गांव में होमस्टे कैसे शुरू करें? लागत, सरकारी नियम, सब्सिडी और कमाई की पूरी गाइड

त्वरित सारांश / Quick Overview ⏱ 6 मिनट पढ़ें

गांव में होमस्टे (Rural Homestay) बिजनेस: मुख्य बातें एक नज़र में

  • न्यूनतम लागत: 2 कमरों के रेनोवेशन पर ₹2 लाख से ₹3.5 लाख का अनुमानित खर्च।
  • संभावित कमाई: वीकेंड बुकिंग और देसी खान-पान से ₹40,000 – ₹50,000+ शुद्ध मासिक लाभ।
  • सरकारी सब्सिडी: राज्य पर्यटन नीतियों के तहत 25% से 50% तक कैपिटल सब्सिडी और ब्याज छूट का लाभ।
  • अनिवार्य अनुमतियां: ग्राम पंचायत NOC, राज्य पर्यटन/NIDHI+ पोर्टल रजिस्ट्रेशन और बेसिक FSSAI लाइसेंस।
  • बिजली दरें: 1 से 6 कमरों तक अधिकांश राज्यों में घरेलू (आवासीय) बिजली/पानी की दरें ही लागू।


गांव में पारंपरिक घर को ग्रामीण होमस्टे में बदलकर पर्यटकों का स्वागत करता भारतीय परिवार
गांव के अपने होमस्टे में नए आते हुए पर्यटकों को स्वागत करते हुए ग्रामीण परिवार



प्रस्तावना (Introduction) 


आजकल लोग शहरों की भाग दौड़ भरी जिंदगी, ट्रैफिक, प्रदूषण और स्क्रीन टाइम से ऊब चुके लोग छुट्टियों के दिन कुछ दिनों के लिए ऐसे जगह गुजारना चाहते हैं जहां सुकून की सांस ले सकें।

और इस सुकून भरी सांस को पाने के लिए वह गांवों में खुले खेत, मिट्टी की खुशबू, पक्षियों की चहचहाहट और चूल्हे की रोटी एवं बिल्कुल देशी भोजन करना चाहते हैं।

यही शहर के लोग जब पर्यटक बनकर गांवों में जाते हैं तो इसको रूरल टूरिज्म, इको टूरिज्म या एग्री टूरिज्म कहा जाता है।

इसी रूरल टूरिज्म के लिए गांवों में होटलों से अलग हटकर प्रकृति के सानिध्य वाला रहने का जो जगह होता है उसको होम स्टे कहा जाता है। यह आज के समय में ग्रामीण परिवारों के लिए एक उभरता हुआ व्यवसायिक अवसर है।

होमस्टे का मतलब कमरे को किराए पर देना नहीं है बल्कि इसकी असली ताकत है -- स्थानीय घर, स्थानीय भोजन, स्थानीय संस्कृति और स्थानीय अनुभव।

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अनुसार - होमस्टे पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति से जोड़ने के सशक्त माध्यम के साथ साथ यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय युवाओं के लिए रिवर्स माइग्रेशन का मजबूत जरिया भी है।

इसीलिए भारत सरकार ग्रामीण और समुदाय आधारित पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। फरवरी 2026 में पर्यटन मंत्रालय ने होमस्टे विकसित करने के लिए "स्वदेश योजना" के तहत दिशा निर्देश भी जारी किए हैं।

लेकिन पूरे भारत में होमस्टे खोलने के लिए एक ही लाइसेंस या एक ही नियम नहीं है। राज्य सरकार, स्थानीय निकाय, पर्यटन विभाग और स्थानीय व्यवसाय के अनुरूप अतिरिक्त अनुमति और लाइसेंस की आवश्यकता हो सकती है।

इस लेख में इन्हीं बातों को गहराई से समझने का प्रयास किया गया है। तो चलिए एक एक करके इन बातों को देखते और समझते हैं।

ग्रामीण होमस्टे क्या है? यह होटल से कैसे अलग है? 


अक्सर लोगों को लगता है कि होमस्टे एक छोटा होटल या लॉज होता है जबकि यह मूल रूप से और मूल भावना के हिसाब से उसके ठीक उल्टा होता है।

होमस्टे ऐसी आवास व्यवस्था है जिसमें पर्यटक किसी स्थानीय परिवार के घर या उसके हिस्से में रहकर स्थानीय जीवन, भोजन, संस्कृति और वातावरण का अनुभव करता है।

होटल और होमस्टे में मुख्य अंतर यह है कि होमस्टे में केवल कमरा ही उत्पाद नहीं होता बल्कि स्थानीय अनुभव भी उत्पाद का हिस्सा होता है।

होमस्टे का परिवार भी वही रहता है और पर्यटक उस परिवार का हिस्सा बनकर स्थानीय जीवनशैली का अनुभव करते हैं। सरकारी दिशा निर्देश के अनुसार एक होमस्टे में 1-6 तक ही अतिथि कक्ष की अनुमति होती है।

वही होमस्टे को कमर्शियल टैक्स और कमर्शियल बिजली आदि से अलग रखा गया है और इसको घरेलू दरों के अंतर्गत रखा गया है।

गांव में होमस्टे शुरू करने के लिए कौन सी जगह सही है? 


