🌱 गांव में शुरू करें जूट बैग का बिजनेस – कम निवेश, ज्यादा कमाई!
स्थान: भारत | उत्तर प्रदेश | ग्रामीण खेती क्षेत्र।
विषय: 🌱 गांव में शुरू करें जूट बैग का बिजनेस – कम निवेश, ज्यादा कमाई!
किसके लिए उपयोगी: किसान, जुट की खेती करने वाले,दूरदर्शी व्यक्ति,युवा और महिला।
मुख्य लाभ:
✔ 👉 सिर्फ ₹1-2 लाख से शुरू
✔ 👉 घर से शुरू होने वाला बिजनेस
✔ 👉 सरकारी लोन और सब्सिडी उपलब्ध
✔ 👉 महिलाओं और युवाओं के लिए शानदार मौका
क्यों अच्छा भविष्य आर्थिक और व्यापारिक महत्व,पर्यावरण के अनुकूल।
महत्वपूर्ण क्यों प्लास्टिक बैन के बाद जूट बैग की मांग तेजी से बढ़ रही है। अब घर बैठे शुरू करें छोटा उद्योग और कमाएं ₹50,000–₹1 लाख महीना 💰
📑 इस लेख में क्या है?
प्रस्तावना (Introduction)
कुछ समय या ये कहे कि दशकों से प्लास्टिक और इसकी रस्सियों के आ जाने से पटसन एवं जुट उद्योग बहुत प्रभावित हो गया था। लेकिन पुनः वर्तमान समय में 'सिंगल यूज प्लास्टिक' के होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में पर्यावरण जागरूकता बढ़ने से एवं प्लास्टिक पर कई तरह के बैन लगने के कारण जुट (पटसन) की मांग तेजी से बढ़ी है।
ऐसे में "जुट बैग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट" को गांव या छोटे शहरों में शुरू करना बहुत ही शानदार एवं लाभदायक बिजनेस अवसर है।क्योंकि यह सुनहरा रेशा (Golden Fiber) अब केवल बोरियां बनाने तक ही सीमित नहीं रह गया है,बल्कि आजकल इससे बने फैशनेबल हैंडबैग,शॉपिंग बैग्स और ऑफिस आइटम्स की मांग लोकल से लेकर ग्लोबल लेवल पर बढ़ती ही जा रही है।
यह बिजनेस कम निवेश में भी आसानी से शुरू किया जा सकता है और मुनाफा बहुत अच्छा दे सकता है।
इको-फ्रेंडली होने के कारण जुट प्रोडक्ट्स का बाजार हर साल 15% की दर से बढ़ रहा है। इस गाइड में आप बारीकी से जान पाएंगे की कैसे अपनी खुद का Small Business 'बैग्स मेन्युफैक्चरिंग यूनिट' शुरू कर सकते है और महिनें के 50.000 से लेकर 1,00,000 रुपये तक आसानी से कमा सकते है।
पटसन क्या है और यह क्यों बना"गोल्डेन फाइबर"?
