ग्रेजुएशन के बाद रूरल डेवलपमेंट में करियर: ग्रामीण विकास के 5 कोर्स की पूरी जानकारी

📌 संक्षेप में (Quick Summary)

Graduation के बाद Rural Development में करियर बनाने के लिए IRMA, XIM University, NIRDPR और IGNOU के विभिन्न कोर्सेज बेहतरीन विकल्प देते हैं। इनमें Rural Management, Sustainable Development और Rural Development Management जैसे programmes शामिल हैं। इस लेख में Eligibility, Fees, Duration, Admission, Jobs और Placement की सटीक जानकारी आधिकारिक स्रोतों के आधार पर संकलित की गई है।

✓ प्रामाणिक स्रोत ✓ 5 प्रमुख कोर्सेज ✓ करियर & प्लेसमेंट डेटा

 


ग्रेजुएशन के बाद रूरल डेवलपमेंट कोर्स:"ग्रामीण भारत में छात्र खुले आंगन कक्षा में अध्ययन करते हुए"
"ग्रामीण भारत में छात्र खुले आंगन कक्षा में अध्ययन करते हुए"




प्रस्तावना (Introduction) 

भारत में ग्रामीण क्षेत्र अब केवल कृषि तक सीमित नहीं रह गया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में स्वयं सहायता समूह (SHGs), किसान उत्पादक संगठनों (FPOs), सहकारी समितियां और डेयरी की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है।

साथ ही ग्रामीण बैंकिंग, माइक्रोफाइनेंस, डिजिटल सेवाएं, ग्रामीण उद्यमिता, कृषि सेवाएं और व्यवसाय, CSR और सरकारी विकास कार्यक्रमों का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है।

इसीलिए ग्रामीण भारत के कायाकल्प के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन की आवश्यकता पहले से कही अधिक है। इसीलिए अब ग्रामीण विकास और प्रबंधन केवल सामाजिक क्षेत्र का विषय नहीं रह गया है।

अब यह मैनेजमेंट, फाइनेंस, एग्रीबिजनेस, मार्केटिंग, डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स और सोशल एंटरप्राइज जैसे क्षेत्रों से भी जुड़ गया है।

अतः अब अगर किसी छात्र ने ग्रेजुएशन कम्प्लीट कर लिया है और वह ग्रामीण विकास के क्षेत्र में करियर बनाना चाहता है तब उसके सामने कई विकल्प मौजूद है।

इस लेख में ऐसे ही 5 प्रमुख विकल्पों का विश्लेषण करेंगे ताकि छात्रों एवं अभिभावकों को एक दूरदृष्टिपूर्ण निर्णय लेने में सहायता मिल सकें। यह कोर्स छात्रों को एक सम्मानजनक करियर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

लेख में अपडेटेड जानकारी दी जा रही है लेकिन छात्र एवं अभिभावक को चाहिए कि एडमिशन से पहले संबंधित संस्थान की नवीनतम नोटिफिकेशन अवश्य देखे।

Rural Development में करियर के लिए ग्रेजुएशन के बाद कौन कौन से कोर्स कर सकते हैं? 


ग्रेजुएशन के बाद निम्नलिखित पांच कोर्स प्रोग्राम विशेष रूप से देखे जा सकते हैं -
  1. IRMA - MBA/Rural Management 
  2. XIM University - MBA in Rural Management 
  3. NIRDPR - Post Graduate Diploma in Rural Development Management (PGDRM)
  4. NIRDPR - Post Graduate Diploma in Sustainable Rural Devlopment (PGDSRD)
  5. IGNOU - MA in Rural Development (MARD)

इन पांचों कोर्स का उद्देश्य और करियर का रास्ता एवं गोल एक जैसा नहीं है। 

इसीलिए कोर्स का चुनाव करते समय केवल "प्लेसमेंट" शब्द को देखने के बजाए प्रोग्राम की प्रकृति, फीस, ड्यूरेशन और फील्ड एक्सपोजर एवं करियर के गोल को भी समझना जरूरी है।