हर गांव होमस्टे शुरू करने के लिए सही नहीं हो सकता है। व्यवसाय शुरू करने से पहले इन 8 चीजों की जांच कर लेनी चाहिए -
  1. क्या गांव के आस पास पर्यटन स्थल है?
  2. क्या वहां पर्यटक नियमित रूप से आते हैं?
  3. निकटतम रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड कितनी दूर है?
  4. क्या सड़क से गांव आसानी से पहुंचा जा सकता है?
  5. क्या मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट अच्छा है?
  6. क्या पानी और बिजली की व्यवस्था अच्छा है?
  7. क्या गांव में स्थानीय भोजन या विशेष सांस्कृतिक अनुभव है?
  8. क्या आस पास के क्षेत्रों में होटल और लॉज की कमी है?

यदि इनमें से अधिकतर का उत्तर हां में है तब यहां होमस्टे की स्थापना करना बेहतर हो सकता है।

होमस्टे के लिए बुनियादी और जरूरी सुविधाएं  


भारतीय गांव के होमस्टे में पर्यटकों के लिए तैयार साफ और आरामदायक कमरा
पुराने घर को रेनोवेशन करने के बाद बिल्कुल साफ सुथरा होमस्टे का रूम



गांव का सदा जीवन तो पसंद करना है ही लेकिन इसका मतलब यह नहीं होना चाहिए कि पर्यटक बुनियादी सुविधाओं और स्वच्छता के बिना रह लेंगे।

एक सफल होमस्टे के लिए निम्नलिखित बुनियादी सुविधाएं अत्यंत आवश्यक होती है --


1.स्वच्छ और आधुनिक शौचालय: 

कमरों के साथ अटैच्ड वेस्टर्न टॉयलेट और 24 घंटे पानी एवं गर्म पानी के लिए गीजर की अनिवार्य व्यवस्था होनी ही चाहिए।


2. बिस्तर और स्वछता: 

साफ सुथरे कॉटन गद्दे, हमेशा धूलि हुई और साफ प्रिंटेड चादरें और मच्छरदानी या नेट विंडो।


3. सुरक्षित पेयजल: 

पर्यटकों के लिए RO या प्रमाणिक पारंपरिक फिल्टर का शुद्ध पानी जरूर होनी चाहिए।

4. वर्क फ्रॉम विलेज सेटअप: 

डिजिटल प्रफेशनल्स और फ्रीलांसर्स शांत जगह पर रहकर काम भी करते रहते हैं। उनके लिए स्थिर वाईफाई कनेक्शन, इन्वर्टर या सोलर पावर बैकअप जरूर होनी चाहिए।

कमरे और बरामदें में आरामदायक कुर्सी टेबल इसी जरूरी चीज का हिस्सा है।



कानूनी प्रक्रिया, नियम और आवश्यक लाइसेंस 


भारत में होमस्टे शुरू करने से पहले कानूनी कागजी कार्रवाई को पूरी करना पहला जरूरी कदम है ताकि भविष्य में किसी तरह का कोई परेशानी न खड़ा हो जाए।

लेकिन भारत में होमस्टे शुरू करने के लिए ऐसा कोई एक यूनिवर्सल कानून नहीं है जो हर गांव और हर राज्य में समान रूप से लागू होता हो।

इसीलिए शुरुआत में अपने राज्य के पर्यटन मंत्रालय और विभाग एवं स्थानीय प्रशासन से एप्लिकेशन रजिस्ट्रेशन और रिकग्निशन की जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए।

राज्य के अनुसार कुछ इस तरह की कानूनी नियम और जरूरत लागू हो सकती है -
  1. पर्यटन मंत्रालय रजिस्ट्रेशन 
  2. होमस्टे रिकग्निशन 
  3. लोकल बॉडी परमिशन
  4. प्रॉपर्टी ओनरशिप डॉक्यूमेंट्स 
  5. बिल्डिंग यूज्ड परमिशन
  6. पुलिस वेरिफिकेशन या रिक्वायरमेंट 
  7. फायर सेफ्टी रिक्वायरमेंट
  8. फूड लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन 
  9. GST जहां जरूरी हो
  10. विदेशी गेस्ट रिपोर्टिंग रिक्वायरमेंट
  11. कचरा प्रबंधन आदि
  12. साइनबोर्ड और ट्रेड परमिशन जहां लागू हो 

यह अलग अलग राज्यों के लिए अलग अलग हो सकता है। यह स्थानीय निकाय और राज्य के कानून पर निर्भर करता है।

होमस्टे शुरू करने से पहले कानूनी कागजी कार्रवाई के लिए सबसे पहले इन पांच कामों को कर लेना चाहिए -


1.NIDHI+ पोर्टल पर पंजीकरण (पर्यटन मंत्रालय): 

