजेदार है।
- 2. कितना कदम चले: डाक्टर कहते है की यदि आप एक दिन मे 10,000 कदम चलते है तो सुपर फिट बने रहते है और यदि प्रतिदिन 3,500 कदम से कम चलते है तो आपका स्वस्थ्य अनफिट हो जाएगा।
- 3. कोहली सिखाएंगे सूर्य नमस्कार: जी हां! विराट कोहली आपको इस एप मे सूर्य नमस्कार सिखाएंगे और कोई ओलंपिक खिलाड़ी आपको समझाते है योगा करना। छोटे छोटे विडिओ के माध्यम से आप व्यायाम करना अपने घर पर ही सीख जाएंगे।
2.आयुष्मान भारत:आपका मैजिक हेल्थ कार्ड मोबाईल मे
सोचिए यदि आपके स्वस्थ्य से जुड़ी हर एक चीज - डाक्टर विजिट,हर एक्सरे,हर दवा,हर रक्त जांच,बचपन मे लगी हर वैक्सीन - ये सभी आपके फोन पर एक जगह स्टोर हो जाए तो। और इसे कौन देखेगा और कौन नहीं देखेगा ये आप तय करेंगे।
यही है ABDM - (Ayushman Bharat Digital Mission) जो पूरी तरह निःशुल्क है।इसके द्वारा जारी आईडी कार्ड को "एबीएचए"(Ayushman Bharat Health Account) कहते है।
- 1. आभा (Abha) आईडी: यह आधार कार्ड की तरह ही होती है और ये आपकी हेल्थ आईडी है। 2026 तक 35 करोड़ लोगों ने जो भारत के एक तिहाई से ज्यादा होते है के पास यह जादुई आईडी कार्ड होगी। इसमें 14 डिजिट का Abha नंबर मिलता है।
- 2. एक लाख से ज्यादा स्वस्थ्य केंद्र: देश भर मे एक लाख से ज्यादा स्वस्थ्य केंद आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़े है। आप जब भी किसी अस्पताल मे जाते है तो वे अस्पताल ऑटोमैटिक आपके रिपोर्ट को Abha अकाउंट मे अपलोड कर देते है। अब आप कभी भी और कही भी दूसरे अस्पताल मे भी जाएंगे तो ये रिपोर्ट आपके मोबाईल मे मिल जाएंगे।
- 3. दूसरे एप्स से कनेक्ट रहता है: यह Abha अन्य एप्स जैसे - संजीवनी एप,फार्मेसी एप,बीमा कंपनियों और लैब्स से कनेक्ट रहता है। सभी वैक्सीन इसमें मिल जाएंगे चाहे आप विदेश मे रहे या देश मे, चाहे आप बचपन से जवान और बूढ़े भी क्यों न हो जाए।
3.ई - संजीवनी: विडिओ कॉल पर डॉक्टर से परामर्श
यह स्वस्थ्य मंत्रालय का बहुत ही धांसू टेली मेडिसन एप है। यानि आप अपने फोन पर दूर बैठे विडिओ कॉल के जरिए स्वस्थ्य संबंधी परामर्श पा सकते है। इसके लिए आपको कोई लाईन नहीं लगानी है और कोई फीस भी नहीं जमा करनी है। ये बिल्कुल निःशुल्क है।
- ट्रैवल से राहत: जो लोग हॉस्पिटल से दूर रहते है उन्हे ट्रैवल नही करना पड़ेगा। 2026 तक इसके जरिए 28 करोड़ से ज्यादा लोगों को कंसल्टेशन करने का अनुमान है यानि करीब 20 करोड़ बार लोगों को फिजिकल डाक्टर परामर्श के लिए ट्रैवल नहीं करना पड़ेगा।
- एप और वेबसाइट दोनों मौजूद: आप इसका एप डाउनलोड कर सकते है या इसके वेबसाइट पर जाकर अपनी समस्या को बुक कर अपने सही समय के हिसाब से डाक्टर को चुन सकते है ऑनलाइन परामर्श के लिए।
- रोगी और डाक्टर का दूरी मिटेगा: इसका सबसे बड़ा लाभ यह है की भारत के 70% रोगी गांव मे रहते है लेकिन 70% डाक्टर शहरों मे रहते है। ये दूरी मिट जाएगी। और डाक्टर से मिलने के लिए 50 किलोमीटर से दूर नहीं जाना पड़ेगा।
4.पोषण( POSHN)ट्रैकर:माताओं और बच्चों को मजबूत स्वस्थ्य देता
पोषण ( Prime Minister Overarching Scheme for Holistic Nutrition) का मकसद यह पक्का करना है की हर बच्चा अच्छा खाए और मजबूत बने। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने यह एप खासतौर पर माताओं,गर्भवती महिलाओ और छोटे बच्चों(0-6 साल) की देख भाल करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए जारी किया है।
- एक करोड़ से ज्यादा यूजर: इसके एक करोड़ से ज्यादा यूजर है जिनमे से अधिकतर महिलाएं और आंगनबाड़ी वर्कर है जो इसका इस्तेमाल कर रहे है। यह एप एक पूरी फूड डायरी और स्मार्ट कोच की तरह काम करती है।
- ऑटोमेटेड रिजल्ट चार्ट: यदि आप इस एप मे अपने बच्चे की लंबाई और वजन डालते है तो ये अपने आप एक चार्ट मे बदल देता है और बताता है की आपका बच्चा उम्मीद के अनुरूप बढ़ रहा है की नहीं? उसे किस पोषक तत्वों की जरूरत है?
