⚡
त्वरित सारांश (Quick Read)
-
छिपी हुई भूख: पेट भरा होने के बावजूद शरीर में आयरन, जिंक और विटामिन जैसे जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी होना।
-
वैश्विक सबक: केवल अनाज बांटने या सप्लीमेंट की गोलियों से कुपोषण खत्म नहीं होता; आहार में विविधता और स्वच्छता (WASH) जरूरी है।
-
स्थायी समाधान: बायोफोर्टिफाइड फसलें, पोषण वाटिका और “एक गाँव — एक पोषण प्रणाली” का एकीकृत मॉडल।
⏱️ पढ़ने का समय: ~4 मिनट
 |
| ग्रामीण भारत में परिवार सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करते हुए |
प्रस्तावना (Introduction)
जब हम भुखमरी और कुपोषण की बात करते हैं तब आमतौर पर लगता है कि ऐसा आदमी का आंखे धंसी हुई होगी या दुबला पतला शरीर वाला आदमी होगा।
लेकिन कुपोषण का एक ऐसा भी रूप है जो आंखों से ओझल रहता है। यानी "पेट भरा हो फिर भी शरीर पोषण से वंचित हो इसे ही "छिपी हुई भूख" (Hidden Hunger) कहा जाता है। इसमें व्यक्ति को पर्याप्त भोजन मिलता है लेकिन शरीर को आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व नहीं मिल पाता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार आयरन, विटामिन A, और आयोडीन की कमी दुनियां में सबसे आम सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी की ग्रस्तता में शामिल है।
ऐसी कमियां, ऊर्जा, मानसिक क्षमता, विकास, प्रतिरक्षा और व्यक्ति के कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है।
यही कारण है कि आज दुनियां में भूख के खिलाफ लड़ाई का अर्थ केवल "हर व्यक्ति को पर्याप्त कैलोरी मिले" -- नहीं रह गया है। बल्कि लक्ष्य अब "हर व्यक्ति को पर्याप्त और विविध भोजन मिले" बन गया है।
लेकिन सवाल है कि इसका समाधान कैसे किया जाए?
दुनियां के अलग अलग देशों, अफ्रीका, दक्षिण एशिया और भारत के पिछले कई दशकों के कुछ अनुभव सामने आए हैं। इनसे इसकी समाधान की संभावनाएं दिखने लगी है।
इन्हीं बातों का विश्लेषण इस लेख में प्रमाणिक स्रोतों, शोध संस्थाओं और सरकारी एजेंसियों के अनुभवात्मक कार्यक्रमों के आधार पर किया गया है।
1. छिपी हुई भूख क्या है?
वैज्ञानिक शब्दावली में छिपी हुई भूख को "सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी" (Micronutrient Deficiency) कहा जाता है।
मानव शरीर को ऊर्जा के लिए कार्बोहाइड्रेट और वसा की जरूरत होती है जबकि अंगों के सही संचालन एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता तथा मानसिक क्षमता में विकास के लिए बहुत सूक्ष्म मात्रा में विटामिनों और खनिज पदार्थो की जरूरत पड़ती है।
जब दैनिक आहार केवल पेट भरने वाले अनाजों तक ही सीमित हो जाता है और उसमें दालें, मौसमी फल, सब्जियां एवं दूध शामिल ही नहीं होते हैं तब शरीर धीरे धीरे अंदर से कमजोर होने लगता है।
द लांसेट (The Lancet Global Health) की प्रकाशित एक वैश्विक विश्लेषण के अनुसार दुनियां भर में 2 में से 1 बच्चा यानी लगभग 37.2 करोड़ और 3 में से 2 गैर- गर्भवती महिलाएं जो 15-49 वर्ष की है कम से कम एक आवश्यक पोषक तत्व -- आयरन, जिंक या विटामिन A -- की कमी से जूझ रही है।
यूनिसेफ के पूर्व उप कार्यकारी निदेशक कुल सी गौतम कहते हैं कि "हो सकता है कि आपको पेट में इसका एहसास न हो लेकिन यह आपकी सेहत और ऊर्जा की जड़ पर चोट करता है"।