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के आतिथ्य उद्योग के लिए "NIDHI - National Integreted Database of Hospitality industry" पोर्टल बनाया गया है। इस पर आप अपने होमस्टे को - "Incredible India Bed & Breakfast Homestay" की श्रेणी में पंजीकृत करा सकते हैं।


2. राज्य पर्यटन विभाग में अनिवार्य रजिस्ट्रेशन: 

प्रत्येक राज्य का अपना पर्यटन विकास बोर्ड होता है। अतः राज्य पर्यटन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर होमस्टे योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।


3. स्थानीय अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC): 

स्थानीय ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान या पंचायत सचिव से एक साधारण अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना होता है। इसमें यह होता है कि इस होमस्टे के संचालन में गांव को कोई आपत्ति नहीं है।

इसके साथ ही परिसर में चालू हालत में अग्निशामक सिलेंडर और आपातकालीन निकास की व्यवस्था होनी चाहिए। इसका भी प्रमाणपत्र ले लेना चाहिए। हालांकि होटल जैसा कड़ा नियम इसमें नहीं होता है।


4. विदेशी पर्यटकों के नियम: 

यह नियम विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। सबसे पहले होमस्टे शुरू होने पर अपने निकटतम थाने में सूचना देनी चाहिए और साथ ही अतिथियों के भौतिक सत्यापन के लिए रजिस्टर होनी चाहिए।

Bureu of Immigration के अनुसार यदि आपके होमस्टे में विदेशी पर्यटक रुकते हैं तब विदेशी नागरिकों के संबंध में निर्धारित Form II, Form III यानी Form A/Form C -Reporting Requirment के लिए BoI (Bureau of Immigration) के पोर्टल पर उनका विवरण 24 घंटे के अंदर दर्ज करना अनिवार्य होता है।

इसीलिए यदि आप अपने होमस्टे में विदेशी पर्यटकों को ठहराने वाले हैं तो शुरुआत से ही संबंधित FRRO/FRO रिपोर्टिंग प्रक्रिया को समझ लेनी चाहिए।


5. FSSAI रजिस्ट्रेशन खाद्य सुरक्षा के लिए: 

यदि आप अपने होमस्टे में मेहमानों को भोजन उपलब्ध कराते हैं और उनसे शुल्क लेते हैं तब "भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI)" का ₹100 वाला बेसिक फूड रजिस्ट्रेशन अवश्य प्राप्त कर लीजिए।

यदि ₹12 लाख से ऊपर की आय भोजन से होती है तब फूड लाइसेंस लेना अनिवार्य हो जाएगा।


6. क्या GST भी लेना होगा ? 

हां GST रजिस्ट्रेशन तो करा ही लेनी चाहिए। कितना GST शुल्क लगेगा यह अपने CA से समझ सकते हैं। यदि आप ₹7,500 प्रति यूनिट प्रतिदिन का बिक्री करते हैं तो 12% GST लगता है।



ग्रामीण होमस्टे में पर्यटकों को स्थानीय पारंपरिक भोजन परोसता भारतीय परिवार
होमस्टे में मेहमानों को पारंपरिक स्थानीय व्यंजन परोसता ग्रामीण परिवार


होमस्टे शुरू करने में कितनी लागत आएगी? 


यदि आपके पास पहले से ही पुश्तैनी घर है तो आपको नए घर बनवाने की जरूरत नहीं है। आप उसी पुराने घर को रेनोवेशन करेंगे तो सबसे बढ़िया विकल्प रहेगा।

पर्यटकों को भी पुरातन का अहसास होगा।

अनुमानित खर्च तालिका 2 कमरों के लिए:
मद (Expense Head) अनुमानित लागत (₹) विवरण
बाथरूम निर्माण / नवीनीकरण ₹70,000 – ₹1,20,000 2 बाथरूम में वेस्टर्न सीट, टाइल्स, प्लंबिंग और गीजर
कमरे की साज-सज्जा व बिस्तर ₹50,000 – ₹80,000 लकड़ी की खाट/तख्त, हैंडलूम गद्दे, तकिए, पर्दे
पेंटिंग व पारंपरिक लुक ₹25,000 – ₹40,000 चूने की पुताई, गेरू/मिट्टी का प्लास्टर, स्थानीय कलाकारी
पावर बैकअप (इनवर्टर/सोलर) ₹35,000 – ₹60,000 1-2 kVA इनवर्टर, पंखे, लाइट और वाई-फाई बैकअप
आंगन व सिटिंग एरिया (Outdoor) ₹15,000 – ₹30,000 बांस की कुर्सियां, चारपाई, मिट्टी के गमले, लालटेन लुक
विविध (फर्स्ट एड, बर्तन, डेकोर) ₹10,000 – ₹20,000 बेसिक पीतल/कांसे या मिट्टी की क्रॉकरी, फर्स्ट-एड किट
कुल अनुमानित निवेश ₹2,05,000 – ₹3,50,000 न्यूनतम पूंजी में 2 कमरों की शुरुआत


