केले का "वेस्ट टू वेल्थ" मॉडल: तने, फूल और बायोमास से नए कृषि उद्योग की पूरी जानकारी

🍌 केले का Waste-to-Wealth मॉडल
केले की खेती से निकलने वाला तना, फूल, पत्तियां और अन्य Biomass केवल कृषि कचरा नहीं हैं। इनसे Banana Fibre, biodegradable plates, packaging, paper, handicrafts, compost और अन्य value-added products बनाए जा सकते हैं।
💡 मुख्य विचार: Banana Waste → Fibre → Products → Income → Zero-Waste Farming

 

केले के बायोमास से जूस,अचार,फाइबर, फर्टिलाइजर और अन्य उत्पादों को तैयार करने का उद्योग
केले के बायोमास अपशिष्ट को केला फाइबर प्रोसेसिंग यूनिट ले जाते हुए


📑

विषय-सूची (Table of Contents)

Quick Navigation
💡 किसी भी विषय पर सीधे पहुँचने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर टैप करें।


प्रस्तावना (Introduction) 

कचरे से कंचन की ओर केला की कृषि: 

केला! भारतीय संस्कृति, धर्म, परंपरागत समाज से लेकर सतत् जीवनशैली के तौर पर हर भारतीय के दिलों में एक सम्मानजनक स्थान को संजोकर अपनी महत्ता बनाए हुए हैं।

यह भारतीय कृषि व्यवस्था में केवल एक फल ही नहीं है बल्कि पूरे ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण रीढ़ भी है। फल के साथ साथ इसकी पत्तियां, तना और फूल भी पारंपरिक पर्व त्योहारों से लेकर शादी विवाह और पूजा पाठ में भी उपयोग किया जाता रहा है।

लेकिन फिर भी इसका अधिकतर भाग फल निकलने के बाद बच जाता था और बेकार हो जाता था। वैज्ञानिक भाषा में इस तने को स्यूडोस्टेम (Pseudostem) कहा जाता है जो ऐसे ही खेतों में सड़ जाता था।

इतना ही नहीं इन बेकार हो चुकी तनों को खेत से हटाने के लिए किसान को मजदूरी खर्च करके हजारों रुपए भी लगाने पड़ते थे। इतना ही नहीं इनको यदि ऐसे ही सड़ने को छोड़ दिया जाए या जला दिया जाए तो इससे बड़ी मात्रा में मिथेन गैस निकलती है जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है।

इन्हीं सभी समस्याओं के समाधान के लिए "भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद" (ICAR), राष्ट्रीय के अनुसंधान केंद्र (NRCB) और प्रमुख राज्यों के कृषि विश्वविद्यालयों के द्वारा किए गए शोध ने यह बता दिया और रास्ता दिखा दिया कि केला का कोई भी भाग बेकार नहीं होता है।

यही विचार -"Banana Wast-to-Wealth" या "Banana Circular Economy" के मॉडल का आधार है।

तने के भीतरी सफेद भाग (Central Core) से स्वास्थ्यवर्धक एनर्जी ड्रिंक, इलेक्ट्रोलाइट जूस, फूल (Blossom) से औषधीय अचार, कच्चे फल से रेजिस्टेंस स्टार्च युक्त ग्लूटेन फ्री आटा और बाहरी परतों से उच्च गुणवत्ता वाला प्राकृतिक फाइबर निकला जा रहा है।

ICAR -- National Research Centre of Banana (NRCB) के अनुसार भी फसल कटाई के बाद तना, फूल, फल, पत्तियां और रेशा मिलकर केला के कुल बायोमास का 50% हो जाता है। इसके अनुसार ही एक हेक्टेयर से लगभग 60 टन तक केला के जैव अवशेष निकल सकते हैं।

अतः अब सवाल यह है कि "फल बेचने के बाद बची बायोमास का कितना हिस्सा अधिक से अधिक आर्थिक मूल्य में बदला जा सकता है "। 

यह लेख इसी केला के संपूर्ण "मूल्य संवर्धन श्रृंखला" (Value Addition Chain) का विस्तृत रूप में तकनीकी , वैज्ञानिक और आर्थिक विश्लेषण प्रस्तुत करता है।


केले के खेत में कितना बायोमास अपशिष्ट बचता है? 

केला से निकलने वाले बायोमास अपशिष्ट की मात्रा अलग अलग परिस्थितियों में अलग अलग हो सकती है - जैसे पौधे की उम्र, पानी, उत्पादन प्रणाली और फल की मात्रा आदि पर निर्भर करती है।

फिर भी ICAR के आंकड़ों के अनुसार एक केला के पौधों में लगभग 30-34% तना, फूल 5%,Rhizome 12-14% और उन तीनों का कुल 50% हो सकता है।
🌿

ICAR-NRCB: केला बायोमास अपशिष्ट विश्लेषण

बायोमास घटक (Biomass) अनुमानित योगदान
स्यूडोस्टेम (Pseudostem / तना) 30–34%
फूल एवं सहपत्र (Flower & Bracts) ~5%
प्रकंद (Rhizome / भूमिगत तना) 12–14%
इन तीनों का कुल योगदान लगभग 50%

⚠️ अपशिष्ट निपटान चुनौती: ICAR-NRCB के अनुसार, इन अवशेषों के डिस्पोजल की समस्या लगभग 60 टन प्रति हेक्टेयर तक दर्ज की जाती है।

 

भारत में केला उत्पादन और क्षेत्र का पैमाना कितना है? 

जहां तक उत्पादन की बात है निर्विवाद रूप से भारत दुनियां का सबसे बड़ा केला उत्पादक देश है। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (National Horticulture Board NBH) और संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के कृषि सांख्यिकीय आंकड़ों के अनुसार भारत पूरे वैश्विक केला उत्पादन का एक चौथाई हिस्सेदारी रखता है।

भारत में प्रतिवर्ष लगभग 33 से 35 मिलियन मीट्रिक टन यानी 3.3 से 3.5 करोड़ टन केले का उत्पादन होता है। यह वैश्विक उत्पादन का लगभग 26% हिस्सा होता है।

देश में लगभग 8.8 लाख से 9.2 लाख हेक्टेयर भूमि पर केले की खेती को किया जाता है।


केला की खेती से कितना बायोमास अपशिष्ट निकलता है? 

केले की पौधे की संरचना ही ऐसी होती है कि उसके कुल बायोमास का केवल 10-12% हिस्सा ही फल के रूप में आता है। शेष भाग खेत में ही अवशेष के रूप में रह जाता है।

अनुमान के अनुसार एक हेक्टेयर सघन बागवानी में औसतन 2500 से 3000 केले के पौधों को रोपा जाता है। इसमें प्रत्येक फलदार पौधों की कटाई के बाद लगभग 25-30 किलोग्राम गीला तना बचता है।

इस प्रकार से प्रति हेक्टेयर औसतन 60-80 टन गीला बायोमास कचरा पैदा होता है। अब इसको ही पूरे भारत के स्तर पर देखा जाए तो --"लगभग 65 से 75 मिलियन मीट्रिक टन गीला बायोमास कचरा" केले की खेती से उत्पन्न होता है।


प्रमुख उत्पादक राज्य कौन से है? 

