Dak Seva 2.0 App चिठ्ठी से स्मार्टफोन तक: "अब आपके जेब में पोस्ट ऑफिस" अब बदल रही है आम आदमी का जीवन

📌 संक्षेप में (Quick Summary)
  • डाक सेवा 2.0: एक नजर में (Quick Snippets) मूल मंत्र: "लाल डिब्बे से स्मार्टफोन तक" — भारतीय डाक का पूर्ण डिजिटल कायाकल्प।
  • मुख्य ऐप: Dak Seva 2.0 और IPPB Mobile Banking। बैंकिंग क्रांति: अब आपका डाकिया ही आपका बैंक है। घर बैठे पैसे निकालें (आधार के जरिए) और जीरो बैलेंस खाता खोलें।
  • सरकारी योजनाएं: सुकन्या समृद्धि (SSY), PPF और RD की किस्तें अब मोबाइल से जमा करें। व्यापारियों के लिए: पार्सल की घर बैठे बुकिंग, सस्ती दरें और 'कैश ऑन डिलीवरी' (COD) की सुविधा। सुरक्षा: बायोमेट्रिक लॉगिन और OTP आधारित लेनदेन—पूरी तरह सुरक्षित और सरकारी भरोसे के साथ।ग्रामीण भारत का गौरव: अब पेंशन और सब्सिडी के लिए शहर जाने की जरूरत नहीं, 'दर्पण' डिवाइस से गांव में ही मिलेगी सुविधा।डाउनलोड: प्ले स्टोर से 'IPPB Mobile Banking' ऐप डाउनलोड करें।
  • 'डिजिटल इंडिया' ने डाकिये के थैले में रखे पत्रों को डिजिटल डेटा में बदल दिया है, जिससे 140 करोड़ भारतीयों का जीवन सरल हुआ है।


dak seva 2.0 App 'अब आपके जेब में पोस्ट ऑफिस'
इंडियन पोस्ट ऑफिस की डाक सेवा 2.0 ऐप 


प्रस्तावना (Introduction)

भारतीय डाक विभाग जिसे हम "इंडियन पोस्ट ऑफिस"(Indian Post Office) के नाम से जानते है,सदियों से देश की धमनियों की तरह काम कर रहा है। कभी हरकारों और घोड़ों से शुरू हुआ ये सफर अब 'स्मार्टफोन' तक पहुंच गया है। प्रधानमंत्री के 'डिजिटल इंडिया' मिशन ने इस लाल डिब्बे वाले विभाग को एक नई संजीवनी प्रदान की है। 

"डाक सेवा 2.0" केवल एक ऐप नहीं,बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो शहर और गांव के बीच की दूरी को मिटा दिया है। अब आपको डाकघर जाने की जरूरत नहीं,बल्कि पूरी डाकघर अपकी जेब में है। कैसे ये आगे पूरी तरह से समझते है। 

1. इतिहास से आधुनिकता का सफर: लाल डिब्बे का डिजिटल अवतार

भारतीय डाक आज से नहीं,बल्कि 150 से अधिक वर्षों से देश के दुर्गम कोनों को आपस में जोड़ता आ रहा है। लेकिन 'डिजिटल इंडिया' अभियान के आने के बाद इसका कायाकल्प हुआ है वह एक चमत्कार की तरह है। 

1.1 डाक सेवा का एतिहासिक आधार:

भारतीय डाक की आधुनिक रूप में नींव की शुरुआत 1854 में लार्ड डलहौजी के समय में रखी गई थी। उस समय इसका मुख्य उदेश्य प्रशासनिक सूचनाओं का आदान-प्रदान करना था। 
  • हरकारे और घोड़ागाड़ी: उस समय संदेशों को पहुचानें के लिए हरकारे और घोड़ागाड़ी का इस्तेमाल होता था। 
  • सामाजिक जुड़ाव: आज के सोशल मीडिया के जमानें में यह कल्पना करना थोड़ा कठिन है,लेकिन उस समय डाकिया ही गांव का सबसे शिक्षित और लोगों को पूरी दुनियां से जोड़ने का एकमात्र जरिया होता था। मनीआर्डर के जीरिएं शहरों से गांवों तक पैसा पहुचानें में भी भूमिका निभाता था। 