इस प्रकार से तालिका से स्पष्ट हो जाता है कि अनुमानित कुल लागत करीब 2 से 4 लाख तक हो सकता है। यदि भवन निर्माण करना हो तो यह लागत और भी बढ़ जाएगी।

सरकारी योजनाओं से सब्सिडी और लोन कहा से मिल सकता है  


सब्सिडी के मामले में यह ध्यान रखना है कि इंटरनेट पर देख कर किसी भी योजना को होमस्टे सब्सिडी नहीं मान लेना चाहिए। वास्तव में इसपर सहायता तीन स्तरों पर मिल सकती है --


1. राज्य पर्यटन विभाग: 

कई राज्यों ने अपने पर्यटन और होमस्टे नीति के माध्यम से सब्सिडी और प्रोत्साहन प्रदान करते हैं। इसीलिए सबसे पहले अपने राज्य की पर्यटन नीति को देखना चाहिए।


2. केंद्रीय योजनाएं: 

PMEGP जैसे क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी प्रोग्राम नए छोटे व्यवसायियों को स्पोर्ट करते हैं।MSME मंत्रालय की जानकारी में सामान्य वर्ग के लिए ग्रामीण श्रेणी में 25% तक मार्जिन मनी सब्सिडी और विशेष श्रेणी के लिए 35% तक की व्यवस्था दी गई है। कुछ शर्ते लागू होती है।


3. बैंक लोन: 

यदि सब्सिडी उपलब्ध नहीं है तब व्यवसायी बैंक से टर्म लोन, MSME बिजनेस लोन, मुद्रा लोन और बैंक द्वारा सुझाए अन्य लोन पर विचार कर सकते हैं।

केंद्र और राज्य सरकारों के द्वारा ग्रामीण स्तर पर होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए कुछ आकर्षक वित्तीय योजनाएं चला रही है जिनमें से निम्न प्रमुख है -


1. उत्तराखंड: दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना: 

इस योजना के तहत "पर्वतीय क्षेत्रों" के लिए कुल प्रोजेक्ट लागत का 50% और अधिकतम ₹15 लाख तक कैपिटल सब्सिडी का प्रावधान है। साथ ही पहले 5 वर्ष तक के लिए बैंक लोन के ब्याज पर ₹1.5 लाख तक की छूट का भी प्रावधान है।

वही "मैदानी क्षेत्रों" के लिए प्रोजेक्ट लागत का 25% और अधिकतम ₹7.5 लाख तक सब्सिडी का प्रावधान है। जबकि बैंकों के लोन के ब्याज में ₹1 लाख तक का छूट का प्रावधान भी है।

इसमें मुख्य शर्त यह है कि आवेदक उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए और 1 से 6 कमरों तक का निर्माण या रेनोवेशन कर रहा हो।


2. मध्य प्रदेश रूरल टूरिज्म पॉलिसी: 

मध्य प्रदेश में इस पॉलिसी के तहत राज्य के चयनित ट्राइबल क्लस्टर और हेरिटेज में होमस्टे निर्माण के लिए 40% तक वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है।


3. राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना: 

राजस्थान में ग्रामीण पर्यटन योजना के तहत स्टांप ड्यूटी में 100% तक का छूट और SGST पुनर्भरण और कमरों के लिए आवासीय बिजली दर ही लगने का लाभ प्रदान किया जाता है।


4. पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान: 

जनजातीय क्षेत्रों में होमस्टे के विकास के लिए 2 नए कमरों के निर्माण पर ₹5 लाख तक और मौजूदा कमरा के नवीनीकरण करने पर ₹3 लाख तक की सहायता का प्रावधान है।

बिहार में होमस्टे शुरू करने वालों के लिए खास अवसर 


बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2023 में नई पर्यटन नीति में पर्यटन प्रोजेक्ट्स और इससे संबंधित सेवाएं शुरू करने के लिए इंसेंटिव और सब्सिडी के प्रावधान की व्यवस्था की गई है।

बिहार पर्यटन विभाग वर्तमान में "CM HomeStay Scheme 2026" योजना चल रही है। इसके तहत पात्र होमस्टे प्रोजेक्ट के लिए ₹2.5 प्रति रूम तक और अधिकतम 4 कमरों के लिए ₹10 लाख तक वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है।

महिलाओं,SHGs और 18-25 वर्ष के युवाओं के लिए अतिरिक्त ₹25,000 प्रति कमरा तक की इंसेंटिव प्रदान किया जाएगा। इस तरह से कुल सहायता ₹11 लाख तक हो सकता है।

यह होमस्टे नोटिफाइड किए गए पर्यटन क्षेत्रों के आस पास निर्धारित क्षेत्रों में ही होने चाहिए। अतः आवेदन करने से पहले आधिकारिक पर्यटन वेबसाइट पर पुष्टि कर लेना चाहिए।


बिहार में कौन कौन से क्षेत्र होमस्टे के लिए संभावित है? 