लगभग देश के हर हिस्से में केला की खेती किया जाता है। इसमें भी आंध्र प्रदेश 17.5% के साथ प्रथम, महाराष्ट्र 14.5% के साथ द्वितीय और गुजरात 12.8% केला उत्पादन के साथ तीसरे स्थान पर है।

राष्ट्रीय बागवानी डेटाबेस के आधार पर केला उत्पादन से संबंधित राज्य के मुख्य आंकड़े को इस तालिका से समझा जा सकता है -
📊

प्रमुख केला उत्पादक राज्यों का उत्पादन वितरण

राज्य हिस्सेदारी (%) प्रमुख क्लस्टर व जिले बायोमास उपलब्धता स्थिति
आंध्र प्रदेश ~17.5% अनंतपुर, कडप्पा, पूर्वी व पश्चिमी गोदावरी अत्यधिक सघन, वर्षभर उपलब्धता
महाराष्ट्र ~14.5% जलगांव (केला हब), सोलापुर, नांदेड़ बड़े प्रोसेसिंग क्लस्टर स्थापित
गुजरात ~12.8% भरूच, नवसारी, सूरत, वडोदरा NAU तकनीक आधारित इकाइयां सक्रिय
तमिलनाडु ~11.5% तिरुचिरापल्ली, थेनी, कोयंबटूर ICAR-NRCB का मुख्य अनुसंधान क्षेत्र
उत्तर प्रदेश / बिहार ~12.0% कुशीनगर, महाराजगंज, हाजीपुर, वैशाली उभरते हुए ODOP क्लस्टर्स

📌 डेटा संदर्भ: राष्ट्रीय बागवानी डेटाबेस (NHB 3rd Advance Estimates) एवं ICAR-NRCB वार्षिक समीक्षा रिपोर्ट।

 बिहार में सहकारी संस्था कैसे खोले ?2026 की पूरी प्रक्रिया,लगत और लाभदायक क्षेत्र।


केले की तने की शारीरिक संरचना कैसी होती है? 

केला और उसके अपशिष्ट का वैल्यू एडिशन करने से पहले केले की शारीरिक संरचना (Morphology) को जानना जरूरी हो जाता है। क्योंकि इससे काम आसान हो जाता है।

वैज्ञानिक रूप दृष्टिकोण से केला कोई पेड़ नहीं है बल्कि यह दुनियां की सबसे बड़ी बारहमासी जड़ी बूटी है। इसके तने की संरचना मुख्य रूप से इस प्रकार की होती है --

  • आभासी तना (Pseudostem):

जमीन के ऊपर जो विशाल खंभा जैसा दिखाई देता है वह लकड़ी का तना नहीं होता है। बल्कि यह एक दूसरे के ऊपर कसकर लिपटे हुए पत्तों के आधार का संकेंद्रित बेलनाकार समूह होता है।

  • बाहरी रेशेदार छाल (Outer Sheaths):

तने का सबसे बाहरी परत कठोर और हरे रंग का होता है। इसमें लिग्नो सेल्युलोसिक फाइबर की मात्रा सबसे अधिक होती है। इसीलिए इसको टेक्सटाइल और हैंडीक्राफ्ट के लिए उपयोगी फाइबर के लिए उपयोग किया जाता है।

इसका रस कड़वा और टैनिन युक्त होता है जो पीने योग्य नहीं होता है।

  • मध्यवर्ती परतें (Intermediate Sheaths):

यह हल्के और पीले रंग की परतें होती है। इनसे निकलने वाला फाइबर नरम होता है। इसीलिए इसका उपयोग पल्प पेपर और कंपोस्ट बनाने के लिए किया जाता है।

  • केंद्रीय भीतरी भाग (Central Core or Tender Core):

जब तने के सभी बाहरी परतों को छीलकर हटा दिया जाता है तब उसके केंद्र में एक ठोस, चमकीला, सफेद और बेलनाकार डंडा निकलता है। इसे सेंट्रल कोर या आंतरिक तना कहा जाता है।

यही वह भाग है जिससे उच्च गुणवत्ता वाला पीने योग्य जूस, रेडी टू यूस ड्रिंक एनर्जी बेवरेज, मुरब्बा और कैंडी को भी बनाया जाता है।


केले के सेंट्रल कोर का जूस क्या होता है? 

केले के तने को काटने के बाद जो बीच में डंडी होती है इससे यह जूस बनाया जाता है। यह जूस शरीर के लिए आवश्यक खनिजों, बायोएक्टिव तत्वों और आहार फाइबर का एक प्राकृतिक घोल होता है।

इसके प्रति 100 मिली ली घोल में 18-24 कैलोरी ऊर्जा और नमी 94.5-96% पाई जाती है। साथ ही डाइट्री फाइबर 1.2-1.8 ग्राम और पोटैशियम 280-350 मिलीग्राम होता है। 

इतना ही नहीं मैग्नीशियम 35-48 मिलीग्राम,सोडियम 12-18 मिलीग्राम, बिटामिन B6 0.22 मिलीग्राम, आयरन 0.8-1.2 मिलीग्राम और टोटल फाइनलिक कंटेंट 45-65 मिलीग्राम प्रति 100 मिली ली के घोल में पाया जाता है।
🧪

पोषण प्रोफ़ाइल

प्रति 100 ml शुद्ध रस
पोषक तत्व (Nutrient) मात्रा / मान
ऊर्जा (Energy) 18 – 24 kcal
नमी (Moisture Content) 94.5% – 96.0%
डाइट्री फाइबर
घुलनशील व अघुलनशील
1.2 – 1.8 g
पोटैशियम (K) अत्यधिक समृद्ध 280 – 350 mg
मैग्नीशियम (Mg) 35 – 48 mg
सोडियम (Na) अत्यंत कम 12 – 18 mg
विटामिन B6 (Pyridoxine) 0.22 mg
आयरन (Fe) 0.8 – 1.2 mg
टोटल फिनॉलिक कंटेंट (TPC) 45 – 65 mg GAE

⚡ विशेषता: उच्च पोटैशियम और न्यूनतम सोडियम का यह प्राकृतिक अनुपात शरीर को रीहाइड्रेट करने और किडनी डिटॉक्स में अत्यंत प्रभावी है।

 

सेंट्रल कोर जूस का औषधीय लाभ क्या है? 

पारंपरिक सिद्ध और आयुर्वेदिक चिकित्सा में केले के तने के रस का उपयोग पथरी के उपचार के लिए सदियों से ही किया जाता रहा है। आधुनिक फार्माकोलॉजिकल अध्ययनों और ICAR-NRCB के क्लिनिकल ट्रायल ने भी इस क्रियाविधि को प्रमाणित किया है।

अधिकांश गुर्दे की पथरियां कैल्शियम ऑक्सलेट की बनी होती है और केले के जूस का मैग्नेशियम आहार में मौजूद इस ऑक्सलेट के साथ आंतों में ही बंध जाता है। इससे यह अघुलनशील मैग्नीशियम ऑक्सलेट बनाता है जो मूत्र में अतिरिक्त ऑक्सलेट के अवशोषण को रोक देता है।

साथ ही इसमें उच्च पोटैशियम और कम सोडियम का अनुपात शरीर से विषाक्त पदार्थों को तेजी से बाहर निकालने में सहायता होता है। इतना ही नहीं बल्कि यह 4 से 7 mm की छोटी पथरियों को मूत्रमार्ग से ही बाहर निकल देता है।

केले के तने का प्राकृतिक रस प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स का भंडार होता है। ज्यादा शारीरिक श्रम और गर्मियों में पसीने से निकल जाने वाले पोटैशियम एवं मैग्नीशियम की कमी को यह प्राकृतिक रूप से ही पूरा कर देता है।

यह रस गैस्ट्रिक म्यूकोसा पर एक सुरक्षात्मक परत को बना देता है। यह पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCL) की अत्यधिक सान्द्रता को बेअसर करके सीने में जलन और पेप्टिक अल्सर के प्रभाव को भी कम कर देता है।

केला के तने के जूस का प्रोसेसिंग कैसे किया जाता है? 