1.2 डिजिटल इंडिया - बदलाव की चिंगारी:

जब देश में 2015 में 'डिजिटल इंडिया' मिशन की शुरुआत हुई तो इसका एक मुख्य स्तम्भ "इलेक्ट्रानिक सेवाओं के मध्य से सुशासन" भी था। डाक विभाग के पास देश का सबसे बड़ा नेटवर्क (लगभग 1.55 लाख डाकघर) था,लेकिन तकनीक की कमी थी। 

डिजिटल इंडिया नें डाक विभाग को 3 मुख्य चरणों में बदला -
  • IT मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट (ITMP): विभाग नें अपने सभी केंद्रों को एक कोर बैंकिंग और कोर इंश्योरेंश सिस्टम से जोड़ा। 
  • नेटवर्क कनेक्टिविटी: सुदूर गांवों के डाकघरों को सेटेलाइट और ब्रांडबैंड से जोड़ा गया ताकि वहां भी डिजिटल लेन-देन हो सकें। 
  • हैन्डहेल्ड डिवाइस: ग्रामीण डाक सेवकों को "दर्पण" (DARPAN) डिवाइस दिए गए,जिससे गांव के पेड़ के नीचे बैठकर भी बैंक अकाउंट खोलना संभव हुआ। 

1.3 डाक सेवा 2.0:"अब अपकी जेब में पोस्ट ऑफिस:

डिजिटल इंडिया के प्रभाव स्वरूप ही 'डाक सेवा 2.0' का जन्म हुआ। इसनें भारतीय डाक को एक 'सरकारी विभाग' से बदलकर एक 'टेक्नॉलाजी ड्रिवन सर्विस' बना दिया। 
  • पारदर्शिता और ट्रैकिंग: पहले चिठ्ठी या पार्सल भेजने के बाद उसके पँहुचने का सिर्फ इंतजार होता था। लेकिन आज 'बारकोड' और GPS की मदद से यूजर एक-एक पल की लोकेशन अपने फोन पर देख सकता है। 
  • वित्तीय समावेशन: 'इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक' (IPPB) के आने से डाकघर अब केवल पत्र भेजनें की जगह नहीं,बल्कि एक आधुनिक बैंक बन गया है। अब आपको पासबुक अपडेट करानें के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं है,बल्कि 'डाक सेवा ऐप' पर एक क्लिक में सारा विवरण सामने होता है। 

1.4 पारंपरिक सीमाओं को तोड़ना:

इतिहास गवाह है कि डाक विभाग ने हमेशा खुद को बदला है -
  • जहां कभी केवल पोस्टकार्ड चलते थे,वहां अब ई-पोस्ट (E-Post) की सुविधा है। 
  • जहां केवल स्टैम्प मिलते थे,वहां अब ई-कामर्स पार्सल की डिलीवरी होती है। 
  • डाक मित्र और "कामन सर्विस सेंटर" (CSC) अब केवल डाक नहीं बांटते,बल्कि पैन कार्ड,आधार अपडेट और पासपोर्ट सेवा केंद्र के रूप में भी काम कर रहे है। 

इस प्रकार से 'डिजिटल इंडिया' ने डाकिए के थैले में रखे पत्र को डिजिटल डेटा में बदल दिया है,जिससे 140 करोड़ भारतीयों के जीवन को सरल बनाया है। 

काल/वर्ष

प्रमुख विकास (Milestone)

विवरण

1766

लॉर्ड क्लाइव द्वारा शुरुआत

पहली बार आधिकारिक डाक प्रणाली की नींव रखी गई।

1774

वॉरेन हेस्टिंग्स का सुधार

कोलकाता में प्रथम प्रधान डाकघर (GPO) की स्थापना और आम जनता के लिए डाक सेवा शुरू।

1852

सिंध डॉक (Scinde Dawk)

एशिया का पहला डाक टिकट जारी किया गया (सिंध प्रांत में)।

1854

पोस्ट ऑफिस एक्ट 1854

आधुनिक डाक प्रणाली का जन्म। पहली बार अखिल भारतीय स्तर पर डाक टिकट जारी और विभाग का केंद्रीकरण।

1863

रेलवे मेल सर्विस (RMS)