वर्ष 2026 की मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना योजना में कई प्रमुख पर्यटन स्थलों के आस पास के क्षेत्रों में होमस्टे प्रोजेक्ट शुरू करने को शामिल किया गया है।

इसमें उदाहरण के तौर पर -
  • बोधगया - विष्णुपद - राजगीर
  • नालंदा - वैशाली - जमुई
  • वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व क्षेत्र
  • पूर्वी चंपारण 
  • कैमूर - रोहतास - जहानाबाद
  • बांका - मुंगेर - नवादा

जैसे पर्यटन क्षेत्रों को शामिल किया गया है। हालांकि पात्रता पूर्ण पर लागू नहीं माननी चाहिए। योजना में अधिसूचित क्षेत्र और दूरी जैसी शर्ते महत्वपूर्ण हो सकती है।

पर्यटकों के लिए खास अनुभव वाला होमस्टे कैसे बनाएं? 


पर्यटक गांव में सिर्फ अच्छे होटल में सोने नहीं आते हैं बल्कि वह "अनुभव" (Experiential Travels) खरीदने आते हैं। अगर आपका अनुभव अद्वितीय है तो लोग ज्यादा पैसा भी देने को तैयार होते हैं और आपका मार्केटिंग भी कर देते हैं।


ग्रामीण होमस्टे में पर्यटक किसान के साथ खेत और पारंपरिक खेती का अनुभव लेते हुए
पर्यटक होमस्टे संचालक के साथ ग्रामीण खेतों में व्यवहारिक भ्रमण करते हुए 



इसके लिए आप निम्नलिखित बातों पर ध्यान रखें -


एग्री टूरिज्म का अनुभव कराएं: 

पर्यटकों को साथ में लेकर खेत में सब्जियां तोड़ने जाए, मटर छिलने, गन्ने का रस पीने खेत पर, गाय भैंस को चारा खिलाने और दूध निकालने का अनुभव प्रदान करें।

इसी तरह का कोई विशेष अनुभव यदि आपके क्षेत्र में हो तो जरूर प्रदान करें।


देशी खान पान का अनुभव कराएं: 

उपले पर बना लिट्टी चोखा, लाल दही और बिनोला यानी मथनी से मथ कर निकाली हुई मक्खन, गांव के खेत का साग भात, जंगली भोजन, महुआ का व्यंजन आदि देशी खान पान का अनुभव जरूर कराएं।


हस्तशिल्प और कला कार्यशाला: 

यदि गांव में कोई कुम्हार है तो मेहमान को चाक पर मिट्टी के दिए या बर्तन बनाते हुए दिखाए और बनाने का अनुभव कराएं, खटिया बुनने का अनुभव, पटसन के रेशें से रस्सी बनाना आदि अनुभव जरूर कराएं।


विलेज वॉक हेरिटेज टूर का अनुभव: 

शाम को सूर्यास्त के समय गांव की पगडंडियों, नहरों, तालाबों, पुरानी मंदिर और नदियों के किनारे या कोई विशेष जगह जो नजदीकी क्षेत्र में हो।


रात्रि अलाव और लोक संगीत: 

सर्दियों में अलाव के चारों ओर बैठकर गांव का लोक गीत या लोक परंपराओं आदि का प्रदर्शन का अनुभव कराएं।

इस प्रकार की कोई और भी विशिष्ट सांस्कृतिक या स्थानीय कला और लोक कला प्रचलित हो सकती है, स्थानीय व्यंजन और मिठाइयां हो सकती है या GI Tags उत्पाद हो सकते हैं।

इनका करीब से व्यवहारिक अनुभव अपने मेहमानों को जरूर कराए।


होमस्टे के लिए मार्केटिंग कैसे करें? 


होमस्टे खोल देना तो केवल आधा काम ही है बाकी आधा काम है पर्यटकों को अपना गांव तक लाना। इसके लिए आपको डिजिटल तकनीक का भी सहारा लेना होगा -


1.Google Business Profile: 

अपने होमस्टे का Google Business Profile बनाए - गूगल मैप पर अपने होमस्टे का सटीक नाम दर्ज करके अपने कमरों, चूल्हों, व्यंजन, स्थानीय विशेषताओं आदि का हाई रिजॉल्यूशन तस्वीर को अपलोड करें।

जो भी मेहमान आए उनसे 5 स्टार गूगल रिव्यू लिखने के लिए विनम्रतापूर्वक आग्रह करें।


2. ऑनलाइन ट्रेवल एजेंसिया (OTAs): 

Airbnb - यह ग्रामीण और इको स्टे के लिए भारत में सबसे लोकप्रिय मंच है। यहां "Farm Stay" या "Nature" कटेगरी को चुने और इसपर रजिस्टर कर दे।

इसी तरह से MakeMyTrip और Booking.com तथा Agoda प्लेटफार्म पर भी अपने होमस्टे का बढ़िया से रजिस्ट्रेशन कर दीजिए।


3. इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब कंटेंट: 

इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर अपने होमस्टे का प्रोफाइल बनाइए। उसपर छोटे छोटे वीडियो अपलोड कीजिए -

  • चूल्हे पर फूलती रोटी की वीडियो
  • सुबह के कोहरे और फूलों पर ओस की बूंदों के विडियो 
  • पक्षियों के आवाज का वीडियो
  • कुम्हार के चाक का वीडियो - आदि

इस तरह की विशेषताओं वाला अन्य विभिन्न वीडियो बनाकर अपलोड कीजिए और अपने होमस्टे को प्रमोट कीजिए।

होमस्टे से कमाई कितनी होगी ? 