केले के तने के रस को निकाल कर तुरंत उपयोग कर लेने पर तो कोई दिक्कत नहीं होती है। लेकिन इसको स्टोर करने पर यह कसैला हो सकता है।

दरअसल यह चुनौती ही थी कि इसका एंजामेटिंक ब्राउनिंग और शिल्ड लाइफ बहुत कम थी। उसके तने में मौजूद पोलीफेनॉल ऑक्सीडेज (PPO) एंजाइम हवा के संपर्क में आकर रस को काला और कसैला बना देता है।

ICAR-NRCB एवं CFTRI (केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान) द्वारा विकसित मानक प्रोसेसिंग प्रक्रिया प्रोटोकॉल ने इस समस्या का हल निकाल दिया है। इससे अब इसे स्टोर और पैकिंग भी किया जा सकता है।

नीचे दिए गए तालिका चार्ट के माध्यम से इस प्रोटोकॉल प्रक्रिया को आसानी से समझा जा सकता है --
⚙️

सेंट्रल कोर जूस: चरणबद्ध प्रसंस्करण फ्लोचार्ट

9 Steps
1
कच्चे तने की कटाई
Harvesting
2
बाहरी छालों की डी-शीथिंग
Desheathing (बाहरी परतों को अलग करना)
3
सफेद सेंट्रल कोर का पृथक्करण
Central Core Extraction
4
एंटी-ब्राउनिंग उपचार
Anti-Browning Bath: 0.1% Citric Acid + Ascorbic Acid
5
कोल्ड-प्रेस निष्कर्षण
Mechanical Cold-Pressing in SS 304
6
महीन फिल्ट्रेशन
Double Stage Micro-Filtration
7
मानकीकरण व ब्लेंडिंग
Formulation: Ginger, Lemon, Amla
8
थर्मल पाश्चराइजेशन
85°C to 90°C for 60–90 sec
✓
हॉट-फिलिंग व पैकेजिंग
Hot Filling in Glass/PET Bottles (80°C)

💡 तकनीकी लाभ: यह प्रक्रिया बिना किसी कृत्रिम परिरक्षक के जूस को 6 से 9 महीने तक सुरक्षित रखती है।

 

केले के तने के जूस को निकालने का चरणबद्ध प्रक्रिया 

केले के तने का जूस निकालने के लिए इस प्रकार से प्रक्रिया को अपनाना चाहिए -
  1. कोर की छंटाई व धुलाई: खेत से कटाई करने के 12-24 घंटे के ही भीतर ही तनों को प्रोसेसिंग शेड में लाकर इसके बाहरी परतों को हटाकर आंतरिक सफेद कोर को अलग निकल लेनी चाहिए। फिर इसको क्लोरीनयुक्त पानी में 50 ppm से साफ कर लेनी चाहिए।
  2. एंजाइम निष्क्रिय करना: कोर को छोटे छोटे टुकड़ों में काटने से ठीक पहले 0.1-0.2% के साइट्रिक एसिड और एस्कार्बिक एसिड (विटामिन C) के जलीय घोल में डुबो देनी चाहिए। इससे एंटीऑक्सीडेंट वातावरण की प्रक्रिया पूरी तरह से रुक जाती है।
  3. यांत्रिक निष्कर्षण: टुकड़ों को हैवी ड्यूटी फूड ग्रेड स्टेनलेस स्टील क्रसर में डाला जाता है। इसमें रस का तापमान नहीं बढ़ता है और उसके सूक्ष्म पोषक तत्व एवं एंजाइम नष्ट भी नहीं होते हैं।
  4. फिल्ट्रेशन और स्पष्टीकरण: इस निकले हुए रस में तैरते हुए बारीक सेल्यूलोज रेशों को हटाने के लिए इसमें 100- मेश नायलॉन फिल्टर से छानकर सेंट्रीफ्यूज क्लैरीफायर से गुजारा जाता है।
  5. मूल्य संवर्धन एवं स्वाद सुधार: शुद्ध रस के फीके और थोड़े कसैले स्वाद को बढ़िया बनाने के लिए इसमें 2-5% नींबू का रस,1% अदरक का रस थोड़ा काला नमक या आंवला का रस को मिलाया जाता है।
  6. पश्चराइनेशन और पैकिंग: रस को हीट एक्सचेंजर में 85-90 डिग्री सेल्सियस तापमान पर 60-90 सेकंड तक पश्चातुरीकृत किया जाता है। इसके बाद उपयुक्त बोतल में 80°C पर गर्म ही भरा जाता है और सिल पैक करके ठंडा किया जाता है।
  7. शील्ड लाइफ परिणाम: इस तकनीक से तैयार जूस कमरे के तापमान पर भी बिना किसी कृत्रिम रसायनिक परिरक्षक के ही 6-9 महीने तक पूरी तरह से सुरक्षित और लाइन योग्य बना रहता है।
इस प्रकार से आप केले के तने के जूस को निकाल कर सुरक्षित रख सकते हैं या फिर चाहे तो इसका मार्केटिंग करके बेच सकते हैं। हां इसका सही जगह से ट्रेनिंग ले लेना अधिक अच्छा रहता है।


केले के तने से जूस,फूलों से अचार और पौधा आधारित मिट एवं केला से आटा जैसे खाद्य उत्पाद की प्रोसेसिंग
केले के तने से प्रोसेस जूस और फूलों से बनाए गए अचार 


केले के फूल से क्या क्या बनाया जाता है? 

भारत में केले के फूल (Banana Blossom) का उपयोग पहले से भी कई जगह स्थानीय स्तर पर किया जाता रहा है।

ICAR-NRCB के एक ट्रेनिंग प्रोग्राम में केला के फूलों को मूल्य संवर्धन की जानकारी दी गई है। इसके अनुसार मेले के फूलों से -
  • अचार
  • प्लांट बेस्ड वेगन मीट
  • सब्जी एवं भुजिया
बनाए जाते हैं। इसीलिए यह ग्रामीण महिलाओं और SHGs के लिए भी रोजगार एवं आय उपार्जन के साधन बन सकते हैं।


केले के फूलों में पाए जाने वाले पोषक तत्व 

जर्नल ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलोजी (Springer) और ICAR-NRCB के प्रयोगशाला परीक्षणों के अनुसार केले के फूल के प्रति 100 ग्राम अंश में - 5.5-7.2 ग्राम तक आहार फाइबर पाया गया है।

साथ ही इसमें प्रोटीन 1.6-2.1 ग्राम तक, आयरन 4.8-6.2 मिलीग्राम तक, कैल्शियम 56 मिलीग्राम, मैग्नीशियम 48 मिलीग्राम और फास्फोरस 73 मिलीग्राम तक पाया जाता है।
🌸

केले के फूल में पोषक तत्व

प्रति 100 g खाद्य अंश
पोषक तत्व (Nutrient) मात्रा / मान
आहार फाइबर (Dietary Fiber)
घुलनशील पेक्टिन और लिग्निन का आदर्श अनुपात
5.5 – 7.2 g
प्रोटीन (Protein) 1.6 – 2.1 g
आयरन (Fe) पालक के समकक्ष या अधिक 4.8 – 6.2 mg
कैल्शियम (Ca) 56 mg
मैग्नीशियम (Mg) 48 mg
फॉस्फोरस (P) 73 mg
कुल फेनोलिक घटक (TPC)
शक्तिशाली मुक्त कण नाशक (Antioxidant)
110 – 140 mg GAE

🔬 संदर्भ: जर्नल ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी (Springer) एवं ICAR-NRCB प्रयोगशाला परीक्षण।

 

केले के फूल का स्वास्थ्य लाभ क्या होता है? 

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फूड प्रॉपर्टीज में प्रकाशित शोध यह इंगित करते हैं कि केले के फूल के "मेथेनॉलिक अर्क" में मौजूद "पॉलीफेनोल्स" आंतों में ग्लूकोस के अवशोषण को धीमा करते हैं। साथ ही अल्फा-ग्लूकोसाइडेस एंजाइम की गतिविधियों को रोकते हैं।

इससे भोजन के बाद रक्त शर्करा का अचानक उछाल नियंत्रित रहता है। यानी शुगर के रोगों में यह राहत प्रदान करने में सहायक होता है।

पारंपरिक लोक चिकित्सा और सिद्ध प्रणाली में इसका उपयोग "मोनोरेजिया" यानी स्त्रियों के अधिक रक्तस्राव और कष्ट आर्त्तव के नियमन के लिए किया जाता रहा है।

इसके अंदर मौजूद बायोएक्टिव फ्लेवोनॉयड्स गर्भाशय की मांशपेशियों के ऐंठन को शांत करते हैं और प्रोजेस्टेरॉन के संश्लेषण को संतुलित करने में सहायक होते हैं।

यह उच्च बायो अवेलेबल नॉन हिम आयरन और कॉपर की अपनी उपस्थिति के कारण अस्थि मज्जा में एरिथ्रोपीसिस यानी लाल रक्त कोशिकाओं को उत्तेजित करती है। 