1. IRMA का Rural Management Programme 


 
"IRMA आनंद कैंपस भवन, गुजरात"
"IRMA आनंद कैंपस भवन, गुजरात"


IRMA क्या है? संस्थान परिचय: 

इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट (Institute of Rural Management - IRMA), आनंद, गुजरात वर्ष 1979 में स्थापित एक प्रतिष्ठित संस्थान है जो विशेष रूप से ग्रामीण प्रबंधन शिक्षा के लिए समर्पित है।

श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन के द्वारा इसका स्थापना किया गया था। IRMA का PGDM (Rural Management) कार्यक्रम भारत का सबसे पुराना और सबसे अधिक मान्यता प्राप्त ग्रामीण प्रबंधन कोर्स माना जाता है।

कोर्स का नाम - PGDM in Management (Rural Management) है। इसकी अवधि दो वर्षों की है जिसमें 4 ट्राइमेस्टर शामिल है। यह पूर्णकालिक (Full Time) और रेसिडेंशियल कोर्स है। इसके लिए लगभग 240 सीटे होती है।


पात्रता मानदंड: 

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी धारा में स्नातक और न्यूनतम 50% अंकों के साथ सामान्य वर्ग को उत्तीर्ण होना चाहिए। वही SC, ST, OBC, NLC, EWS और PwD उम्मीदवारों के लिए 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं बशर्ते नोटिफिकेशन में दिया गया शर्त दिए गए समय से पूरा कर ले। कार्य अनुभव अनिवार्य नहीं है लेकिन प्राथमिकता दिया जा सकता है।


प्रवेश प्रक्रिया (Admission Pathway): 

स्वीकार किए जाने वाले प्रवेश परीक्षाओं के स्कोर के आधार पर होता है। ये परीक्षाएं है - CAT, XAT, GMAT जिनके स्कोर मान्य है।

इन परीक्षाओं के स्कोर के आधार पर पहले शॉर्टलिस्टेड किया जाता है। उसके बाद प्रारंभिक स्कोर के आधार पर IRMASAT लिखित परीक्षा और फिर ग्रुप डिस्कशन (GD) निकालने के बाद लास्ट में पर्सनल इंटरव्यू (PI) देना होता है।

सामाजिक सरोकार या क्षेत्रीय रुचि वाले छात्रों को अतिरिक प्राथमिकता मिलती है। आमतौर पर CAT, XAT GMAT में 80% से 85% प्राप्तांक की आवश्यकता होती है।


शुल्क संरचना: 

पूरे कोर्स के कार्यक्रम का शुल्क करीब ₹19.78 लाख है जिसमें टयूशन फीस, हॉस्टल, मेस और अन्य शुल्क शामिल है।

लेकिन शुल्क को हमेशा आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि करना उचित रहता है क्योंकि या बदल सकती है। प्लेसमेंट होने के बाद बैंक द्वारा लोन उपलब्ध करा दिया जाता है।


पाठयक्रम का संरचना: 

IRMA का पाठ्यक्रम तीन स्तंभों पर आधारित है -
  1. कक्षा शिक्षण (Classroom Segments): इसमें बुनियादी प्रबंधन - Microeconomics,Financial Management,Organizational Behaviour,Quantitative Techniques के साथ साथ रूरल विषय के क्षेत्रों - Rural Society and Polity, Natural Resource Management,Agri Input Marketing और Collective Action पढ़ाया जाता है।
  2. विलेज फील्डवर्क सेगमेंट (Village Fieldwork Segment - VFS): यह IRMA की रीढ़ है। छात्रों को भारत के सुदूर गांवों में 7-8 सप्ताहों तक परिवारों के साथ रहना होता है। गांवों की आर्थिक विषमताओं, जातियों के समीकरण, कृषि संकट और वित्तीय आदतों को गहराई से समझना और उसपर लाइव रिसर्च रिपोर्ट तैयार करना होता है।
  3. मैनेजमेंट इंटर्नशिप सेगमेंट (MIS): द्वितीय वर्ष में छात्र प्रमुख कंपनियों, बैंकों या अंतरराष्ट्रीय विकास संगठनों में 8-10 सप्ताह की इंटर्नशिप करते हैं।