भारत में ग्रामीण होमस्टे की अनुमानित लागत, कमरे, ऑक्यूपेंसी और संभावित सकल आय का इन्फोग्राफिक
होमस्टे शुरू करने में लगत और आय का एक अनुमानित अकड़ा



होमस्टे से कमाई कई कारकों पर निर्भर करती है जैसे - रूम रेंट, रूम की संख्या और महिने में कितना दिन बुक रहता है। इसके अलावा भोजन एवं अन्य वैल्यू एडिशन सेवाएं और स्थानीय उत्पादों की बिक्री से भी आय होती है।

इसके अलावा आप कैसी और किस तरह की सुविधाएं प्रदान करते हैं। आप तीन तरह के होमस्टे रख सकते हैं जैसे - छोटा होमस्टे प्रति कमरा ₹1200 से ₹1500, स्टैंडर्ड रूरल होमस्टे ₹2000 से ₹2200 और प्रीमियम रूरल होमस्टे एक्सपीरियंस ₹2500 से ₹2800 तक रख सकते हैं।

यदि मान लेते हैं आपके पास 2 कमरा है और रेट ₹2500 है और यदि महीने के 15 दिन बुक रहते हैं तो -

15 x 2500 = 30,000 x 2 = ₹60,000

यदि भोजन से अतिरिक्त मासिक आय ₹10,000 करते हैं तो कुल आय ₹70,000 होती है।

मासिक खर्चे क्या हो सकते हैं? 

मासिक खर्चे कुछ इस तरह से हो सकते हैं -

  • राशन और भोजन सामग्री - ₹12,000
  • बिजली, वाईफाई और लांड्री - ₹6,000
  • मेंटेनेंस और लेबर सहायक - ₹12,000
  • अन्य - ₹5,000

इस तरह से अनुमानित कुल खर्च - ₹35,000 हो सकते हैं।

शुद्ध आय - कुल आय ₹70,000 - कुल खर्च ₹35,000 = ₹35,000 

यह अनुमानित न्यूनतम आय है। यदि महीने के बुकिंग दिन और भी बढ़ जाए तो यह आय और अधिक हो सकती है। साथ ही यदि अन्य स्थानीय उत्पाद बिक्री करते हैं तो यह आय और भी बढ़ सकती है।

होमस्टे के लिए महत्वपूर्ण सावधानियां क्या रखनी चाहिए? 


होमस्टे शुरू करने के साथ कुछ मूल सावधानियां है जिसका पालन करना जरूरी होता है। साथ ही कुछ गलतियां भी जाने या अनजाने में लोग करते हैं उनसे भी बचना चाहिए।

मुख्य सावधानियां इस प्रकार से है -


1. गांव की संस्कृति और मर्यादा: 

बिना इसके मूल उद्देश्य खो जाएगा और बिना बताए परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

अतः मेहमानों को पहले ही विनम्रता से बता देनी चाहिए कि वो गांव की रीति रिवाजों और शांति का सम्मान करेंगे। देर रात तक तेज आवाज में डीजे या अन्य अनुचित व्यवहार की अनुमति बिल्कुल ही न दे।


2. सुरक्षा सर्वप्रथम रखे: 

सुरक्षा की दृष्टि से सबसे पहले "प्राथमिक सुरक्षा कीट" (First Aid) हमेशा अपडेट रहनी चाहिए। दूसरा सांप बिच्छू रोधी प्राथमिक दवाई और स्थानीय डाक्टर एवं आपातकालीन डाक्टर की व्यवस्था एवं फोन नं हमेशा रिसेप्शन और डायरी में रखें।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस का नं एवं संपर्क रखनी चाहिए। सभी आवश्यक नियमों का पालन करना चाहिए।


3. ग्रीन होमस्टे और प्लास्टिक मुक्त वातावरण: 

अपने होमस्टे के पूरे परिसर को प्लास्टिक मुक्त रखे। प्लास्टिक की बोतलों की जगह कांच और तांबे के बोतलों को प्राथमिकता देनी चाहिए। साथ ही जितना संभव हो सके मिट्टी के बर्तनों का भी उपयोग करनी चाहिए।

आप ग्रीन होमस्टे के लिए -

  • सोलर बिजली, सोलर वाटर और हीटर।
  • होमस्टे को रेनवाटर हार्वेस्टिंग बनाए।
  • स्थानीय फूल, पत्तियां और फल लगाए।
  • नीम, सीता अशोक आदि पेड़ लगाए।

इन ग्रीन तकनीक का इस्तेमाल अपने होमस्टे में जरूर करनी चाहिए। इससे मेहमान भी प्रभावित होते हैं।