ट्रेनों के माध्यम से डाक भेजने की शुरुआत हुई, जिससे गति कई गुना बढ़ गई।

1876

यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन

भारत अंतरराष्ट्रीय डाक संघ का सदस्य बनने वाला पहला एशियाई देश बना।

1880

मनीऑर्डर (Money Order)

दूर-दराज के गांवों तक पैसे पहुँचाने की क्रांतिकारी सेवा की शुरुआत।

1882

पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक

डाकघरों में बचत खाता खोलने की सुविधा शुरू हुई, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार बनी।

1911

विश्व की पहली एयरमेल सेवा

इलाहाबाद से नैनी तक दुनिया की पहली आधिकारिक विमान डाक सेवा का सफल परीक्षण।

1972

पिन कोड (PIN Code)

डाक वितरण को सटीक बनाने के लिए 6 अंकों वाले पोस्टल इंडेक्स नंबर की शुरुआत।

1986

स्पीड पोस्ट (Speed Post)

कूरियर सेवाओं से मुकाबला करने के लिए तेज़ वितरण सेवा की शुरुआत।

2003-04

ई-पोस्ट (e-Post)

इंटरनेट के माध्यम से डिजिटल संदेश को भौतिक पत्र में बदलकर भेजने की सेवा।

2015

IT मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट

'डिजिटल इंडिया' के तहत सभी डाकघरों को कोर बैंकिंग से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू।

2018

IPPB की शुरुआत

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का शुभारंभ, डाकिये बने 'डिजिटल बैंकर्स'।

2024-26

Dak Seva 2.0 और ड्रोन डिलीवरी

ऐप-आधारित सेवाएं, ड्रोन द्वारा पार्सल डिलीवरी और पूर्ण डिजिटल इकोसिस्टम।



👉क्या आप जानते है ? भारत का पिन कोड सिस्टम 15 अगस्त 1972 को लागू किया गया था,ताकि भाषा की विविधता के बावजूद डाक सही पते पर पंहुच सके। 

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB): बैंकिंग की नई परिभाषा


जब हम आपके जेब में पोस्ट ऑफिस कहते है तो इसका बड़ा श्रेय IPPB को जाता है। 1 सितंबर 2018 को शुरू हुआ यह बैंक आज भारत का सबसे सुलभ बैंकिंग नेटवर्क बन चुका है। इसने पारंपरिक बैंकिंग की जटिलताओं को खत्म कर 'आपका बैंक,आपके द्वार' के सपने को सच कर दिखाया है। 

1. डिजिटल खाता खोलना मिनटों का काम:

अब आपको बैंक के चक्कर लगाने या लंबे फार्म भरने की जरूरत नहीं है। Daak Seva और IPPB के माध्यम से आप केवल अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड की मदद से डिजिटल बचत खाता खोल सकते है -
  • पेपरलेस प्रक्रिया: प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल और ई-केवाईसी पर आधारित है। 
  • शून्य बैलेंस सुविधा: इसमें न्यूनतम बैलेंस रखने का कोई दवाब नहीं होता है। 

2. डोर-स्टेप बैंकिंग (Door-Step Banking):

यह इस बैंक की अनूठी विशेषता है। अगर आप डाकघर नहीं जा सकते,तो डाकघर आपके पास आएगा। 
  • एक स्मार्टफोन और बायोमेट्रिक डिवाइस के माध्यम से डाकिया आपके घर आकार नगद जमा,निकासी और फंड ट्रांसफर जैसे काम कर सकता है। 
  • यह सेवा,बुजुर्गों,विकलांगों और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए वरदान के समान है। 

3. QR कार्ड:बिना पिन और पासवर्ड की बैंकिंग:

IPPB ने पारंपरिक डेबिट कार्ड की जगह QR कार्ड पेश किया है। 
  • आपको अपना पिन या एकाउंट नंबर याद रखने की जरूरत नहीं है। 
  • बस QR कोड स्कैन करे और बायोमेट्रिक (अंगूठे के निशान) के जरिए प्रमाणीकरण कर दीजिए। या उन लोगों के लिए सुरक्षित और आसान है जो तकनीक से ज्यादा परिचित नहीं है। 