विशेषज्ञ कहते हैं कि हाल के वर्षों में दक्षिण एशिया में खाद्य सुरक्षा में कुछ सुधार हुए हैं लेकिन यह सुधार की गति धीमी है।
अगर मौजूदा रुझान रहा तो 2030 तक "सस्टेनेबल डेवलेपमेंट गोल - 2" (SDG - 2) जो "जीरो हंगर यानी भूख को पूरी तरह से खत्म करने का लक्ष्य है" -- को हासिल नहीं कर पाएगा।
2. सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी और उसका प्रभाव
भारत के सामने पोषण की चुनौतियां आज भी है। इसका सबसे बड़ा रूप है सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी और गुणवत्ता पूर्ण भोजन का अभाव होना। इसके चलते कई तरह के दुष्प्रभाव हो सकते हैं जिन्हें इस सारणी के माध्यम से समझा जा सकता है --
| सूक्ष्म पोषक तत्व |
कमी से होने वाला रोग / प्रभाव |
कारण |
|
आयरन (लोहा)
|
एनीमिया, थकान, संज्ञानात्मक क्षमता में कमी |
आहार में आयरन की अपर्याप्त मात्रा, रक्तस्राव (मासिक धर्म, अल्सर), आयरन का कम अवशोषण (आंतों से संबंधित विकार) |
| आयोडीन |
घेंघा, संज्ञानात्मक क्षमता में कमी, हाइपोथायरायडिज्म |
मिट्टी और पानी में आयोडीन की कम मात्रा, आयोडीन युक्त नमक का पर्याप्त सेवन न करना |
|
जिंक (जस्ता)
|
विकास में रुकावट, घाव भरने में देरी, रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी |
जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थों (मांस, समुद्री भोजन, पोल्ट्री) का पर्याप्त सेवन न करना; फाइटेट्स से भरपूर खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन |
| कैल्शियम |
ऑस्टियोपोरोसिस, मांसपेशियों में ऐंठन, हड्डियों का कमज़ोर होना |
डेयरी उत्पादों का कम सेवन, विटामिन डी की कमी, सोडियम / कैफीन का अधिक सेवन |
| विटामिन |
रतौंधी, रिकेट्स, स्कर्वी, रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी |
पशु एवं वनस्पति स्रोतों से विटामिन का अपर्याप्त सेवन, धूप का सीमित संपर्क, पोषक तत्वों के अवशोषण से संबंधित विकार |
इन पोषण संबंधी कमियों को दूर करने के लिए आहार में अधिक विविधता पर जोर देना आवश्यक है। मानवीय कमियों से हटकर भी विभिन्न आयु एवं जनसमूहों में सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमियां व्यापक रूप से पाई जाती है -
1. एनीमिया की अभिव्यक्तियां:
एनीमिया यह दिखाता है कि छिपी भूख किस प्रकार से स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है जबकि इसके प्रभाव हमेशा तुरंत नहीं दिखाई देती है।
इसके कारण थकान और शारीरिक क्षमता में कमी से लेकर संज्ञानात्मक क्षमता तथा विकास पर प्रतिकूल प्रभाव तक हो सकते हैं।
2. सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी:
विटामिन A की कमी से 18 प्रतिशत प्री स्कूल बच्चों, 22 प्रतिशत स्कूली आयु के बच्चों और 16 प्रतिशत किशोर प्रभावित है।
क्रमशः जिंक, विटामिन B 12, और फोलेट की कमी किशोरों में 32 प्रतिशत, 31 प्रतिशत और 37 प्रतिशत तक है। भारत की सामान्य आबादी में विटामिन D की कमी 70-100 प्रतिशत तक देखी गई है।
3. आहार की गुणवत्ता में कमी:
कुल प्रोटीन सेवन का लगभग आधा हिस्सा अनाज से प्राप्त होता है जबकि दालों का योगदान केवल 11 प्रतिशत ही है यहां ताकि की इसकी अनुशंसित मात्रा 19 प्रतिशत होने के बावजूद।
मोटे अनाजों की खपत में लगभग 40 प्रतिशत की कमी आई है एवं औसत वसा का सेवन अनुशंसित आहार भत्ता से 2.5 गुना तक पहुंच गया है।
