क्या आप भी बनना चाहते है "फॉरेंसिक साइंस मे एक्सपर्ट " कैसे जानिए पूरी प्रोसेस
📑 Table of Contents ➤ प्रस्तावना ➤ क्या भविष्य है फॉरेंसिक साइंस मे करियर का ➤ फॉरेंसिक एक्सपर्ट की जरूरत कहाँ पड़ती है ➤ कहा से करे कोर्स फॉरेंसिक साइंस का ➤ क्या क्या होता है फॉरेंसिक साइंस में ➤ किनके लिए बन सकता है फॉरेंसिक साइंस विकल्प ➤ निष्कर्ष ➤ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQ हमलोगो ने देखा है कि कोई भी अपराध होता है तो क्राइम सीन पर छूटा हुआ एक बाल, फिंगरप्रिंट,नाखून में पाए जानेवाले एक कण या मोबाईल मैसेज और अन्य बारीक साक्ष्य किस तरह से अहम सुराग बनकर सच तक पहुंचाने में रास्ता बन जाते है। फोरेंसिक साइंस में करियर की संभावनाएं प्रस्तावना (Introduction) जो लोग इन सुरागों को इकठ्ठा करके इन्हें पढ़ना समझना जानते है वो जुड़े होते है फॉरेंसिक साइंस(Forensic Science) से जिसमें लॉजिक, टेक्नोलॉजी और साइंस इन तीनों पायदानों का योगदान सम्मिलित होता है। देश में बदलते तकनीकी समय के साथ अपराध मे साक्ष्य इकठ्ठा करनें जिसे कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश किया जा सके इसके लिए फरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की मांग बढ़ती जा रही है। इसलिए इस क्षेत्र ...