यह पटसन (Jut) एक प्राकृतिक रेशा (Natural Fiber) है जो पौधे की तने की छाल से प्राप्त किया जाता है।इसे आम भाषा में जुट कहा जाता है।
यह दुनियां के सबसे "सस्ते" और पर्यावरण अनुकूल फाइबर में से एक है।
पटसन मुख्य रूप से Corchorus नाम के पौधें से मिलता है।इसके दो मुख्य प्रकार होते हैं:
- सफेद जुट:(Corchorus Capsularis)
- तोषा जुट (Corchorus Olitorious)
यह फसल गर्म और आर्द्र जलवायु में अच्छी होती है इसलिए भारत और बांग्लादेश में अधिक उगाई जाती है।
भारत में पटसन की खेती मुख्य रूप से
- बिहार
- असम
- उड़ीसा
- उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से।
में किया जाता है।
यह पूरी तरह से मिट्टी में गल जानेवाला प्लास्टिक का सबसे अच्छा विकल्प है जिसकी खेती सस्ती और लाभदायक होती है एवं मिट्टी की उर्वरता को भी बढ़ाती है।
➢इसकी विशेषताओं और प्रयोग के कारण इसे 'गोल्डन फाइबर' कहा जाता है:
इसके आर्थिक महत्व और भौतिक स्वरूप ने इसे 'गोल्डन फाइबर' नाम प्रदान किया है,जिसको इस प्रकार से बढ़िया से समझा जा सकता है -
- भौतिक स्वरूप (Physical Appearance)
जुट के रेशम में एक 'प्राकृतिक रंग और सुनहरा चमक' होता है। जब सूरज की रोशनी इन रेशों पर पड़ती है,तो ये सोने की तरह चमकती है। इसके इसी रेशमी चमक और भूरे रंग की वजह से दुनियां भर में 'गोल्डेन फाइबर' के नाम से जाना जाता है।
- आर्थिक और व्यापारिक महत्व (Economic Value)
आर्थिक रूप से 'जुट' भारत और बांग्लादेश के लिए 'सोने' के समान कीमती है -
- विदेशी मुद्रा का स्रोत: जुट उत्पादों का बड़े पैमाने पर निर्यात किया जाता है,जिससे देश को भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है।
- सस्ता और मजबूत: यह दुनियां का सबसे सस्ता प्राकृतिक रेशा है,जो अपनी मजबूती और टिकाऊपन के लिए जाना जाता है।
- बहुमुखी उपयोग: बोरियों से लेकर महंगे कालीन,पर्दे,कपड़े और अब फैशनेबल बैग्स तक,इसका उपयोग हर जगह हो रहा है।
- पर्यावरण के अनुकूल
आज के दौर में इसे 'गोल्डन' इसलिए भी जाना जाता है,क्योंकि यह 100% बायोडिग्रेडेबल है। प्लास्टिक के विकल्प के रूप में यह पर्यावरण के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, इसीलिए इसकी ग्लोबल वैल्यू लगातार बढ़ती जा रही है।
जुट बिजनेस के टॉप आइडिया
जैसा की हमने प्रस्तावना में ही देखा की जुट केवल बोरियों को बनाने ताकि सीमित नहीं रह गया है और आज इसकी डिमांड कई क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। आज इसके बैग यूनिट के बारे में बात करेंगे लेकिन इसके अलावा ये टॉप जुट बिजनेस आईडिया भी है जिनके बारे में आगे जानकारी प्रदान की जाएगी -
- जुट फूटवियर (Jute Footwear)
आजकल 'एथनिक' और 'इको-फ्रेंडली' फैशन का ट्रैंड है। जुट से बनी चप्पलें,सैंडल और जूतियाँ बहुत पसंद की जा रही है -
- खासियत: यह पसीना सोखता है और पैरों को ठंडा रखता है।
- मार्केट: इनलाइन शॉपिंग साइट और एक्सपोर्ट मार्केट में इसकी अच्छी-खासी मांग है।
- होम फर्नीशिंग और डेकोर (Home Decor & Furnishing)
होम यानि घरों के लिए लोग अब नेचुरल लुक को पसंद करने लगे है। इसके लिए आप निम्नलिखित उत्पाद को बना सकते है -