करियर एंड प्लेसमेंट स्कोप: 

IRMA का प्लेसमेंट आपके पढ़ाई, प्रोजेक्ट आदि अचीवमेंट के ऊपर निर्भर करता है। लेकिन इसके प्लेसमेंट का 100% का रिकॉर्ड रहता है।

यदि औसत पैकेज की बात किया जाए तो यह 12-15 लाख सालाना का होता है। जबकि उच्चतम पैकेज 35 लाख तक भी जा सकता है।

उद्योग क्षेत्र - इसमें डेयरी फेडरेशन, वित्तीय सेवाएं, एग्री बिजनेस,FMCG, अंतरराष्ट्रीय विकास संगठनों और सरकारी एजेंसियों में जा सकते हैं।


क्यों चुने IRMA? 

यह भारत का सबसे प्रतिष्ठित और पुराना ग्रामीण प्रबंधन संस्थान है। इसका मजबूत उद्योग कनेक्शन और उत्कृष्ट प्लेसमेंट का रिकॉर्ड है।

इसमें व्यवहारिक फील्डवर्क और इंटर्नशिप पर ध्यान दिया जाता है। गुजरात के आनंद जैसे शांत और किफायती जैसे जगह में भी स्थित है।



2. XIM University, भुवनेश्वर का MBA in Rural Management (XSRM) 


"XIM University भुवनेश्वर कैंपस, ओडिशा"
"XIM University भुवनेश्वर कैंपस, ओडिशा"



उड़ीसा के भुवनेश्वर स्थित जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट का "जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट" (Xavier Institute of Rural Management - XIM University) पूर्वी भारत और राष्टीय स्तर पर ग्रामीण प्रबंधन के क्षेत्र में प्रतिष्ठित निजी संस्थान है।

यह MBA in Rural Management कोर्स 2 वर्ष और 4 सेमेस्टर का होता है। यह भी पूर्णकालिक (Full Time) कोर्स है जो ग्रामीण विकास, आजीविका, सामाजिक उद्यमिता और सतत् विकास पर केंद्रित है।


पात्रता और प्रवेश मानदंड: 

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 3 वर्ष की स्नातक डिग्री जिसमें न्यूनतम 55% अंकों से उत्तीर्ण हो। विश्वविद्यालय या कॉलेज रैंक होल्डर को प्रवेश परीक्षा से छूट दिया जा सकता है।

स्वीकृत प्रवेश परीक्षाओं में CAT, XAT, GMAT, NMAT या विश्वविद्यालय की अपनी परीक्षा XGMT (Xavier General Management Test) है।

इसके उपरांत शॉर्टलिस्टेड किए गए छात्रों का राइटिंग एबिलिटी टेस्ट (WAT), ग्रुप डिस्कशन (GD) और फिर पर्सनल इंटरव्यू (PI) लिया जाता है।


शुल्क संरचना: 

यह लगभग 17.40 लाख का फीस है जबकि हॉस्टल का शुल्क अलग से करीब हॉस्टल एवं अन्य लागतों को मिलाकर 2-3 लाख रुपए तक हो सकता है।

शुल्क संरचना बदल भी सकती है इसलिए इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि कर लेना सबसे उचित रहता है।


पाठयक्रम संरचना: 

XIM University का MBA (RM) उद्योग संचालित पाठयक्रम एवं जमीनी शोध का उत्कृष्ट मिश्रण होता है।

मुख्य पाठ्यक्रम में - Rural Marketing and Agribusiness, Rural Finance and Microfinance, Development Policy and Social Enterpreneurship आदि शामिल हैं।