यानी शरीर में खून की कमी को दूर करने में सहायक होती है और एनीमिया से बचाती है।


केले के फूल के मूल्य संवर्धित उत्पाद 

केले के फूल से सामान्यतया निम्न प्रकार के उत्पाद सबसे ज्यादा बनाए और प्रोसेस किए जा रहे हैं -
  • औषधीय अचार (Pickle):

केला के फूल का अचार भोजन के साथ साथ औषधीय लाभ भी प्रदान करता है इसीलिए इसे औषधीय अचार कहा जाता है।

सबसे पहले फूल के बाहरी सहपत्रों को हटाकर भीतरी सफेद पुष्पक्रम को निकाल लिया जाता है। इसके कड़वे टैनिन को बेअसर करने के लिए इसको छाछ 2% और नमक 1% के घोल में 4 घंटे के लिए मिलकर रख दिया जाता है।

इसके बाद सरसों के तेल, मेथी, हींग सिरके और अन्य सामग्री के साथ मिलकर पकाकर कांच के जार में पैक कर दिया जाता है। यह 12 महीनों तक उपयोग आसानी से किया जा सकता है।

  • वेगन मीट (Canned Mock Meat):

इसको प्लांट बेस्ड वेगन मीट भी कहा जाता है। पश्चिमी और यूरोपीय बाजार में केले के फूल का बड़ा व्यवसायिक उपयोग प्लांट बेस्ड फिश और मीट के विकल्प के रूप में किया जा रहा है।

इसका प्राकृतिक रेशेदार टैक्स्चर मैरिनेशन के बाद समुद्री मछली के मांस से अत्यधिक समानता रखता है।


केले का आटा और रेसिस्टेंट स्टार्च क्रांति 

गेहूं के आटे में मौजूद ग्लूटेन और परिष्कृत स्टार्च के दुष्प्रभावों से बचने के लिए वैश्विक स्तर पर केले के आटे का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। यह एक प्रीमियम उत्पाद बनकर उभरा है।


टाइप - 2 रेसिस्टेंट स्टार्च क्या होता है? 

सामान्य स्टार्च छोटी आंत में इमाइलेज एंजाइम द्वारा तुरंत पचकर ग्लूकोस में बदल जाता है। जबकि कच्चे केले के गूदे में पाया जाने वाला स्टार्च एक विशेष प्रकार का क्रिस्टलीय संरचना को बनाता है जिसे - RS-2 यानी "Resistant Starch Type 2" कहा जाता है।

इस RS-2 की सांद्रता कच्चे केले में करीब 45-60% तक पाई जाती है। जब यह RS-2 पचे बिना ही बड़ी आंत में पहुंचता है तब वहां मौजूद लाभकारी बैक्टीरिया इसका किण्वन कर देते हैं। इसी किण्वन से बड़ी मात्रा में "ब्यूटायरेट" उत्पन्न होता है।

अमेरिकी जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन के अनुसार यह ब्यूटायरेट आंतों की म्यूकोसल परत को सुदृढ़ करता है, सिस्टमिक सूजन को कम करता है और कोलोरेक्टल कैंसर कोशिकाओं में एपॉप्टोसिस को प्रेरित करता है। यानी कैसर कोशिका को खत्म करने में सहायक होता है।


केले का आटा को कैसे बनाया जाता है? 

करीब 100 किलोग्राम परिपक्व लेकिन हरे और सख्त केले से लगभग 18 से 22 किलोग्राम केला का आटा प्राप्त होता है। नीचे दिए तालिका से केला के आटा बनाने की विधि को समझा जा सकता है --
🌾

कच्चे केले का आटा: चरणबद्ध निर्माण प्रक्रिया

7 Steps
1
कच्चे केले की छंटाई व धुलाई
Sodium Hypochlorite Wash
2
छिलका उतारना
Manual / Mechanical Peeling
3
पतले स्लाइस काटना
1.5 mm से 2.0 mm Uniform Slicing
4
एंटी-ऑक्सीडेंट उपचार
0.5% Citric Acid Solution Dip (10 min)
5
कम तापमान पर सुखाना
Tray Drying at 50°C – 55°C (to preserve RS2)
6
पल्वराइजर मिलिंग
Micronization through 100–120 Mesh
✓
वैक्यूम / नाइट्रोजन फ्लश पैकेजिंग
Moisture Barrier Pouches

⚡ महत्वपूर्ण बिंदु: 55°C से कम तापमान पर सुखाने से टाइप-2 रेसिस्टेंट स्टार्च (RS2) सुरक्षित रहता है, जो इसके प्रीबायोटिक और औषधीय गुणों को बनाए रखता है।

 

ऊपर बताई गई विधियों के अनुसार केले के आटा को बनाया जा सकता है। ध्यान रखने वाली बात यह होती है कि सुखाने के दौरान तापमान को कभी भी 55°C से अधिक नहीं होने देनी चाहिए।

यदि तापमान 60°C से उपर चला जाए तो स्टार्च का जिलेटिनाइजेशन होने लगता है जिससे उसका चिकित्सकीय गुण समाप्त हो जाता है। इससे वह भी सामान्य कर्बोहाइड्रेट में बदल सकता है।

Banana Fiber: खेत से फैशन और टेक्सटाइल इंडस्ट्री तक 

Banana Fiber प्राकृतिक फाइबर है। यह प्लास्टिक, सिंथेटिक पैकेजिंग और कपास का एक टिकाउ और जैव निम्नीकरणीय यानी सड़कर मिट्टी बन जाने वाला विकल्प प्रदान करता है।

ICAR-NINFET ने केले के तने से प्राकृतिक फाइबर टेक्नोलॉजी के लिए शामिल किया है। वर्ष 2025 में इसने "बनाना फाइबर मूल्य संवर्धन" विषय पर राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण अभियान को आयोजित किया था।


Banana Fiber की भौतिक और यांत्रिक विशेषताएं क्या है? 

सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च ऑन कॉटन टेक्नोलॉजी (ICAR- CIRCOT) और नवसारी कृषि विश्वविद्यालय (NAU) के तकनीकी परीक्षणों के अनुसार इसमें 62-65% सेल्यूलोज, हेमिसेल्यूलोज़ 15-19% और लिग्निन सामग्री 5-10% तक पाया जाता है।

इसका तनन शक्ति 520-750 MPa होता है जो जूट के बराबर और कॉटन से अधिक मजबूत होता है। साथ ही सूक्ष्म घनत्व 1.35 g/cm3 यानी अत्यधिक हल्का और वजनदार संरचनाओं के लिए उपयुक्त होता है।

नमी अवशोषण की बात की जाए तो यह भी 10-12% होता है।
🧶

केला फाइबर: भौतिक एवं यांत्रिक विशेषताएं

Physical Properties
पैरामीटर (Parameter) मान / विशिष्टता
सेल्यूलोज सामग्री (Cellulose) 62% – 65%
हेमीसेल्यूलोज (Hemicellulose) 15% – 19%
लिग्निन सामग्री (Lignin) 5% – 10%
तनन शक्ति (Tensile Strength)
जूट के बराबर, कॉटन से अधिक मजबूत
520 – 750 MPa
सूक्ष्म घनत्व (Density)
अत्यधिक हल्का एवं मजबूत
1.35 g/cm³
नमी अवशोषण क्षमता (Moisture Absorption) 10% – 12%

🔬 परीक्षण संदर्भ: सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च ऑन कॉटन टेक्नोलॉजी (ICAR-CIRCOT) एवं नवसारी कृषि विश्वविद्यालय (NAU)।

 

एकीकृत शून्य अपशिष्ट रूपांतरण का गणित 

नवसारी कृषि विश्वविद्यालय (NAU) द्वारा विकसित सर्कुलर मॉडल के अनुसार यदि एक प्रोसेसिंग इकाई में 1 मीट्रिक टन यानी 1,000 किलोग्राम ताजा Pseudostem को प्रसंस्कृत किया जाता है तो भी उससे कोई अपशिष्ट नहीं निकलता है।