- जुट के कालीन और मैट: डाइनिंग टेबल और ड्राइंग रूम के लिए।
- पर्दे और कुशन कवर: जुट-कॉटन मिक्स फैब्रिक से बने उत्पाद।
- वाल हैंगिंग: दीवारों पर सजाने वाली कलाकृतियाँ।
- जुट नर्सरी पॉटस/ग्रो बैग्स (Jute Grow Bags)
गार्डनिंग के शौकीन लोगों के लिए एक क्रांतिकारी उत्पाद है। प्लास्टिक के गमलों की जगह जुट के 'ग्रो बैग्स' का तेजी से इस्तेमाल और मांग बढ़ रहा है।
- फायदा: इसमें पौधों की जड़ों को बेहतर हवा मिलती है,जिससे पौधा स्वास्थ्य रहता है।
- क्लाइंट्स: नर्सरी और शहरी बागवानी करने वाले लोग।
- जुट स्टेशनरी और ऑफिस आईटम्स
कारपोरेट गिफ्टिंग,ऑफिस के डॉक्युमेंट्स डिस्पैच करने वाले बैग्स आदि के लिए जुट के उत्पाद की बहुत भारी मांग है।
- उत्पाद: जुट के बने फाइल फोल्डर,बैग्स डायरी कवर,पेन स्टैंड और लैपटॉप स्लिप आदि।
- मार्केट: ऑफिस,स्कूल,कॉलेज सेमीनार और कॉन्फ्रेंस में बल्क में ऑर्डर मिलता है।
- जुट के गहने (Jute Jewellery)
हैंडीक्राफ्ट मार्केट में जुट से बने झुमके,हार और कंगन बहुत लोकप्रिय हो रहे है। इन्हे जुट के धागों को रंगकर और फिर मोतियों के साथ मिलाकर बनाया जाता है।
- खासियत: बहुत हल्का वजन और युनीक लुक।
- मार्केट: क्राफ्ट मेलें,एक्जिबिशन और इंस्टाग्राम स्टोर आदि पर।
इन सब का छोटा लघु उद्योग व्यवसाय आप कर सकते है,और सब के सब कम से कम निवेश में अधिक फायदा देने वाले व्यवसाय वर्तमान में उभरे हुए है।
जुट बैग यूनिट शुरू करने के लिए निवेश
जुट बैग्स यूनिट शुरू करने के लिए निवेश इस इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कितने बड़े स्तर पर शुरू करना चाहते है। 2026 के अकड़ो और सरकार की रेपोर्ट्स (जैसे-KVIC) के अनुसार,निवेश का पूरा ब्योरा नीचे दिया गया है।
यदि आप PMEGP या अन्य बैंक लोन के लिए भी आवेदन की सोच रहे है,तो छोटे स्तर पर शुरू करने के लिए आपका वित्तीय खाका (Project Report) तैयार है।अगर हम छोटे स्तर पर एक स्टैन्डर्ड प्रोजेक्ट को देखे तो खर्चा का स्ट्रक्चर कुछ इस प्रकार से हो सकता है(आप बैंक में या PMEGP में अप्लाइ करेंगे तो आप ये सभी अमाउन्ट डेढ़ से दोगुना करके बना सकते है छोटे प्रोजेक्ट के लिए) -
"यह एक अनुमानित रिपोर्ट है। वास्तविक लागत आपके स्थान,मशीनों की गुणवत्ता और मार्केट की स्थिति के अनुसार बदल सकती है। विस्तृत रिपोर्ट के लिए किसी चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) से संपर्क करके बनवा ले। जो ज्यादा ईफेक्टिव होगा।"
आपको कुछ खर्च यदि जगह रेंट पर लेते है,तो उसमें भी लग सकती है या आप यदि गांव में या शहर में भी अपने घर पर शुरू करेंगे तो कुछ खर्च सेटअप और निर्माण में तो लग ही जाएंगे। कुल मिलाकर 2.5 लाख तक में आप छोटे स्तर पर बिजनेस शुरू कर सकते है। और कमाई करके 1-2 सालों के अंदर आसानी से माध्यम स्तर पर पहुंच जाएंगे। उसके एक साल बाद आप बड़े स्तर को पार कर जाएंगे।
➢सरकारी मदद और सब्सिडी (Government Support):
जुट बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा PMEGP (Prime Minister Employment Generation Program) के तहत अच्छी खासी मात्रा में सब्सिडी प्रदान किया जाता है।