4. डाकघर बचत योजनाओं के साथ एकीकरण:

IPPB की सबसे बाड़ी ताकत इसकी डाकघर के पुरानी बचत योजनाओं के साथ जुड़ाव है। आप ऐप के जरिए निम्नलिखित काम घर से कर सकते है -
  • RD और PF भुगतान: अब आपको अपनी आवर्ती जमा (RD) या पब्लिक प्रोविडेन्ट फंड (PPF) का किस्त भरने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ता है। 
  • सुकन्या समृद्धि योजना: अपनी बेटी के भविष्य के लिए निवेश करना अब मोबाईल के एक क्लिक जैसा आसान है। 
  • स्वीप-इन-स्वीप-आउट: आप अपने IPPB खाते और डाकघर बचत खाते के बीच पैसा आसानी से ट्रांसफर कर सकते है। 
 
5. बिल भुगतान और रिचार्ज:

IPPB ऐप एक सम्पूर्ण 'यूटिलिटी हब' के रूप में काम करता है -
  • भारत बिल पे (BBPS): बिजली,पानी,गैस और डीटीएच का भुगतान। 
  • मोबाईल रिचार्ज: सभी प्रमुख आपरेटरों का रिचार्ज सुविधा। 
  • बीमा प्रीमियम: डाक जीवन बीमा (PLI) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) की किस्तों का भुगतान सीधे ऐप के माध्यम से किया जा सकता है। 

6. सुरक्षा का भरोसा: 

चूंकि यह भारत सरकार के स्वामित्व वाला बैंक है,इसलिए सुरक्षा का स्तर उच्च है। 
  • DMT (Direct Money Transfer): किसी भी अन्य बैंक में सुरक्षित रूप से पैसा भेजना। 
  • रियल टाइम अलर्ट: हर लेन-देन पर तत्काल एसएमएस अलर्ट ताकि आप अपने खाते पर नजर रख सकें। 

➢महत्वपूर्ण टिप्स:
                     'यदि आप पुराने डाकघर खाते (Post Office Saving Account) को डिजिटल बनाना चाहते है,तो बस अपने नजदीकी डाकघर जाकर उसे IPPB से लिंक कराए । इसके बाद आप 'डाक सेवा 2.0' का आनंद ले पाएंगे।'

ग्रामीण उद्यमियों के लिए वरदान: डाक सेवा 2.0


आज के दौर में जब ई-कामर्स का बोलबाला है,एक छोटे शहर के बुनकर या गांव के किसी हस्तशिल्प कलाकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने समान को सुरक्षित और सस्ते में ग्राहक को तक पहुंचाना होता है। डाक सेवा 2.0 ने इस दूरी को खत्म कर दिया है -

  • घर बैठे पार्सल बुकिंग और पिकअप:
पहले व्यापारियों को भरी भरकम पार्सल लेकर डाकघर की खिड़की पर घंटों इंतजार करना होता था। अब डाक सेवा ऐप और पोर्टल के जरिए -
  1. ऑनलाइन शेड्यूलिंग: आप घर या दुकान से ही पिकअप शेड्यूल कर सकते है। 
  2. थोक बुकिंग: अगर आपके पास एकसाथ 50 ऑर्डर है,तो अप फ़ाइल अपलोड करके एक बार मैं सबको बुकिंग कर सकते है। 

  • कैश-ऑन-डिलीवरी की सुविधा: 
भारत में आज भी एक बड़ा वर्ग समान मिलने पर पैसा देना पसंद करता है। इंडियन पोस्ट की COD सुविधा ने छोटे व्यापारियों को भरोसा दिलाने में मदद की है -
  1. डाक विभाग ग्राहक से पैसे लेता है और सीधे व्यापारी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर देता है। 
  2. इसकी पहुंच देश के उन पिन कोड तक है जहां निजी कूरियर कंपनी जाने से कतराती है। 

  • पार्सल पैकेजिंग और सुरक्षा: 
डाक सेवा 2.0 के तहत अब कई केंद्रों पर प्रोफेशनल पैकेजिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है -
  1. नाजुक समान की सुरक्षा: कांच या इलेक्ट्रानिक जैसे समान के लिए विशेष हैंडलिंग की व्यवस्था। 
  2. बीमा: कीमती समान भेजने के लिए कम प्रीमियम पर बीमा की सुविधा जिससे व्यापारियों का जोखिम कम हो जाता है। 