नीचे के तालिका से इसको आसानी से समझा जा सकता है -
♻️

सर्कुलर इकोनॉमी: शून्य-अपशिष्ट बायोमास रूपांतरण

NAU मॉडल
कुल कच्चा माल (Raw Input)
1,000 किग्रा ताजा तना (Pseudostem)
1. बाहरी रेशेदार भाग 750 किग्रा
🧵 शुष्क फाइबर (Fiber Yarn) 15–20 किग्रा
💧 लिक्विड पोटैशियम खाद (Sap) 350–400 L
🌿 गीला पल्प अपशिष्ट (Wet Pulp) 200–250 किग्रा
↳ वर्मीकंपोस्ट / पेपर पल्प 50–60 किग्रा
2. भीतरी सेंट्रल कोर (सफेद तना) 100 किग्रा
🥤 पीने योग्य रस (Central Core Juice) 100–120 L
3. प्राकृतिक नमी (प्रक्रिया वाष्पीकरण) 150 किग्रा

🌱 शून्य-अपशिष्ट प्रमाण: 1 टन तने के प्रत्येक हिस्से से कमर्शियल उत्पाद (फाइबर, ड्रिंक, लिक्विड पोटाश व जैविक खाद) तैयार होकर 100% उपयोग सुनिश्चित होता है।

 

केले के फाइबर को यांत्रिक रूप से कैसे निकाला जाता है? 

केला फाइबर को निकालने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से है -
  1. डी - शिथिंग और स्लैशिंग: केला के तनों को परतों में उधेड़ा जाता है और बाहरी परतों को 2 से 3 इंच की चौड़ी पट्टियों में काटा जाता है।
  2. डेकोर्टिकेटर मशीन: इस मशीन में उच्च गति पर घूमने वाला एक होरिजेंटल ड्रम होता है जिसपर स्टील के चौड़े ब्लेड लगे होते हैं। यह ब्लेड तने के गुदे और कोशिका द्रव्य को छीलकर अलग कर देते हैं।अब केवल लंबा सेल्यूलोज धागा बाहर निकलता है।
  3. स्कूरिंग और ब्लीचिंग: कच्चे रेशे को हल्का नरम और चमकदार बनाने के लिए इसमें 1% सोडियम हाइड्रोक्साइड (NaOH) और हल्के हाइड्रोजन पेरोक्साइड (H2O2) के घोल में उपचारित किया जाता है।
  4. उपयोग: इस फाइबर का उपयोग लक्जरी टेक्सटाइल्स, सेनिटरी पैड, करेंसी पेपर, कार के डोर पैनल और पर्यावरण अनुकूल रस्सी, हैंडीक्राफ्ट आदि को बनाने में व्यापक रूप से किया जाता है।

अतः स्पष्ट हो जा रहा है कि केला के अपशिष्ट बेकार नहीं होते है बल्कि कार से लेकर नोटो के लिए सरकार तक इसकी मांग रहती है। बस इसको अपनाने और व्यवसायिक उत्पादन करने की देर है।


केले का बायो - फर्टिलाइजर और लिक्विड पोटैशियम 

केला के तने से रेशे को निकालने के लिए डेकोर्टिकेशन के दौरान अलग होने वाला तरल (Sap) और ठोस गूदा (Scutching Waste) मिट्टी के लिए अत्यंत ही पौष्टिक जैविक खाद होते हैं।

केले के पौधे में पोटाश के अवशोषण की क्षमता बहुत अधिक होती है। इस रस में घुलनशील पोटैशियम, नाइट्रोजन, फास्फोरस और प्राकृतिक प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर भी प्रचुर मात्रा में होते हैं।

इसको छानकर ड्रिप सिंचाई सिस्टम और स्प्रे से पत्तों पर छिड़काव के माध्यम से लिक्विड जैविक खाद के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

इसके साथ ही बच्चे हुए सेल्युलोसिक गूदे को गोबर के साथ 70:30 के अनुपात में मिश्रित करने के बाद Eisenia Fetida केंचुओं की मदद से 45 दिनों में उत्कृष्ट नाइट्रोजन से समृद्ध वर्मिकमपोस्ट में परिवर्तित कर दिया जाता है।

लेकिन इस फर्टिलाइजर और लिक्विड पोटैशियम को अपने से ही बनाकर उपयोग करना और बेचना शुरू नहीं कर देनी चाहिए। बल्कि पहले कृषि केंद्र या अन्य विशेषज्ञों से परामर्श लेकर उनके देख रेख में ही शुरुआत करनी चाहिए।


केला फाइबर का इको फ्रेंडली प्लेट और डीशवेयर क्या होता है? 

केला के Pseudostem में सेल्यूलोज और इग्नोसलुलॉजिक कंपाउंड होने के कारण इसका उपयोग इको फ्रेंडली प्लेट और पेपर बेस्ड प्रोडक्ट्स बनाने में भी किया जा सकता है।

ICAR-CIRCOT ने केला फाइबर से डिस्पोजेबल पेपर प्लेट को बनाने की विधि को विकसित किया है। साथ ही केला फाइबर के पल्प से --
  • इको फ्रेंडली वर्तन धोने वाला रेशा
  • नर्सरी सीडिंग ट्रे
  • गेस्प्रूफ पेपर
जैसे प्रोडक्ट्स का प्रदर्शनी भी किया है।

इन उत्पादों के जारी होने के बाद यह तो तय हो गया है कि अब देश में केला उत्पादक किसानों को केला के अपशिष्ट को न तो जलाना ही पड़ेगा और न तो सड़ाना पड़ेगा।

दूसरी बात यह कि बनाना Waste to Wealth केवल एक किसान नहीं कर सकता है। इसे सहकारिता मॉडल और FPO मॉडल के तहत ही किया जा सकता है।

साथ ही इन उत्पादों से भी अलग अलग उत्पाद बनने लगे हैं इससे ग्रामीण महिलाओं के समूह SHGs की भूमिका भी बढ़ जाएगी। इसके रेशे और अन्य उत्पादों से विभिन्न प्रकार की सामग्रियां जैसे प्लेट, बर्तन धोने वाला रेशा, हैंडीक्राफ्ट और अन्य सजावटी वस्तुएं है।



Eco Friendly Banana Fiber products by rural bnana fiber processing unit
केले के तने से निकाले फाइबर से प्लेट और अन्य सामग्री बनाने की यूनिट 


सरकारी नीतियां, सब्सिडी और संस्थागत सहयोग 

केले के बायोमास और सेंट्रल कोर के प्रसंस्करण के लिए सबसे पहले एक एकीकृत प्रसंस्करण यूनिट की आवश्यकता होती है। यह एक ही जगह पर इसके खाद्य ग्रेड उत्पाद और अखाद्य ग्रेड उत्पादों को अलग अलग स्वच्छता मानकों के साथ तैयार करती है।

यहां से फिर कुछ उत्पाद तो सीधे उपभोक्ता के पास उपभोग में चला जाएगा और कुछ उत्पादों को SHGs,FPO या अन्य छोटे उद्योग व्यवसाय शुरू करने वाले अन्य उत्पादों को बनाने के लिए ले जा सकते हैं।

लेकिन इस एकीकृत यूनिट को लगाने में लगभग 20 लाख रुपए की पूंजी लग सकती है। वहीं परिचालन लगत भी 3 लाख के करीब हो सकती है। अतः इतनी बड़ी पूंजी के लिए सरकारी सहायता और संस्थागत सहयोग जरूरी हो जाता है।

इसके लिए भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों ने भी कृषि अपशिष्ट के मूल्य संवर्धन और ग्रामीण औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाती है।

इनका विवरण इस प्रकार से है -


1. प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना (PMFME Scheme): 

भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (MoFPI) के अंतर्गत इस योजना का कार्यान्वयन किया जाता है।

इस योजना के तहत परियोजना लागत यानी संयंत्र और मशीनरी का 35% तक क्रेडिट लिंक्ड बैक एंडेड सब्सिडी दी जाएगी जिसकी अधिकतम सीमा 10 लाख प्रति व्यक्तिगत इकाई रखी गई है।