- सब्सिडी (Margin Money)
- ग्रामीण क्षेत्र: ग्रामीण क्षेत्र में सामान्य श्रेणी के लिए 25% और SC/ST/महिला श्रेणी के लिए यह 35% तक उपलब्ध है।
- शहरी क्षेत्र: शहरी क्षेत्र के लिए भी यह सब्सिडी 15-35% तक उपलब्ध है।
- बैंक लोन: आपको कुल प्रोजेक्ट लागत का 90-95% तक लोन मिल सकता है। अतः आपको अपनी जेब से केवल 5-15% तक ही पैसा खर्च करना पड़ेगा। हां आपका cibil स्कोर खराब नहीं होना चाहिए।
- MSP अपडेट (2026-27): सरकार ने कच्चे जुट के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को बढ़ाकर Rs 5,925 प्रति क्विंटल कर दिया है,जिससे कच्चे माल की उपलब्धता में स्थिरता आने की उम्मीद है।
➢जगह की जरूरत (Space Requirements):
एक छोटी यूनिट के लिए भी कम से कम 500 से 1000 वर्ग फुट जगह चाहिए होता है,जहां आप मशीनों को रखने,कटिंग करने और तैयार माल को पैक करने जैसे सभी कामों को आसानी से कर सकते है।
➢जरूरी सर्टिफिकेट और लाइसेंस (Documents required of Jut Bag Business In India):
जुट बैग बिजनेस शुरू करने के लिए कुछ जरूरी कानूनी रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस अनिवार्य है। इसके बिना आप न तो सब्सिडी ले पाएंगे और न ही बड़े शोरूम या कंपनियों को अपना माल सप्लाइ कर पाएंगे। यहां जरूरी सर्टिफिकेट और लाइसेंस का विवरण इस प्रकार से है। -
- उद्यम रजिस्ट्रेशन (MSME): यह सबसे जरूरी और पहला कदम है।
- फायदा: इसके बिना आपको PMEGP लोन या सरकारी सब्सिडी नहीं मिलेगी। यह पूरी तरह फ्री है और ऑनलाइन अप्लाइ किया जा सकता है।
- उपयोग: बैंक खाता खोलने और बिजनेस की पहचान के लिए।
- जीएसटी नंबर (GST Registration): अगर आप अपने राज्य से बाहर माल बेचना चाहते है,या आपका टर्न ओवर 40 लाख से अधिक है तो आपको GST लेन जरूरी है।
- फायदा: कच्चे माल पर दिए गए टैक्स का 'इनपुट क्रेडिट' वापस मिल जाता है।
- ट्रैड लाइसेंस (Trade License): यह स्थानीय नगर निगम या ग्राम पंचायत से लेना होता है,यह इस बात का प्रमाण है कि आप उस क्षेत्र में व्यापार करने के लिए अधिकृत है।
- फर्म का पंजीकरण (Business Structure): आप अपना बिजनेस किस रूप में चलाना चाहते है -
- Proprietorship: यदि आप अकेले मालिक है तो।
- Partnership: यदि दो या दो से अधिक लोग मिलकर शुरू कर रहे है तो।
- ट्रैड्मार्क (Trademark): यदि आप अपने जुट को एक खास नाम (ब्रांड) के साथ बेचना चाहते है,तो उस नाम का ट्रैड्मार्क करा ले ताकि कोई और आपके नाम का इस्तेमाल न कर सके। मेरा सलाह तो यही है कि जब आप इस व्यवसाय में शुरुआत कर रहे है तो अपने नाम और 'ट्रैड्मार्क' के साथ ही शुरू करें।
- IEC (Import Export Code): अगर आपका सपना अपने समान को अमेरिका,यूरोप और दुबई जैसे विदेशी जैसी बाजारों में बेचने का है,तो आपको IEC लाइसेंस लेना अनिवार्य है। आप इसको भी लेकर ही शुरू करे तो और भी अच्छा रहेगा।
अब आपको जुट बैग बिजनेस की बेसिक जानकारी मिल चुकी है। आप अब अगले कदम के बारे में सोच रहे होंगे की इसका कच्चा माल का व्यवस्था कहा से और कैसे होगा। तो अब हम इसी टॉपिक पर चलते है।