  • लागत प्रभावी लोजिस्टिक: 
किसी भी बिजनेस के लिए 'मार्जिन' सबसे महत्वपूर्ण है। निजी कूरियर सेवाओं की तुलना में डाक विभाग की speed post और Business Parcel सुविधा काफी किफायती है -
  1. पारदर्शी दरें: ऐप में मौजूद 'पोस्टेज कैलकुलेटर' से व्यापारी पहले ही शिपिंग चार्ज जान सकते है और उसी हिसाब से अपने उत्पाद की कीमत तय कर सकते है। 

  • ई-कामर्स पोर्टल के साथ एकीकरण:
सरकार नें डाक सेवा को ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कामर्स (ONDC) और अन्य ई-कामर्स प्लेटफार्म से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है -
  1. अब एक छोटा व्यापारी अपने उत्पाद को दुनियां के किसी भी देश में डाक सेवा के माध्यम से बेच सकता है। 
  2. निर्यात केंद्र (Dak Ghar Niryat Kendras): छोटे निर्यातकों के लिए विदेशों में समान भेजना अब उतना ही आसान है जितना देश के अंदर भेजना आसान है। इसमें कस्टमर क्लियरेन्स से जुड़ी कागजी कार्रवाई को भी डिजिटल कर दिया गया है। 

  • रियल टाइम ट्रैकिंग:
व्यापारियों के लिए समय ही पैसा है। 'डाक सेवा 2.0' एक व्यापक डैशबोर्ड प्रदान करता है जहां -
  1. व्यापारी देख सकते है कि कितनी पार्सल डिलीवरी हुई है,कितने रास्ते में है और कितनों का भुगतान मिल चुका है। 
  2. यह डेटा उन्हे स्टॉक और सप्लाइ चेन को मैनेज करने में मदद करता है। 

➢व्यापारियों के लिए संदेश:

"अगर आप एक उद्यमी है और अपनी पंहुच को कन्याकुमारी से कश्मीर तक फैलाना चाहते है, तो 'डाक सेवा 2.0' आपका सबसे विश्वसनीय और किफायती साथी है। 'लोकल से ग्लोबल' होने का रास्ता अब आपके डाक घर से होकर गुजरता है"

 

डाक सेवा 2.0 में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है और इसे पूरी तरह से सुरक्षित बनाया गया है। 

  • बायोमेट्रिक अथेन्टिकेशन के माध्यम से लॉगिन और फेस लॉक का भी उपयोग कर सकते है। 
  • टू फैक्टर वेरीफिकेशन के द्वारा OTP से वेरीफाई कर सकते है। 
  • एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा प्रदान की गई है। 
  • सिम बाइंडिंग के माध्यम से यह केवल उपभोक्ता के फोन में ही काम करता है। 

➢भविष्य का राह:आत्मनिर्भर गांव:

  • डाक सेवा 2.0 ऐप और दर्पण (DARPAN) सेवा ग्रामीण लोगो के लिए आसान बैंकिंग पहुंच प्रदान कर दिया है। और 'पीएम किसान सम्मान निधि' का पैसा भी किसानों के पोस्ट ऑफिस में भी आने लगे है। 
  • गांव की महिलाएं अपनी बेटियों के लिए 'सुकन्या समृद्धि योजना' का अकाउंट 250 रुपये में ही पोस्ट ऑफिस में खोज सकती है। 
  • आने वाले समय में "ई-कामर्स" और "टेली-मेडिसिन" भी डाक सेवा में शामिल होने वाला है। 

"बक्सर के एक छोटे से गांव के, रामदीन जी को पहले पेंशन लेने के लिए 15 किमी दूर जाना पड़ता था,जिसमें उनका पूरा दिन और बस का किराया खर्च होता था। आज, 'डाक सेवा 2.0' और डाकिया बाबू के 'दर्पण' डिवाइस ने उनकी पेंशन को उनके दरवाजे पर पँहुचा दिया है। अब रामदीन जी के लिए 'डाकघर उनकी जेब मे' है। "