लगभग 42 प्रतिशत परिवार दैनिक फाइबर की आवश्यकता का 90 प्रतिशत भी पूरा नहीं कर पाते हैं। वही नमक का औसत सेवन 11 ग्राम प्रतिदिन है जो WHO की अनुशंसित मात्रा से दोगुने से भी अधिक है।
3. वैश्विक और क्षेत्रीय प्रयासों से मिले बड़े सबक
 |
| आयोडीन युक्त नमक के साथ खाना बनाती महिला |
दुनियां भर में कुपोषण को दूर करने के लिए भोजन और कैलोरी की उपलब्धता के लिए किया प्रयासों से अनुभव प्राप्त कर चुकी है। और इनसे संबंधित सर्वेक्षणों के आधार पर छिपी हुई भूख को दूर करने के भी प्रयास शुरू हो गए हैं।
इस छिपी हुई भूख की समस्या को सुनियोजित और बहु क्षेत्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यनीतियों के माध्यम से सफलतापूर्वक कम किया जा सकता है।
1.खाद्य सुरक्षा का मतलब "पोषण सुरक्षा" नहीं है:
देश में हरित क्रांति ने तो अकाल और भुखमरी को रोकने के साथ खाद्य सुरक्षा को मजबूत किया लेकिन इसने कृषि के पूरे ढांचे को केवल धान और गेहूं तक ही केंद्रित कर दिया।
परिणाम यह हुआ कि मोटे अनाज, दलहन और तिलहन और इसके व्यंजन थाली से ही गायब हो गए।
अतः अब कृषि के उत्पादन को टन में मापने की जगह पर प्रति हेक्टेयर पोषण मूल्य में मापना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया जाए तो कितना भी प्रयास कर लिया जाएगा छिपी हुई भूख खत्म नहीं होगी।
2. केवल सप्लिमेंट की गोलियां बांटना टिकाऊ नहीं है:
देश में कुपोषण को दूर करने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों आदि के माध्यम से फोलिक एसिड और आयरन आदि की गोलियों को बांटा गया।
आपातकालीन स्थिति में तो यह राहत प्रदान करती है लेकिन एक स्थाई समाधान नहीं प्रदान करती है। लंबे समय तक निरंतरता के साथ लोग गोलियों को नहीं खा पाते हैं।
अतः इसका स्थाई समाधान सामान्य भोजन को सूक्ष्म तत्वों से भरपूर गुणवत्ता वाला बनाकर ही किया जा सकता है।
3. बायोफोर्टिफिकेशन हो सकता है गेम चेंजर:
ऐसे कार्यक्रम जिसमें घरेलू बागवानी, जैव सुदृढ़ फसलों और सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को बढ़ावा मिले पर जोर दिया जाना चाहिए।
बीजों के प्राकृतिक प्रजनन से तैयार किस्में जैसे -- आयरन युक्त बाजरा का धनशक्ति किस्म, जिंक युक्त गेहूं का WB 02 किस्म और विटामिन A युक्त मक्का का किस्म आदि -- खेत से सीधे थाली तक पोषक तत्वों को पहुंचाती है।
यह बीज का निवेश केवल एक ही बार होता है लेकिन इसके प्रभाव से बार बार पोषण चक्र चालू रहता है।
4. पोषण और बुनियादी स्वच्छता का अटूट रिश्ता:
यूनिसेफ के पोषण ढांचों से यह स्पष्ट हुआ है कि यदि बच्चे को साफ पेयजल और शौचालय नहीं मिलती है तब पेट के होने वाले संक्रमण शरीर को भोजन से सूक्ष्म पोषक तत्वों जैसे आयरन एवं जिंक आदि को सोखने ही नहीं देते हैं।
अतः जब तक जल, स्वछता और हाइजिन पर काम नहीं होगा तब तक पोषण युक्त भोजन भी शरीर में नहीं लगेगा।
5. महिला सशक्तिकरण और पोषण वाटिका:
चूंकि भारत में सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे एनीमिया और अन्य पोषक तत्वों की कमी वाले दुष्प्रभावों से पीड़ित हैं।
अतः महिलाओं को घर की जमीन पर और आंगन में "पोषण वाटिका" लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। साथ ही उनको पोषण की बेहतर समझ विकसित किया जाना चाहिए।
4. कमी से कार्रवाई तक - भारत की प्रतिक्रिया
 |
| एक गांव एक पोषण प्रणाली का मॉडल |