- ट्रैकर रिमाइंडर: यह ट्रैकर रिमाइंडर की तरह भी काम करता है। यदि बच्चे को आप विटामिन देना भूल जाएगी तो रिमाइंड करता है-'रिया के आयरन के डोज का समय हो गया है,दे दीजिए'। जब तक आप मार्क नहीं कर देती की डोज दे दिया गया यह आपको रिमाइंड करती रहेगी।
5.आयुष एप्स:प्राचीन भारतीय ज्ञान आधुनिक फोन मे उपलब्ध
देश मे आयुष का मतलब है आयुर्वेद,योग,यूनानी,सिद्ध और होम्योपैथी। ये सभी पारंपरिक भारतीय दवा के तरीके है जो हजारों साल पुराने है।
- आयुष संजीवनी:दादी-नानी का नुस्खा: आयुष का मुख्य एप "आयुष संजीवनी एप" है जो 2026 के शुरू मे ही 2 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड होने वाले है। इसमें दादी-नानी के नुस्खों को विज्ञान के साथ मिलाकर सही सुझाव प्रदान करता है। इसमें बहुत सारे पुराने आयुर्वेदिक और घरेलू स्वस्थ्य की जानकारियां मिलती है।
- डाक्टर बुक करने मे मदद: यह एप आयुर्वेद डाक्टर बुक करने मे मदद करता है क्योंकि पूरे देश से 1.5 लाख से ज्यादा आयुष वेलनेस सेंटर है जो इसमें जुड़े हुए है। ये एप नजदीकी सेंटर का फोन नंबर दिखाता है जहां आप डाक्टर बुक कर सकते है। आयुर्वेदिक डाक्टर के साथ आप विडिओ कॉल पर परामर्श भी ले सकते है।
6.नैशनल हेल्थ पोर्टल और एनसीडी टूल्स
नैशनल हेल्थ पोर्टल (nhp.gov.in) हेल्थ मिनिस्ट्री की बनाई गई एक बहुत बड़ी ऑनलाइन हेल्थ लाईब्रेरी जैसा है। एनसीडी का मतलब है Non-communicable-Disease ये वो बीमारियां है जो एक इंसान से दूसरे इंसान मे नहीं फैलती है बल्कि धीरे धीरे मारती है जैसे-बीपी, डायबिटीज,कैंसर,हार्ट अटैक और फेफड़ों की बीमारियां आदि।
पोर्टल ऐसी बीमारियों के बारे मे जानकारी प्रदान करके घर पर इन बीमारियों को दूर करने मे मदद करता है। देश मे करोड़ों लोग पोर्टल पर इस सुविधा का लाभ ले रहे है या एनसीडी एप इस्तेमाल कर रहे है।
यहां मिलने वाली जानकारी एम्स और दूसरे बड़े प्रसिद्ध हॉस्पिटलों के डाक्टरों के द्वारा लिखी गई है। साथ ही यह एप कई भारतीय भाषाओं मे उपलब्ध है।
7.माइगॉव चुनौतिया:कोटेस्ट और इनामों द्वारा स्वस्थ्य प्रदान
माइगांव (MyGov.in) भारत सरकार का सिटीजन एंगेजमेंट पोर्टल है। इसमें हमेशा कोई न कोई वेलनेस चैलेंज आते रहते है जिसमे आप हिस्सा ले सकते है और इनाम जीत सकते है। अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग 'वेलनेस चैलेंज' मे हिस्सा ले चुके है।
कुछ मासिक चैलेंज इस तरह के है -
- 30 दिन तक चीनी नहीं लेने का चैलेंज: आप रोज बिना चीनी वाली चाय पीते हुए सेल्फी लेकर इसमें पोस्ट करे और लास्ट मे आप सर्टिफिकेट और स्मार्टवॉच जीत सकते है।
- योगा स्ट्रीक चैलेंज: इसमें एक महीने तक रोजाना 15 मिनट योग करे और अपनी योगा की फोटो अपलोड करे लास्ट मे आप योगा किट जीत सकते है।
- 10,000 स्टेप्स डेली चैलेंज: इसमें लगातार 15 दिनों तक 10 हजार कदम चले और टॉप स्कोर करने वाले को फिटनेस बैंड मिलेंगे।