साथ ही इस योजना में जिन जिलों में केले को "एक जिला एक उत्पाद" (ODOP) के तहत अधिसूचित किया गया है जैसे - तमिलनाडु का तिरुचिरापल्ली, महाराष्ट्र का जलगांव, बिहार का वैशाली/हाजीपुर और उत्तर प्रदेश का कुशीनगर आदि - वहां इस योजना के तहत बैंक लोन आवेदन को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किए जाते हैं।

साथ ही "सेल्फ हेल्प ग्रुप" (SHGs) और "किसान उत्पादक संगठनों" (FPOs) को सामान्य बुनियादी ढांचे को स्थापित करने के लिए 35% पूंजीगत अनुदान जो अधिकतम 3 करोड़ तक हो सकता है प्रदान किया जाता है।


2. प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP): 

यह भी एक मुख्य सरकारी सहायता है केला अपशिष्ट और फाइबर से संबंधित व्यवसाय को शुरू करने के लिए।

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) और एमएसएमई मंत्रालय मिलकर इस योजना का कार्यान्वयन करते हैं।

फाइबर निष्कर्षण और बायो कंपोजिट पेपर के निर्माण करने वाली इकाइयों के लिए गैर खाद्य श्रेणी में ₹50 लाख रुपए तक के विनिर्माण प्रोजेक्ट के लिए सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य वर्ग के लिए परियोजना लागत का 25% तथा विशेष श्रेणियों के लिए जिसमें महिला,SC,ST,OBC और दिव्यांग शामिल है 35% मार्जिन मनी सब्सिडी को प्रदान किया जाता है।


3. मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलेपमेंट ऑफ हार्टिकल्चर (MIDH/NHB): 

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) के कोल्ड चेन और पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट घटक के तहत यह सहायता प्रदान किया जाता है।

इसमें प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्रों और पैक हाउस की स्थापना करने पर सामान्य क्षेत्रों में 35% तक की सहायता और पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी क्षेत्रों में 50% तक की वित्तीय सहायता प्रदान किया जाता है।

व्यवहारिक प्रशिक्षण और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण केंद्र 

यह व्यवसाय केवल वित्तीय व्यवस्था हो जाने से ही शुरू नहीं होता है। इसके लिए व्यवसाय को शुरू करने से पहले ही मशीनरी संचालन, एंजाइम स्थिरीकरण और फार्मूलेशन का व्यवहारिक प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होता है।

निम्नलिखित राष्ट्रीय संस्थान औपचारिक प्रद्योगिकी हस्तांतरण (Technology Transfer) प्रदान करते हैं --


1.ICAR - राष्ट्रीय केला अनुसंधान केंद्र (NRCB), तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु: 

यहां पर सेंट्रल कोर जूस का स्थिरीकरण, पेटेंटेड रेडी टू यूस ड्रिंक का फार्मूलेशन,केले के फूल का अचार और बायोमास से पल्स निर्माण की ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी प्रदान किया जाता है।

संस्थान अन्यतम लाइसेंस शुल्क पर ही अपनी पेटेंट तकनीकों का हस्तांतरण निजी उद्यमियों को प्रदान करता है।


2. नवसारी कृषि विश्वविद्यालय (NAU), नवसारी,गुजरात: 

केला से संबंधित सभी उत्पादों पर शोध और नवाचार को यह संस्थान भी उपलब्ध कराता है।

यहां केले के स्यूडोस्टेम से फाइबर को निष्कर्षण करने की प्रक्रिया और तकनीक, सूत कताई, कैंडी निर्माण और लिक्विड फर्टिलाइजर के उत्पादन का प्रसिद्ध मॉडल "NAU मॉडल" का प्रशिक्षण और तकनीक उपलब्ध कराया जाता है।


3.NIFTEM (राष्ट्रीय खाद्य प्रद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान), कुंडली,हरियाणा और तंजावुर, तमिलनाडु: 

यहां से भी प्रशिक्षण और प्रौद्योगिकी तकनीक को प्राप्त किया जा सकता है।

यहां पर खाद्य सुरक्षा अनुपालन,FSSAI का पैकिंग नियम, थर्मल पश्चराइजेशन, शेल्फ लाइफ असेसमेंट और कमर्शियल बिजनेस इंक्यूबेशन का प्रशिक्षण और तकनीक प्रदान किया जाता है।


4. ICAR - केंद्रीय कपास प्रद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (CIRCOT), मुम्बई: 

यहां से केला फाइबर की ग्रेडिंग की तकनीक एवं प्रशिक्षण, केमिकल स्कूरिंग, ब्लीचिंग और टेक्सटाइल एवं नॉन व्यूवेन यार्न ब्लेंडिंग की भी तकनीक और प्रशिक्षण उपलब्ध है।



केला अपशिष्ट उद्योग से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को क्या लाभ होगा ? 


Banana Biomass से इको फ्रेंडली उत्पादों को ग्रामीण महिला SHGs और किसानों द्वारा निर्माण से आय और रोजगार
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित केला बायोमास से उत्पाद बनाने की यूनिट में ग्रामीण SHGs महिलाएं 


विषय का मुख्य केंद्र बिंदु यही है। जिस केले के अपशिष्ट को किसान पैसे खर्च करके उसको हटाने, सड़ाने और जलने में व्यर्थ कर देते हैं वही केला अपशिष्ट अब पैसे कमाने से साधन बन सकते हैं।

ICAR-NRCB, तिरुचिरापल्ली के -- टेक्नीकल बुलेटिन "Welth from Banana Wast and Farm Economics" के अनुसार -

इसके खाद्य और अखाद्य दोनों प्रकार के व्यवसायिक उपयोग और प्रसंस्करण किए जा सकते हैं। इन अपशिष्टों को हटाने के लिए एक किसान प्रति एकड़ करीब ₹8,000 से ₹15,000 खर्च कर देता था।

लेकिन अब इन अपशिष्टों को प्रोसेसिंग इकाइयों को बेच देगा और इससे लगभग प्रति हेक्टेयर ₹10,000 से ₹15,000 तक की शुद्ध अतिरिक्त आय को प्राप्त कर सकता है।


1.ग्रामीण स्तर पर विकेंद्रीकृत रोजगार सृजन: 

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) की वार्षिक समीक्षा रिपोर्ट और दीनदयाल अंत्योदय योजना -- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के अनुसंधान एवं रिपोर्ट के अनुसार केला अपशिष्ट के माध्यम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार ग्रामीण क्षेत्रों में हो सकते हैं।

इसके अनुसार एक मध्यम स्तर की फाइबर निष्कर्षण और जूस प्रोसेसिंग यूनिट से लगभग 5 से 7 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलता है।

साथ ही KVIC एवं DAY - NRLM के अनुसार "महिला सशक्तिकरण एवं स्वयं सहायता समूह SHGs" को आय एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध हो जाएंगे।

SHGs के माध्यम से महिलाओं के लिए केले के रेशे से धागों की कताई, रस्सियां, बास्केट, टेबल मैट और पर्यावरण अनुकूल बैग बनाने का कार्य एवं रोजगार उपलब्ध हो सकेंगे।

इससे ग्रामीण महिलाओं को प्रति माह ₹8,000 से ₹12,000 हजार तक की आय मिल सकती है।


2.प्राकृतिक पोटाश और जैविक खाद से किसानों की लागत में कमी: 

NAU, नवसारी, गुजरात ने अपने "Resource Conservation and Nutrients Recycling through Banana Pseudostem Utilisation" में किसानों के लिए इनपुट कृषि लगत में कमी को बताया है।

इसके अनुसार केले के तने से निकलने वाली प्राकृतिक पोटाश और अन्य अपशिष्ट से बने जैविक खाद से किसानों के रसायनिक उर्वरकों के खर्च में 20-25% की बचत हो सकती है जिससे किसानों की उत्पादन लागत में कमी आ जाएगी।


3.कृषि आधारित सूक्ष्म उद्यमों का उदय: 