1. एनीमिया मुक्त भारत अभियान:
छिपी हुई भूख का सबसे बड़ा चेहरा एनीमिया है। एनीमिया से निपटने के निरंतर प्रयासों के लिए पोषण संबंधी हस्तक्षेपों का जांच, अनुवर्ती कार्रवाई और सामुदायिक स्तर पर जागरूकता से जोड़ना भी आवश्यक है।
इससे पहचानी हुई पोषण संबंधी कमियों का उचित समाधान निकल पाएगा। साथ ही परिवारों को ऐसी आहार संबंधी आदतें अपनाने को प्रोत्साहित किया जाए जो आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों के सेवन और शरीर द्वारा उनमें प्रभावी उपयोग में सुधार करें।
2. खाद्य सुदृढ़ीकरण और आहार - पूरक:
लक्षित सार्वजनिक स्वास्थ्य माध्यमों के जरिए विटामिन A और आयरन फोलिक एसिड का आहार पूरक उपलब्ध कराया जाता है। स्कूल भोजन बच्चों तक पोषण पहुंचाने का शक्तिशाली माध्यम है।
भारत में "PM POSHAN" इसी दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। यह उन बच्चों तक पोषण पहुंचाने का अवसर देता है जिनके घरों में पोषण विविधता सीमित हो सकती है।
3. सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का प्रभावी उपयोग:
भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं विविध और संतुलित पोषण को घर तक पहुंचाने एवं गर्म एवं ताजा भी उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है।
इन प्लेटफार्मों का उपयोग केवल कैलोरी से भरपूर खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के बजाय पोषक तत्वों से भरपूर भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा सकता है।
इसमें स्थानीय और विविध पदार्थो को शामिल करना एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
5. छिपी हुई भूख से निपटने के लिए आगे की राह
 |
| उच्च आयरन युक्त बाजरा की फसल को खेत में निरीक्षण करता किसान |
खाद्य सुरक्षा और वास्तविक पोषण पर्याप्तता की बीच के अंतर को पाटने के लिए कृषि, व्यवस्था और व्यवहार से जुड़े क्षेत्रों में नीतिगत पहल को व्यवस्थित रूप में मजबूत करना होगा -
- अंतर मंत्रालयी समन्वय को संस्थागत रूप देना होगा - क्योंकि पोषण संबंधी कार्ययोजना में कई मंत्रालय और संस्थाएं जैसे - महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और उपभोक्ता मामले और खाद्य एवं सार्वजानिक वितरण मंत्रालय में समन्वय करके प्रयास करने होंगे।
- सार्वजनिक खाद्य प्रणालियों में विविधता को और मजबूत करना - पीडीएस की खाद्य की टोकरी और आंगनवाड़ी के घर ले जाने वाले राशन को अब तिलहन, फोर्टिफाइड अनाजों और अन्य पोषक तत्वों से युक्त आहार सामग्रियों से जोड़ना होगा।
- जैव शुद्धिकरण खाद्य पदार्थों का विस्तार - जैव शुद्धिकरण फसलों जैसे - उच्च आयरन युक्त बाजरा और जिंक युक्त गेहूं आदि को और विस्तार रूप प्रदान करना होगा। ऐसे ही और भी फसल की बीज किस्मों को विकसित करना होगा।
- मोटापे और जंक फूड के खतरे को समझना और नियंत्रित करना होगा - एक तो शरीर में सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी और ऊपर से दूसरा अस्वास्थ्यकर आहार ये दोनों मिलकर कुपोषण का एक अलग चक्र चलाते हैं। ये दोहरा नुकसान करते हैं। एक तो मोटापा के जिम्मेदार होते हैं और दूसरा पेट में संक्रमण होने से सूक्ष्म पोषक तत्वों का अवशोषण नहीं हो पाता है।
- सूक्ष्म पोषक तत्वों की शिक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देना - समुदाय आधारित व्यवहार परिवर्तन संरचना के लिए शिक्षा और जागरूकता पर विशेष फोकस करनी होगी।