माइगांव चैलेंज ये साबित करते है कि हमे वेलनेस के बारे मे बोर होने की जरूरत नहीं है।
8.U-WIN Portal:डिजिटल वैक्सीनेशन रिकार्ड
जिस प्रकार से CoWin ने कोविड मे मदद की थी ठीक उसी प्रकार से U-WIN देश के हर बच्चों और गर्भवती महिलाओ के सारे टीकों का डिजिटल रिकार्ड रखता है। इससे आपको हमेशा याद रहेगा की अगला टीका कब लगवाना है।
निष्कर्ष
भारत सरकार के द्वारा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर इतनी सारी हेल्थ सुविधाएं प्रदान करने वाली एप्स चल रही है ये सराहनीय है। लेकिन अभी भी बहुत सारे लोगों को इसके बारे मे जानकारी नहीं है।
साथ ही सरकारी हेल्थ स्कीम और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का सबसे बड़ा फायदा तभी है जब हम इनका सही इस्तेमाल करे, चाहे अपनी आभा आईडी बनाकर मेडिकल रिकार्ड डिजिटल करना हो या पोषण ट्रैकर या आयुष एप का इस्तेमाल करना हो, ये कदम आपके लाइफ को आसान सुगम और स्वस्थ्य बनाते है।
डिजिटल इंडिया (Digital India) के इस सफर मे खुद को और अपने परिवार को डिजिटल हेल्थ से जरूर जोड़े। यदि ये जानकारी बढ़िया लगी हो तो और लोगों को भी बताए ताकि वे भी जागरूक हो सके। साथ ही आप कॉमेंट मे जरूर बताए की आप इनमे से कौन से एप्स का इस्तेमाल करते है या शुरू करेंगे?
![]() |
| Fit India App |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
प्रश्न . आभा आईडी बनाने के क्या फायदे है?
उत्तर: आभा आईडी आपके सारे मेडिकल रिकार्ड को डिजिटल सेव रखती है। इससे आपको पुरानी रिपोर्ट और सलाह संभालकर रखने की जरूरत नहीं पड़ती है। आप कही भी डाक्टर को अपना डिजिटल रिकार्ड दिखा सकते है।
प्रश्न. क्या ई-संजीवनी एप पर डाक्टर से बात करने का पैसा लगता है?
उत्तर: बिल्कुल नहीं! ई-संजीवनी भारत सरकार का एक मुफ्त प्लेटफार्म है। इसपर बिना किसी फीस के विडिओ कॉल पर एक्सपर्ट डाक्टर से परामर्श ले सकते है।
प्रश्न. क्या आयुष एप पर केवल आयुर्वेदिक डाक्टर से ही परामर्श ले सकते है?
उत्तर: हां इसपर आपने नजदीकी आयुष सेंटर के यहां उपलब्ध आयुर्वेदिक,यूनानी,होम्योपैथिक डाक्टर से विडिओ कॉल के माध्यम से हेल्थ परामर्श ले सकते है बिना किसी शुल्क के ही।
प्रश्न. क्या नैशनल हेल्थ पोर्टल का लाभ मिलता है?
उत्तर: हां देश मे लाखों लोग इस पोर्टल का इस्तेमाल कर रहे है और बहुत सारी बीमारियों के बारे मे निःशुल्क और अपनी भाषा मे सही जानकारी प्राप्त कर रहे है।
प्रश्न. क्या फिट इंडिया एप केवल अनफिट या अस्वास्थ्य लोगों के लिए ही है?
उत्तर: नहीं! इस एप का इस्तेमाल स्वस्थ्य और युवा भी कर सकते है जो उन्हे हमेशा फिट और स्वस्थ्य रखने मे मनोरंजन के साथ मदद करता है।
प्रश्न. क्या माइगांव चुनौतिया मे सच मे इनाम मिलता है?
उत्तर: बिल्कुल मिलता है! अभी तक 50 लाख से ज्यादा लोग इस चुनौतियों मे हिस्सा ले चुके है। और उनमें से अधिकतर लोग इनाम भी पा चुके है।