"दोस्तों ,लाइसेंस की प्रक्रिया को बोझ न समझे । यह आपके बिजनेस को एक प्रोफेशनल पहचान प्रदान करती करती है। इससे बड़े क्लाइंट और बैंक आप पर भरोसा ज्यादा करते है"
कच्चा माल कहां मिलेगा
चूंकि जुट बैग बिजनेस की सफलता काफी हद तक सही दाम पर अच्छी क्वालिटी का कच्चा माल (Raw Material) मिलने पर निर्भर करती है। तो इसके लिए भी आपको परेशान होने की जरूरत बिल्कुल ही नहीं है। आपको इसके बारे में भी सही जानकारी प्रदान कर रहा हूं,ताकि आपका काम आसान हो जाय और सही जगह से अच्छा कच्चा माल पा सके।
जुट का कच्चा माल खरीदनें के लिए मुख्य रूप से 3 विकल्प है -
1. पश्चिम बंगाल: जुट का सबसे बड़ा हब:
भारत का लगभग 80% जुट उत्पादन पश्चिम बंगाल में होता है।
- कोलकाता (बड़ा बाजार): अगर आप बड़े स्तर पर काम करना चाहते है,तो कोलकाता की थोक मंडिया और जुट मिलें सबसे अच्छी जगह है जहां से आप अपने अनुसार माल ले सकते है।
- प्रमुख क्षेत्र: हबड़ा,हुगली और 24 परगना क्षेत्र में जिलों में कई बड़ी मिलें है जहां से आप जुट फैब्रिक खरीद सकते है।
2. जुट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (Jute Corporation of India):
भारत सरकार की संस्था 'जुट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया' (JCI) किसानों से सीधा जुट खरीदती है। इनकी वेबसाइट या क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से आप सही सप्लायर की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
3. ऑनलाइन और लोकल होलसेल मार्केट:
अगर आप बार-बार कोलकाता नहीं जा सकते है,तो आप इन तरीकों से भी कच्चा माल का इंतजाम कर सकते है। -
- Indiamart/Tradeindia: इन पोर्टल पर आपको देश भर के जुट फेब्रिक सप्लायर मिल जाएंगे। यहां से आप सैंपल मंगवाकर क्वालिटी चेक कर सकते है और उसको फिक्स कर सकते है।
- स्थानीय होलसेल मंडीयां: दिल्ली (सदर बाजार,गांधीनगर),मुंबई,कानपुर जैसे सभी बड़े शहरों के कपड़ा बाजारों में भी जुट के कच्चा माल मिल जाते है।
➢कच्चे माल की लिस्ट (Checklist):
सिर्फ जुट ही नहीं,आपको इन चीजों की भी जरूरत होगी -
- जुट फेब्रिक: यह मीटर या रोल के हिसाब से मिलता है।
- लाइनिंग मेटेरियल: बैग के अंदर लगाने के लिए कपड़ा।
- हैंडल: डोरी वाले,टेप वाले जुट के ही बनाए गए हैंडल।
- धागा: जुट की सिलाई के लिए मजबूत धागा।
- जिपर आउए रनर: यदि आप जिप वाले बैग बना रहे है।
- प्रिंटिंग इंक: 'लोगों' या डिजाइन को छपने के लिए।
"प्रो टिप्स: शुरुआत में बहुत ज्यादा स्टॉक न खरीदे। पहले अलग-अलग सप्लाइ करने वालों से 5-10 मीटर के सैंपल मँगवाए,उनकी मजबूती और सिलाई चेक करें,उसके बाद ही 'बल्क ऑर्डर' करें।"
उत्पादन लागत और मुनाफा
अब सबसे मेन बात है मुनाफे की। क्योंकि किसी भी बिजनेस की सफलता उसकी उत्पादन लागत (Production Cost) और मुनाफे (Profit Margin) के सटीक गणित पर निर्भर करती है। जुट बैग के मामले में यह गणित काफी आकर्षक है,क्योंकि कच्चे माल और तैयार माल के कीमतों के बीच अंतर काफी होता है।
यह एक छोटे स्तर के यूनिट का विश्लेषण दिया गया है -
1. उत्पादन लागत विश्लेषण:
मान लीजिए आप एक स्टंडर्ड साइज का शॉपिंग बैग (12 x 15 इंच) बना रहे है,तो उसकी लागत कुछ इस तरह की होगी -