खाद्य उद्योग प्रसंस्करण मंत्रालय (MoFPI)-- PMFME Yojana Impact Assessment Report -- के अनुसार इससे कई प्रकार के सूक्ष्म उद्यमों का उदय ग्रामीण क्षेत्रों में हो सकते हैं।

केवल कच्चे फल को बेचने के बदले में ही ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे छोटे क्लस्टरों में जूस बॉटलिंग, चिप्स केले के फूल का अचार और कच्चे केले के आटे बनाने वाली इकाइयां लग सकती है।

दूसरा, ग्रामीण युवाओं द्वारा प्राथमिक प्रसंस्करण करके तैयार और अर्ध - तैयार उत्पाद बड़े शहरी उद्योगों को आपूर्ति कर सकते हैं और इससे बिचौलियों की भूमिका भी खत्म हो सकती है।


4. पर्यावरण संरक्षण और पराली जलाने से मुक्ति: 

खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO)-- "Circular bioeconomy in Tropical Fruit Production Systems" में बताया है कि खेतों में सड़ने वाले तनों से दुर्गंध, फंगल संक्रमण और ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन होता है।

इसके अनुसार इस केला अपशिष्ट यूनिटों के माध्यम से इससे राहत मिलने में सहायता होती है।

साथ ही समय से यदि खेतों से बायोमास का उठाव हो जाता है तो खेतों की तैयारी जल्दी हो जाती है जिससे कीट और रोगों का चक्र टूट जाता है और अगली फसल की बुआई में समय की भी बचत होती है।
🌾

ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर प्रभाव एवं लाभ

आर्थिक विश्लेषण
💰 प्रति हेक्टेयर अतिरिक्त आय:

निस्तारण खर्च (₹8k–15k) की बचत + बायोमास बिक्री से ₹10,000–15,000 प्रति हेक्टेयर की शुद्ध अतिरिक्त कमाई।

👩‍🌾 महिला आजीविका व SHG सशक्तिकरण:

फाइबर हैंडीक्राफ्ट, रस्सियां और पैकेजिंग उत्पादों से ग्रामीण महिलाओं को ₹8,000–12,000 प्रतिमाह की स्वतंत्र आय।

📉 रासायनिक खाद लागत में 20–25% कमी:

तने के रस (Sap) से बने लिक्विड पोटाश उर्वरक के उपयोग से रासायनिक पोटाश (MOP) की खरीद में सीधी बचत।

🏭 स्थानीय प्रसंस्करण उद्योग (Micro-Enterprises):

गांव स्तर पर ही प्राथमिक प्रसंस्करण इकाइयां लगने से पलायन में कमी और युवाओं को स्वरोजगार के अवसर।

📚 स्रोत: ICAR-NRCB रिसर्च बुलेटिन, नवसारी कृषि विश्वविद्यालय (NAU) फील्ड रिपोर्ट एवं MoFPI वार्षिक समीक्षा।

 


चुनौतियां और समाधान 

केले के बायोमास से प्रोसेसिंग यूनिट्स और इसका व्यवसायिक उपयोग की दिशा में कई प्रकार की व्यवहारिक और संस्थागत चुनौतियां भी मौजूद है।

इन चुनौतियों को पहचान कर इसके सरल समाधान के रास्ते निकालने होंगे। मुख्य चुनौतियां निम्नलिखित हैं -

1. तने के रस का एंजाइम ब्राउनिंग और शेल्फ लाइफ: 

केले के तने को काटते ही उसमें मौजूद पोलीफेनॉल ऑक्सीडेज हवा और ऑक्सीजन के संपर्क में आकर रस को भूरा कला और कसैला बना देता है। सामान्य स्थिति में यह 3-4 घंटे में ही खराब हो जाता है।

अतः विशेषज्ञों द्वारा बताए गए इसके समाधान की प्रक्रिया को लागू करना और प्रोसेस करने की व्यवस्था दुरुस्त करना होगा।


2. बायोमास की उच्च परिवहन लागत: 

चूंकि केले का बायोमास बहुत भारी मात्रा में निकलता है। इतना ही नहीं केले के तने में 90%से अधिक पानी होता है जिससे यह भारी हो जाता है। 

ऐसी स्थिति में प्रोसेसिंग यूनिट्स तक ले जाना और इसका परिवहन लागत एवं लदाई का मजदूरी अधिक हो सकता है।

NAU नवसारी के अनुसार प्रोसेसिंग यूनिट्स को केला खेतों के नजदीक ही स्थापित करना और केले की कटाई का ट्रैक्टर आधारित मशीन तैयार करना जो सीधे काटकर लदाई कर दे इसका समाधान हो सकता है।


3. फाइबर का अनियमित गुणवत्ता: 

केले के तने से निकाले गए फाइबर कभी कभी गुणवत्ता में लिग्निन युक्त और खुरदुरा हो जाते हैं। इसको टेक्सटाइल मिले स्वीकार नहीं करती है।

इसका भी समाधान ICAR द्वारा निकाल लिया गया है। बस इनको प्रोसेस करते समय प्रक्रिया का पालन करना और कर्मचारियों को सही से प्रशिक्षण प्रदान करने की व्यवस्था करना चाहिए।


4. आपूर्ति श्रृंखला और बाजार की कमी: 

ग्रामीण क्षेत्रों में किसान और महिला SHGs इन उत्पादों को तो बना देते हैं लेकिन उन्हें बड़े वस्त्र निर्माताओं, हस्तशिल्प निर्यातकों और आधुनिक रिटेल ब्रांडो द्वारा नियमित खरीद का ऑर्डर नहीं मिल पाता है।

समाधान के लिए FPO के माध्यम से बड़े खरीददारों और ई कॉमर्स प्लेटफार्म से जोड़ना और खादी ग्रामोद्योग एवं राज्य हथकरघा निगमों से जोड़ना सही हो सकता है।


5. खाद्य सुरक्षा अनुपालन और FSSAI मानक: 

चूंकि इसमें खाद्य प्रसंस्करण भी शामिल है और यह केले के फूलों से भी तैयार किया जाता है। फूल खेतों में गिरते हैं और प्रक्रिया के दौरान अन्य प्रकार की स्वच्छता के मानक प्रभावित हो सकते हैं।

इसके लिए तिरपाल, स्टेनलेस स्टील का बर्तन आदि को प्रोसेसिंग प्रक्रिया में प्रयोग करना चाहिए।

🛠️

उद्योग की प्रमुख चुनौतियां एवं वैज्ञानिक समाधान

Solutions
1. रस का काला पड़ना (Enzymatic Browning)

समाधान: 0.1% साइट्रिक एसिड डिप व 85°C–90°C पर थर्मल पाश्चराइजेशन (ICAR-NRCB प्रोटोकॉल)।

2. तनों की भारी ढुलाई लागत (Logistics Cost)

समाधान: खेत स्तर पर ही पोर्टेबल डेकोर्टिकेटर मशीन से प्राथमिक निष्कर्षण (NAU डीसेंट्रलाइज्ड मॉडल)।

3. रेशे का खुरदरापन (Fibre Coarseness)

समाधान: माइक्रोबियल/केमिकल डीगमिंग (Degumming) और कॉटन के साथ ब्लेंडिंग (ICAR-CIRCOT तकनीक)।

4. बाजार और आपूर्ति श्रृंखला (Market Linkage)

समाधान: FPO क्लस्टर गठन, PMFME योजना के तहत ब्रांडिंग व B2B बायबैक अनुबंध।

🔬 संदर्भ: ICAR-NRCB, CIRCOT मुंबई, NIFTEM एवं NAU गुजरात के तकनीकी अनुसंधान बुलेटिन।

 

यदि इन व्यवहारिक चुनौतियों का सही समाधान हो जाता है तो निश्चय ही केला बायोमास के उत्पादों से केवल केला किसान ही नहीं बल्कि पूरे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिलाओं को भी जीविका उपार्जन और आय के साधन विकसित हो सकते हैं।

संस्थाएं इन चुनौतियों का समाधान भी निकाल रहे हैं। बस सही मार्केटिंग और बाजार उपलब्ध कराने की जरूरत है।