4. इन गलतियों से बचिए: 

होमस्टे शुरू करने में हमेशा इन गलतियों से बचने का प्रयास करनी चाहिए -

  • केवल सुंदर कमरा बनाना
  • इंटीरियर में ज्यादा पैसा खर्च करना
  • साफ सफाई को हल्के में लेना
  • नियमों को ठीक से न जानना
  • सिर्फ एक बुकिंग प्लेटफार्म पर निर्भरता
  • गलत तस्वीर डालना
  • पानी, बिजली और इंटरनेट की बैकअप न रखना
  • पर्यावरण की अनदेखी करना

यदि आपको सच में होमस्टे व्यवसाय में सफल होना है और आने वाले दिनों में लाखों में इंकम को पहुंचना है तो ऊपर बताए गए गलतियों को भूलकर भी अपनानी नहीं चाहिए।


ग्रामीण होमस्टे से विदा लेते पर्यटक और उनका स्वागत करने वाला भारतीय परिवार
ग्रामीण होमस्टे से अच्छा अनुभव पाकर वापस जाते समय विदाई लेते पर्यटक


निष्कर्ष (Conclusion) 


गांव में होमस्टे केवल कमरा किराए पर देने का व्यवसाय नहीं है। बल्कि यह अपनी संस्कृति, मिट्टी और मेहमानवाजी को दुनियां के सामने गर्व से प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण साधन है।

इसमें ग्रामीण पर्यटन, स्थानीय रोजगार, कृषि, संस्कृति, भोजन और पर्यावरण को एक साथ जोड़ने वाला भावपूर्ण मॉडल समाहित है। वह भी कम से कम निवेश में यह शुरू हो सकता है।

सरकार के स्तर पर भी ग्रामीण और समुदाय आधारित पर्यटन पर ध्यान बढ़ रहा है। पर्यटन मंत्रालय द्वारा 2026 में जनजातीय क्षेत्रों में होमस्टे के लिए जारी किया गया दिशा निर्देश इसका उदाहरण है।

लेकिन इसका असली ताकत सरकारी सहायता और सब्सिडी नहीं है। बल्कि लंबे समय की सफलता के लिए साफ सफाई, सुरक्षा, इको फ्रेंडली वातावरण, सांस्कृतिक और स्थानीय अनुभव एवं व्यंजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यदि आप भी किसी ऐसे गांव में रहते हैं और यदि अगल बगल कोई हेरिटेज या पर्यटन वाला जगह है और आपका पुराना मकान भी है तो आप होमस्टे खोल सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions - FAQs)

1. क्या गांव में होमस्टे शुरू करने के लिए कमर्शियल बिजली कनेक्शन लेना अनिवार्य है?

नहीं! भारत के अधिकांश राज्यों की होमस्टे नीति के अनुसार यदि कमरों की संख्या 1 से 6 के बीच है और मालिक वही रहता है तब संपति पर घरेलू यानी आवासीय बिजली और पानी की दरें ही लागू होती है।

2. अगर मेरे पास नया मकान नहीं है तो क्या पुराने मिट्टियाँ खपरैल के घर से होमस्टे की शुरुआत हो सकती है?

बिल्कुल हां! आजकल पर्यटक पक्के कंक्रीट के मकानों से ऊब चुके हैं।मिट्टी, पत्थर और लकड़ी के बने पारंपरिक घर पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं। आपको केवल छत की वाटरप्रूफिंग और आधुनिक अटैच्ड टायलेट बनवाने पर ध्यान देना होगा।

3. होमस्टे में विदेशी पर्यटकों को ठहराने के लिए क्या नियम है?

विदेशी पर्यटकों को ठहराने के लिए भारत सरकार के ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन (BoI) के e-FFRO पोर्टल पर होमस्टे का रजिस्ट्रेशन होना जरूरी होता है। अतिथि के आने के 24 घंटे के अंदर ही पोर्टल पर ऑनलाइन Form -C सबमिट करना अनिवार्य होता है।

4. गांव में होमस्टे शुरू करने में कितनी लागत आ सकती है?

यदि घर पहले से बना हुआ है और 1–2 कमरों को तैयार करना है, तो लगभग ₹1.5–4 लाख से शुरुआत संभव हो सकती है। वास्तविक लागत भवन की स्थिति, सुविधाओं और renovation पर निर्भर करती है।

5. क्या सरकार होमस्टे शुरू करने के लिए सब्सिडी भी देती है?

हां, कुछ राज्यों में Tourism Department की homestay policies के तहत financial assistance या incentives उपलब्ध हो सकते हैं। इसके अलावा पात्रता के अनुसार कुछ credit-linked government schemes भी उपयोगी हो सकती हैं। योजना और राज्य के अनुसार शर्तें अलग होती हैं।

6. होमस्टे से महीने में कितनी कमाई हो सकती है?