- डिजिटल निगरानी को मजबूत करना - सभी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं और आंगनवाड़ी नेटवर्क में T-4 ढांचे का विस्तार किया जाना चाहिए। डिजिटल पहुंच हर परिवार तक पहुंचाई जानी चाहिए।
अतः इस प्रकार से छिपी हुई भूख को मिटाने के लिए कृषि स्तर पर, बाजार और नीति स्तर पर एवं व्यवहार और जागरूकता स्तर पर साझा प्रयास से सफलता को हासिल किया जा सकता है।
भविष्य का ग्रामीण मॉडल
छिपी हुई भूख के खिलाफ: “एक गाँव — एक पोषण प्रणाली”
GreenGaon की ओर से स्थायी पोषण सुरक्षा का एकीकृत ब्लूप्रिंट
1. Nutrition Garden (पोषण वाटिका)
हर आंगनवाड़ी और प्राथमिक विद्यालय में ताजी हरी सब्जियों व फलों की निरंतर उपलब्धता।
2. Diverse Farming (विविध खेती)
सिर्फ गेहूँ-धान नहीं, बल्कि दालें, मिलेट्स (मोटे अनाज), मौसमी सब्जियाँ और स्थानीय पोषक फसलें।
3. Biofortified Seeds (जैव-संवर्धित बीज)
जहाँ उपयुक्त हों वहाँ प्राकृतिक रूप से आयरन और जिंक से भरपूर बायोफोर्टिफाइड किस्में।
4. Nutrition Education (पोषण साक्षरता)
महिलाओं, किसानों, बच्चों और किशोरियों के लिए सही खान-पान व पकाने के तरीकों की समझ।
5. School Nutrition (स्कूली पोषण)
मिड-डे मील में स्थानीय, ताजे और पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित खाद्य पदार्थों का समावेशन।
6. Health Screening (नियमित स्वास्थ्य जाँच)
एनीमिया (खून की कमी) और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों की समय-समय पर जमीनी स्तर पर ट्रैकिंग।
7. Fortification (लक्षित फोर्टिफिकेशन)
जहाँ व्यापक कमी और सार्वजनिक स्वास्थ्य की मांग हो, वहाँ फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों का सही उपयोग।
यह मॉडल ग्रामीण विकास को केवल सड़क, बिजली और रोजगार तक सीमित नहीं रखता — यह “स्वस्थ और पोषित गाँव” को वास्तविक विकास का अभिन्न हिस्सा बनाता है।
 |
| गांव का खेत सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर फसलों की बागवानी से भरपूर |
निष्कर्ष (Conclusion)
पेट भरने से आगे - कैलोरी से पोषण की ओर:
भारत ने अपने प्रमुख कार्यक्रमों के माध्यम से पोषण के क्षेत्र में एक मजबूत आधार को तैयार किया है। अब अगला कदम केवल कैलोरी की उपलब्धता से आगे बढ़कर पोषण की पर्याप्त सुनिश्चितता करना होना चाहिए।
इसी से सतत् विकास के लक्ष्य (SDG-2) शून्य भूख 2030 को और SDG-3 अच्छा स्वास्थ्य तथा कल्याण के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकेगा।
कृषि नीति, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य प्रणालियों, सुरक्षा और जागरूकता तथा जमीनी स्तर पर सामुदायिक भागीदारी के बीच बेहतर समन्वय को स्थापित करके "कुपोषण मुक्त भारत" को साकार किया जा सकता है।
पीछे के वैश्विक और भारत के अनुभवों जैसे - फोर्टीफाइड अनाज पोषण की कमी को पूरा कर सकता है, जैविक विविधता वाले अनाज काम कर सकते हैं, स्कूल भोजन काम कर सकता है और आंगनवाड़ी मॉडल सफल हो सकती है।
इन अनुभवों का लाभ उठाते हुए और इनकी कमियों से सीख लेते हुए अब "हर व्यक्ति की थाली में पर्याप्त मात्रा के साथ साथ पर्याप्त विविधता और पर्याप्त पोषण पहुंचाने की लड़ाई लड़नी होगी"।
यही छिपी हुई भूख से लड़ने की सबसे बड़ी वैश्विक सीख है।
आपकी क्या राय है?