👉अब, डाकिया केवल चिठ्ठी नहीं,बल्कि खुशियां और समाधान लाता है। 


निष्कर्ष (Conclusion)

भारतीय डाक विभाग ने, खुद को समय के साथ बदलकर यह साबित कर दिया है कि वह केवल चिठ्ठीयों की डाकिया नहीं है,बल्कि आधुनिक भारत का 'डिजिटल साथी' भी है। 

"अब, आपके जेब में पोस्ट ऑफिस" केवल एक नारा नहीं है,बल्कि करोड़ों भारतीयों के लिए सुगमता,सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक है। चाहे, आप एक छात्र हो,एक गृहणी,एक वरिष्ठ नागरिक या छोटे और ग्रामीण व्यवसायी --'डाक सेवा 2.0 ऐप' आपके फोन में होना अनिवार्य है। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

प्रश्न 1:क्या इस ऐप के उपयोग करने के लिए कोई चार्ज लगता है?
उत्तर: नहीं! ऐप का उपयोग और रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से निःशुल्क है।
प्रश्न 2: अगर मेरा फोन खो जाए तो क्या मेरा पैसा सुरक्षित है?
उत्तर: हां! क्योंकि MPIN और बायोमेट्रिक से सुरक्षित किया गया है। आप तुरंत कस्टमर केयर पर कॉल करके अपना डिजिटल एक्सेस ब्लॉक भी करवा सकते है।
प्रश्न 3:क्या मैं इस ऐप से दूसरे बैंक में पैसा भेज सकता हूं?
उत्तर: जी हां! आप NEFT,IMPS और UPI के माध्यम से किसी भी बैंक में पैसा भेज सकते है।
प्रश्न 4:क्या डाकिया घर आकार पैसे निकलने के बदले पैसे लेता है?
उत्तर:कुछ सेवाओं के लिए नाममात्र का शुल्क लगता है,लेकिन यह शहर जाने के किराये से काफी कम होता है>
प्रश्न 5:क्या बिना समार्टफोन के भी बैंकिंग हो सकती है?
उत्तर: हां! आप डाकिए के पास मौजूद डिवाइस के जरिए बिना फोन के भी बैंकिंग कर सकते है?
प्रश्न 6: क्या घर से पार्सल बुक किया जा सकता है?
उत्तर: हां! अब आप अपने घर से ही पार्सल को बुक कर सकते है, उसको ट्रैक कर सकते है
प्रश्न 7:क्या डाक में बीमा भी होता है?
उत्तर: हां! आप 'डाक जीवन बीमा(PLI) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) के माध्यम से अपना बीमा करा सकते है। यह सीधे वित्त मंत्रालय के अंतर्गत नियंत्रित होती है।


(लास्ट अपडेट -26 अप्रैल 2026)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

AI खेती 2035: आने वाले 10 सालों में कैसे बदलेगी भारतीय कृषि ?

क्या आप भी बनना चाहते है "फॉरेंसिक साइंस मे एक्सपर्ट " कैसे जानिए पूरी प्रोसेस

भारत का LiFE पहल:कैसे वैदिक जीवनशैली से पर्यावरण सुरक्षा को प्रेरित करती है

स्वस्थ्य रहने के लिए भोजन के 10 नियम:सही तरीके से क्या,कब और कैसे खाए ?

Zero Budget Natural Farming : क्या सच में 1 गाय से 30 एकड़ खेती संभव है ? जानिए पूरा सच

भारत मे अब E20 Petrol,BS6 और Flax Engine Tractor ये तीन बड़ी टेक्नोलॉजी 2026 मे खेती को कैसे बदल देगी?

स्वदेशी और स्वावलम्बन:घर पर दंत-मंजन बनाने का लघु व्यवसाय कैसे शुरू करे?

Redox Flow Battery क्या है और यह एनर्जी स्टोरेज की दुनिया को कैसे बदलेगी?

क्या PM कुसुम योजना मार्च 2026 के बाद बंद हो रही है ? जानिए पूरी सच्चाई (Fact Check)

PFAS क्या है ? "फॉरेवर केमिकल्स"(Forever Chemicals) के दुष्प्रभावों से बचने हेतु समय रहते करना होगा प्रयास