Future of banana Waste to Wealth मॉडल
बनाना बायोमास संग्रहण केंद्र 


निष्कर्ष (Conclusion)

केले का असली भविष्य "फल से आगे" है: 

केला भारत की महत्वपूर्ण बागवानी फसल में से एक है। लेकिन फल की कटाई के बाद पौधों का बड़ा हिस्सा बायोमास के रूप में खेतों में ही बच जाता है। यह किसानों के लिए समस्या न होते हुए भी बड़ी समस्या बन जाता है।

और इस समस्या का समाधान वैज्ञानिक अनुसंधानों और प्रयोगों द्वारा निकाला गया है। कुछ व्यवहारिक कठिनाइयां और चुनौतियां भी मौजूद है।

इन सभी चुनौतियों का भी समाधान प्रस्तुत किया जा रहा है। सरकार और विभिन्न संस्थाओं के द्वारा वित्तीय और संस्थागत सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है।

अतः यह कहा जा सकता है कि "केले की खेती की अगली क्रांति केवल अधिक फल पैदा करने में नहीं बल्कि फल को काटने के बाद पूरे पौधे का अधिकतम आर्थिक और पर्यावरणीय उपयोग करने में हो सकती है"। 

इस क्रांति को सफल बनाने के लिए किसान एवं महिला SHGs को मार्केट और ई कॉमर्स प्लेटफार्म जैसे नेटवर्क से जोड़कर वैल्यू चैन बनाना होगा।

सच में कहा जाए तो केला का तना अब कचरा नहीं है। अब सही तकनीक और मार्केट के साथ मिलकर यह ग्रामीण भारत के आय का एक मजबूत स्तंभ भी बन सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions - FAQs)

1. केले के तने से क्या बनाया जा सकता है?

केले के Pseudostem से फाइबर निकाला जा सकता है और उससे बैग्स, चटाई, रस्सियां, हैंडीक्राफ्ट्स, दीवाल का पैनल्स और कुछ कंपोजिट मैटेरियल भी बनाए जा सकते हैं।

2. क्या केले के तने से कपड़ा बनाया जा सकता है?

केले के तने से कपड़ा बनाने पर रिसर्च चल रही है।ICAR -NINFET ने केले के फाइबर से फेब्रिक्स और फैशनेबल प्रोडक्ट्स की पूरी वैल्यू चैन पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण का भी आयोजन किया है।

3. एक हेक्टेयर से कितना बनाना बायोमास वेस्ट निकलता है?

यह केले की वैरायटी, उत्पादन की गुणवत्ता आदि पर निर्भर करती है। फिर भी ICAR -NRCB ने एक हेक्टेयर में 60 टन से अधिक बनाना बायोमास निकलने की बात कही है।

4. केले के फूल से क्या बनाया जा सकता है?

केले के फूल का उपयोग फूड प्रोडक्ट्स बनाने में किया जा सकता है। इससे अचार और पौधा आधारित शाकाहारी मिट एवं मछली को भी बनाया जा सकता है।

5. क्या बनाना बायोमास वेस्ट से फर्टिलाइजर बनाया जा सकता है?

केला के तने से रेशे को निकालने के लिए डेकोर्टिकेशन के दौरान अलग होने वाला तरल (Sap) और ठोस गूदा (Scutching Waste) मिट्टी के लिए अत्यंत ही पौष्टिक जैविक खाद होते हैं। इससे लिक्विड पोटैशियम को बनाया जा सकता है।


6. क्या किसान अकेले बनाना फाइबर बिजनेस शुरू कर सकता है?

तकनीकी रूप से संभव हो सकता है, लेकिन bulky biomass collection, machinery, processing और market linkage को देखते हुए FPO, cooperative या cluster-based model कई क्षेत्रों में अधिक व्यावहारिक हो सकता है।

7. बनाना Waste to Wealth मॉडल में सबसे जरूरी चीज क्या है?

Market-linked value chain।

सिर्फ fibre extraction machine खरीदना पर्याप्त नहीं है। Raw material collection, quality, processing cost और assured buyers को पहले समझना आवश्यक है।

8. केला बायोमास उद्योग की प्रमुख चुनौतियां एवं वैज्ञानिक समाधान क्या है?


1. रस का काला पड़ना (Enzymatic Browning)

समाधान: 0.1% साइट्रिक एसिड डिप व 85°C–90°C पर थर्मल पाश्चराइजेशन (ICAR-NRCB प्रोटोकॉल)।


2. तनों की भारी ढुलाई लागत (Logistics Cost)

समाधान: खेत स्तर पर ही पोर्टेबल डेकोर्टिकेटर मशीन से प्राथमिक निष्कर्षण (NAU डीसेंट्रलाइज्ड मॉडल)।


3. रेशे का खुरदरापन (Fibre Coarseness)

समाधान: माइक्रोबियल/केमिकल डीगमिंग (Degumming) और कॉटन के साथ ब्लेंडिंग (ICAR-CIRCOT तकनीक)।


4. बाजार और आपूर्ति श्रृंखला (Market Linkage)

समाधान: FPO क्लस्टर गठन, PMFME योजना के तहत ब्रांडिंग व B2B बायबैक अनुबंध।

 

संबंधित विषय:




📚

आधिकारिक स्रोत एवं संदर्भ (Official References)

Verified Links
ICAR - राष्ट्रीय केला अनुसंधान केंद्र (NRCB)
तने के रस, फूल के अचार और पेटेंटेड फूड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी बुलेटिन।
वेबसाइट ↗
नवसारी कृषि विश्वविद्यालय (NAU), गुजरात
स्यूडोस्टेम फाइबर निष्कर्षण, लिक्विड पोटाश (Sap) व शून्य-अपशिष्ट मॉडल।
वेबसाइट ↗
PMFME पोर्टल (खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय)
35% क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी (अधिकतम ₹10 लाख) एवं ODOP दिशानिर्देश।
पोर्टल ↗
राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB)
केला उत्पादन आंकड़े, क्लस्टर डेवलपमेंट व पोस्ट-हार्वेस्ट मैनेजमेंट सब्सिडी।
पोर्टल ↗
ICAR - CIRCOT, मुंबई
केला फाइबर का रासायनिक व माइक्रोबियल डीगमिंग एवं कताई तकनीक।
वेबसाइट ↗
NIFTEM (खाद्य प्रौद्योगिकी एवं उद्यमिता संस्थान)
खाद्य सुरक्षा मानक, FSSAI अनुपालन, पैकेजिंग व उद्यमिता प्रशिक्षण।
वेबसाइट ↗

🔒 सत्यापित लिंक: सभी लिंक भारत सरकार के संबंधित मंत्रालयों एवं राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थानों के आधिकारिक वेब पोर्टल से जुड़े हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

AI खेती 2035: आने वाले 10 सालों में कैसे बदलेगी भारतीय कृषि ?

क्या आप भी बनना चाहते है "फॉरेंसिक साइंस मे एक्सपर्ट " कैसे जानिए पूरी प्रोसेस

भारत का LiFE पहल:कैसे वैदिक जीवनशैली से पर्यावरण सुरक्षा को प्रेरित करती है

स्वस्थ्य रहने के लिए भोजन के 10 नियम:सही तरीके से क्या,कब और कैसे खाए ?

Zero Budget Natural Farming : क्या सच में 1 गाय से 30 एकड़ खेती संभव है ? जानिए पूरा सच

भारत मे अब E20 Petrol,BS6 और Flax Engine Tractor ये तीन बड़ी टेक्नोलॉजी 2026 मे खेती को कैसे बदल देगी?

क्या PM कुसुम योजना मार्च 2026 के बाद बंद हो रही है ? जानिए पूरी सच्चाई (Fact Check)

स्वदेशी और स्वावलम्बन:घर पर दंत-मंजन बनाने का लघु व्यवसाय कैसे शुरू करे?

Redox Flow Battery क्या है और यह एनर्जी स्टोरेज की दुनिया को कैसे बदलेगी?