क्या हर व्यक्ति की थाली में पर्याप्त भोजन की मात्रा के साथ साथ पर्याप्त सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर भोजन नहीं होनी चाहिए? अपने विचार और अनुभव नीचे कमेंट में जरूर साझा करें।
स्वस्थ भारत • सुपोषित भारत
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions - FAQs)
1. छिपी हुई भूख (Hidden Hunger) क्या है?
वैज्ञानिक शब्दावली में छिपी हुई भूख को "सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी" (Micronutrient Deficiency) कहा जाता है।
मानव शरीर को ऊर्जा के लिए कार्बोहाइड्रेट और वसा की जरूरत होती है जबकि अंगों के सही संचालन एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता तथा मानसिक क्षमता में विकास के लिए बहुत सूक्ष्म मात्रा में विटामिनों और खनिज पदार्थो की जरूरत पड़ती है।
2. छिपी हुई भूख और सामान्य भूख में क्या अंतर है?
सामान्य भूख में शरीर को पर्याप्त भोजन या कैलोरी नहीं मिलती, जबकि छिपी हुई भूख में पेट भरने के बावजूद आयरन, आयोडीन, जिंक, विटामिन A, फोलेट या अन्य micronutrients की कमी हो सकती है।
3. छिपी हुई भूख का प्रमुख कारण क्या है?
एक ही प्रकार के भोजन पर अधिक निर्भरता, आहार में विविधता की कमी, गरीबी, पौष्टिक खाद्य पदार्थों की महँगाई, पोषण संबंधी जानकारी की कमी और कुछ स्वास्थ्य समस्याएँ इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं।
4. छिपी हुई भूख को कैसे दूर किया जा सकता है?
इसके लिए विविध और संतुलित आहार, दालें, हरी सब्जियाँ, फल, मिलेट्स और अन्य स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करना जरूरी है। जरूरत के अनुसार supplementation, food fortification और biofortification भी उपयोगी रणनीतियाँ हैं।
5. Food Fortification क्या है और यह छिपी हुई भूख में कैसे मदद करता है?
Food fortification में सामान्य खाद्य पदार्थों में आवश्यक विटामिन और खनिज निर्धारित मात्रा में मिलाए जाते हैं। उदाहरण के लिए आयोडीन युक्त नमक और micronutrient-fortified rice इसके उदाहरण हैं।
6. Biofortification क्या है?
Biofortification में फसलों की ऐसी किस्में विकसित की जाती हैं जिनमें किसी आवश्यक पोषक तत्व की मात्रा सामान्य किस्मों की तुलना में अधिक होती है। जैसे iron-rich pearl millet और zinc-rich wheat।
7. भारत में छिपी हुई भूख को दूर करने के लिए कौन कौन से प्रयास किए जा रहे हैं?
भारत में fortified rice, Anaemia Mukt Bharat, POSHAN Abhiyaan, POSHAN Vatika, PM POSHAN और biofortified crops जैसे विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य micronutrient deficiency और व्यापक कुपोषण को कम करना है।
8. दुनियां के सफल प्रयासों से भारत छिपी हुई भूख के बारे में क्या सीख सकता है?
सबसे बड़ी सीख यह है कि किसी एक उपाय पर निर्भर रहने के बजाय आहार विविधता + biofortification + food fortification + स्वास्थ्य सेवाएँ + पोषण शिक्षा + स्कूल एवं सामुदायिक कार्यक्रम को एक साथ आगे बढ़ाना अधिक प्रभावी हो सकता है।
संबंधित विषय:
📚
स्रोत एवं आधिकारिक संदर्भ (Sources & References)
* सभी लिंक बाहरी आधिकारिक स्रोतों पर नए टैब में खुलेंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks for reading the post 🙏