2. बिक्री और मुनाफा (sales & Profit):
अब देखते है बाजार में इन बैग को किस कीमत पर बेचा जाता है -
- होलसेल रेट: यदि आप थोक में दुकानदारों को बेचते है,तो एक बैग Rs 75 से Rs 90 के बीच बिकता है।
- रिटेल में: यदि आप सीधे ग्राहक को यन ऑनलाइन बेचते है,तो 120 से 180 तक में बिक्री होता है।
➢मुनाफे का गणित:
अगर यदि आप महिनें के 25 दिनों में प्रतिदिन केवल 100 बैग बनाते और बेचते है,तो -
- कुल उत्पादन: 2500 बैग प्रति महिना।
- औसत लागत: 45 प्रति बैग। =1,12,500/
- औसत बिक्री(होलसेल): 85 प्रति बैग। =2,12,500/
- मासिक शुद्ध लाभ (Net Profit): Rs 1,00,000/ प्रति माह।
(इसमें से किराया और मार्केटिंग का खर्च निकलने के बाद भी आप पार्टी माह औसतन 70,000 तक बचा सकते है)
मुनाफा बढ़ाने के सीक्रेट तरीकें -
जुट बैग बिजनेस में 'मात्रा' से ज्यादा 'गुणवत्ता' और 'डिजाइन' मायने रखती है अतः आप -
- वैल्यू एडिसन: एक साढ़े जुट बैग की कीमत 60 रुपया हो सकती है,लेकिन उसपर आप थोड़ी कढ़ाई और सुंदर डिजाइनबना देते है तो वही 160 रुपये की बिक सकती है।
- कारपोरेट आर्डर्स: सेमीनार,इवेंट और सदियों के लिए स्पेशल बैग बनाए यहां से बल्क ऑर्डर मिलते है और अडवांस में पैसे भी मिल जाते है।
- डायरेक्ट तो कंज्यूमर:आप अमेजॉन,फ्लिपकार्ट आदि ऑनलाइन साइट पर जाकर और अपना भी वेबसाइट बनाकर डायरेक्ट कस्टमर को बेच सकते है और 100% कमा सकते है।
➢सावधानियाँ:
आप विशेष रूप से कुछ सावधानियों को अपनाए -
- कच्चे माल की कीमत: बाजार में कच्चे माल की कीमत में कमी बेसी होते रहती है क्योंकि इसकी फसल मौसम पर निर्भर होती है। जब कीमतें कम हो तब बाजार से आप कच्चा माल खरीद ले।
- वेस्टेज कम करे: कटिंग के समय कपड़े का कम से कम नुकसान हो,इसका ध्यान रखें।
"शुरुआत में मुनाफा कम रखें और क्वालिटी पर ध्यान दें। एक बार मार्केट में आपकी पकड़ बन गई तो आपके पास ऑर्डर की कमी नहीं होगी"
जुट बैग कैसे बेचें ?
जुट बैग को कैसे बेचे इसके बारे में भी ऊपर बहुत सारी जानकारी आपको मिल ही गई होगी। अब हम इसके कुछ अन्य मार्केटिंग टिप्स के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।
ध्यान रखिए --"मार्केटिंग का एक सुनहरा नियम आप हमेशा याद रखें---आप केवल एक बैग नहीं बेच रहे है -बल्कि आप 'पर्यावरण को बचाने का संकल्प' बेच रहे है। अपनी मार्केटिंग में हमेशा प्लास्टिक के नुकसान और जुट के फ़ायदों की तुलना करें"
आप परंपरागत तरीकों के अलावा इन सब माध्यमों से अपने बिक्री को बढ़ा सकते है-
- लोगो आउट टैग: आप हर बैग पर अपना एक सुंदर 'लोगो' और एक अच्छा 'टैग' जिसपर लिखा हो -"100% Eco Friendly---Products made in India" यह ग्राहक के मन में भरोसा को जगाता है।
- सोशल मीडिया मार्केटिंग: जुट बैग देखने में सुंदर होते है,इसलिए इसका विजुअल प्रोमोशन अच्छा होता है। आप Facebook, Instagram आदि सोशल मीडिया पर भी अपना प्रोमोशन करें। WhatsApp ग्रुप में इसका जमकर प्रचार करे। आपको यह से भी लीड मिलेंगे।
- अपनी वेबसाइट: आप अपनी वेबसाइट जरूर बनाए और बाकी ई-कामर्स साइट पर अपना प्रोफ़ाइल बनाए।