कमाई location, room rate, occupancy, season और अतिरिक्त services पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए 2 कमरों का होमस्टे 50% occupancy और ₹2,500 प्रति कमरा प्रति रात की दर पर लगभग ₹60,000 का monthly accommodation revenue उत्पन्न कर सकता है। यह gross revenue है, शुद्ध profit नहीं।

7. क्या होमस्टे में पर्यटकों को खाना भी खिला सकते हैं?

हां, लेकिन यदि आप व्यावसायिक रूप से भोजन उपलब्ध कराते हैं तो लागू FSSAI registration/licensing और food-safety requirements का पालन करना पड़ सकता है।

8. क्या गांव में छोटा होमस्टे शुरू करने के बाद आगे चलकर बड़ा किया जा सकता है?

हां। शुरुआत में 1–2 कमरों से शुरू करना एक व्यावहारिक तरीका हो सकता है। पर्याप्त bookings और अच्छे reviews मिलने के बाद अतिरिक्त कमरे, स्थानीय भोजन, village tour, farming experience और अन्य rural tourism activities जोड़कर व्यवसाय का विस्तार किया जा सकता है।

 

संबंधित विषय: 



महत्वपूर्ण सरकारी स्रोत एवं आधिकारिक संदर्भ

प्रामाणिक दिशानिर्देश, नीतियां एवं पंजीकरण लिंक

पर्यटन मंत्रालय का आधिकारिक पोर्टल, जहां ग्रामीण पर्यटन और आवास संबंधी केंद्रीय नीतियों की जानकारी उपलब्ध है।

पर्यटन मंत्रालय Ministry of Tourism — Tribal Areas Homestay / Swadesh Darshan

ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में होमस्टे विकास एवं स्वदेश दर्शन योजना से संबंधित आधिकारिक रूपरेखा।

आंकड़े एवं सांख्यिकी India Tourism Data Portal — Ministry of Tourism

घरेलू एवं विदेशी पर्यटकों के आवागमन से संबंधित आधिकारिक डेटासेट्स और पर्यटन सांख्यिकी।

राज्य पर्यटन Bihar Tourism — Government of Bihar

बिहार में पर्यटन विकास, मान्यता प्राप्त होटल्स, होमस्टे और टूरिज्म से जुड़ी आधिकारिक जानकारी।

नीति एवं सब्सिडी Bihar Tourism Policy 2023 Guidelines

पर्यटन परियोजनाओं एवं आतिथ्य सेवाओं के लिए इंसेंटिव और सब्सिडी का आधिकारिक पॉलिसी फ्रेमवर्क।

खाद्य सुरक्षा FSSAI — FoSCoS Food Registration Portal

अतिथियों को घर का बना भोजन उपलब्ध कराने वाले होमस्टे संचालकों के लिए फूड सेफ्टी बेसिक रजिस्ट्रेशन।

अकोमोडेशन सेवाओं और कमरे के किराए पर लागू वस्तु एवं सेवा कर (GST) की आधिकारिक दर संरचना।

विदेशी मेहमानों के ठहरने की दशा में 24 घंटे के भीतर अनिवार्य रिपोर्टिंग का BoI/FRRO पोर्टल।

ऋण व सब्सिडी PMEGP — Ministry of MSME / KVIC Portal

ग्रामीण माइक्रो-एंटरप्राइज और सर्विस यूनिट्स के लिए क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी प्रोग्राम की जानकारी।

⚠️
नोट: सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, टैक्स दरों, स्थानीय अनुमतियों और होमस्टे रजिस्ट्रेशन की शर्तें समय-समय पर बदल सकती हैं। आवेदन करने से पहले संबंधित राज्य पर्यटन विभाग, स्थानीय ग्राम पंचायत/निकाय, FSSAI/GST प्राधिकरण या बैंक की नवीनतम अधिसूचना अवश्य देखें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

AI खेती 2035: आने वाले 10 सालों में कैसे बदलेगी भारतीय कृषि ?

केले का "वेस्ट टू वेल्थ" मॉडल: तने, फूल और बायोमास से नए कृषि उद्योग की पूरी जानकारी

क्या आप भी बनना चाहते है "फॉरेंसिक साइंस मे एक्सपर्ट " कैसे जानिए पूरी प्रोसेस

भारत का LiFE पहल:कैसे वैदिक जीवनशैली से पर्यावरण सुरक्षा को प्रेरित करती है

स्वस्थ्य रहने के लिए भोजन के 10 नियम:सही तरीके से क्या,कब और कैसे खाए ?

Zero Budget Natural Farming : क्या सच में 1 गाय से 30 एकड़ खेती संभव है ? जानिए पूरा सच

भारत मे अब E20 Petrol,BS6 और Flax Engine Tractor ये तीन बड़ी टेक्नोलॉजी 2026 मे खेती को कैसे बदल देगी?

क्या PM कुसुम योजना मार्च 2026 के बाद बंद हो रही है ? जानिए पूरी सच्चाई (Fact Check)

स्वदेशी और स्वावलम्बन:घर पर दंत-मंजन बनाने का लघु व्यवसाय कैसे शुरू करे?

Redox Flow Battery क्या है और यह एनर्जी स्टोरेज की दुनिया को कैसे बदलेगी?