- सेमीनार और प्रदर्शनी: कही भी सेमीनार,प्रदर्शनी या मेला लगे तो उसमें अपना स्टॉल जरूर लगाए।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप कम निवेश में टिकाऊ और सुरक्षित बिजनेस शुरू करना चाहते है,तो जुट बैग मेन्युफैक्चरिंग यूनिट एक बेहतरीन विकल्प है।
आ ज के समय में जब पूरी दुनियां 'सस्टैनबल लिविंग' और 'पर्यावरण संरक्षण' की बात कर रही है,तब जुट बैग का बिजनेस' केवल एक व्यापार नहीं,बल्कि भविष्य की जरूरत है। सरकार द्वारा 'सिंगल यूज' प्लास्टिक पर प्रतिबंध और ग्राहकों मे बढ़ती जागरूकता ने इस क्षेत्र में संभावनाओं के नए द्वार खोल दिए है।
अतः समय रहते इसका अधिक से अधिक फायदा उठाना ही एक दूरदर्शी व्यक्ति का लक्ष्य होना चाहिए ताकि भविष्य में एक सफल और भरोसेमंद ब्रांड के रूप में अपने को स्थापित कर सके।
आप अपना विचार और सुझाव भी कॉमेंट बॉक्स में साझा कर सकते है ? यदि कोई और जानकारी पर्पट करनी हो तो आप लिख सकते है। और यदि आप पहले से ही जुट बिजनेस कर रहे है,तो अपने अनुभव को हम सभी से साझा के सकते है। कॉमेंट बॉक्स में आपका स्वागत है!!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
प्रश्न 1:जुट बैग बिजनेस शुरू करने में कितना खर्चा आता है? ▼
उत्तर: छोटे स्तर पर यह बिजनेस 1.5-2.5 लाख में आसानी से शुरू किया जा सकता है और इसे अपने घर से भी शुरू किया जा सकता है।
प्रश्न 2: जुट बैग की मांग क्यों बढ़ रही है? ▼
उत्तर: सरकारों के द्वारा 'सिंगल यूज प्लास्टिक'पर बैन लगाने और लोगों की पर्यावरण के बारे में बढ़ती जागरूकता के कारण इसकी मांग तेजी से बढ़ती जा रही है।
प्रश्न 3:जुट बैग बनाने में कितना मुनाफा होता है? ▼
उत्तर: जुट बैग के डिजाइन और क्वालिटी पर इसका मुनाफा निर्भर करता है। फिर भी कम से कम प्रति बैग पर 20 रुपया से लेकर 60 रुपया तक आसानी से मुनाफा हो जाता है। डायरेक्ट बेचने पर और बढ़ सकता है।
प्रश्न 4:क्या जुट बैग बिजनेस शुरू करने के लिए सरकारी लोन या सब्सिडी मिलता है? ▼
उत्तर:हां!सरकार द्वारा PMEGP के तहत 25% तक सब्सिडी और लोन प्रदान किया जाता है। इसके अलावा मुद्रा योजना एवं अन्य सरकारी योजनाओं का फायदा मिलता है।
प्रश्न 5:जुट बैग को कहा बेच सकते है? ▼
उत्तर:किराना दुकान,स्कूल। सरकारी ऑफिस,कारपोरेट ऑफिस,और ऑनलाइन प्लाटफ़ार्म पर बेच सकते है।
प्रश्न 6: क्या महिलायें इस बिजनेस को कर सकती है? ▼
उत्तर: हां!महिलाओं और स्वयं सहायता ग्रुप के लिए ये बिजनेस सबसे बढ़िया है।
प्रश्न 7:क्या इसका निर्यात भी किया जा सकता है? ▼
उत्तर:हां!इसकी मांग अमेरिका,यूरोप और सऊदी अरब जैसे देशों में बहुत ही है। आप आयात-निर्यात कोड लेकर इसका निर्यात भी कर सकते है।
प्रश्न 8:जुट का कच्चा माल कहा से मिल सकता है? ▼
उत्तर: जुट का कच्चा माल कोलकाता,दिल्ली,कानपुर,मुंबई जैसे शहरों के थोक मंडियों से या सीधे पटसन किसानों से भी खरीद सकते है।
प्रश्न 9:इसके लिए आवश्यक मशीनें कौन कौन सी होती है? ▼
उत्तर:इसके लिए सिलाई मशीन,कटिंग मशीन,स्क्रीन प्रिंटिंग मशीन,और आयरन प्रेस जैसी मशीनों की आवश्यकता होती है।
Tags
आर्थिक
खेती-बाड़ी
ग्रामीण भारत
arthik
MSME Registration
rural india
sarkari yojna
Small Business Idea
Sustainable Growth