रूरल लिविंग एंड लर्निंग एक्सपीरियंस (RLLE) प्रोग्राम में छात्रों को 6 सप्ताह के लिए ग्रामीण बस्तियों में रखा जाता है। इस दौरान छात्र आजीविका प्रणालियों का विश्लेषण करते हैं, स्थानीय समस्याओं की पहचान करते हैं और व्यवहारिक व्यवसायिक मॉडल को प्रस्तावित करते हैं।

लाइव प्रोजेक्ट में छात्रों को उड़ीसा आजीविका मिशन (OLM), ट्राइबल डेवलपमेंट एजेंसीज और गैर सरकारी संगठनों के साथ लगातार काम करने का अवसर मिलता है।


प्लेसमेंट और करियर स्कोप: 

XIM University के MBA (RM) स्नातक मुख्य रूप से डेवलेपमेंट सेक्टर, एनजीओ, CSR, कंसल्टिंग, बैंकिंग और सरकारी एजेंसियों में कार्यरत हो जाते हैं।

औसत पैकेज के तौर पर यहां से निकलने वाले छात्रों को 8-12 लाख का सालाना पैकेज पर प्लेसमेंट हो जाता है।



3. NIRDPR, हैदराबाद -- PG Diploma in Rural Development Management (PGDRM) 


"NIRDPR हैदराबाद संस्थान भवन"" में डिप्लोमा इन रूरल डेवलपमेंट मैनेजमेंट का कोर्स
NIRDPR हैदराबाद संस्थान भवन"



राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (NIRDPR), हैदराबाद - भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत एक शीर्ष स्वायत्त अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान है।

इसे भारत में ग्रामीण विकास का "थिंक टैंक" माना जाता है। यह संस्थान ग्रामीण विकास, पंचायती राज और स्थानीय शासन में प्रशिक्षण, अनुसंधान और शिक्षण के लिए समर्पित है।

कोर्स विवरण: 

Post Graduate Diploma in Rural Development Management (PGDRM) नाम से यह कोर्स 1 वर्ष और 3 ट्राइमेस्टर का है। यह पूर्णकालिक (Full Time) और आवासीय शिक्षण प्रदान करता है।

PGDRM कार्यक्रम को AICTE की मान्यता प्राप्त है।


पात्रता मानदंड और प्रवेश प्रक्रिया: 

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 3 वर्ष की स्नातक डिग्री जो न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण हो।SC, ST, OBC और PWD के लिए यह 45% है।

अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं बशर्ते निर्धारित तिथि तक अपनी डिग्री को पूरी कर ले।

प्रवेश प्रक्रिया: 

स्वीकार किए जाने वाले प्रमुख परीक्षाओं में CAT, XAT, GMAT, MAT या ATMA के स्कोर को ग्रेजुएशन के अंकों को साथ मिलकर उसके आधार पर शॉर्टलिस्टेड किया जाता है।

शार्टलिस्ट किए गए छात्रों को ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) देना होता है। प्रतिवर्ष का शुल्क करीब ₹2.46 लाख होता है लेकिन इसको संबंधित संस्थान के वेबसाइट से पुष्टि कर लेनी चाहिए।


पाठ्यक्रम का ढांचा: 

PGDRDM कार्यक्रम का डिजाइन तीन स्तंभों पर आधारित है -1. ग्रामीण विकास दर्शन, अवधारणाएं, सिद्धांत, नीतियां और संगठन 2. ग्रामीण विकास प्रबंधन प्रथाएं और 3. ग्रामीण सामाजिक क्षेत्र।

मुख्य विषयों में शामिल है -

  • सरकारी योजनाओं की विस्तृत अध्ययन।
  • ग्रामीण समाज और अर्थव्यवस्था।
  • परियोजना योजना और प्रबंधन।
  • वित्तीय प्रबंधन और लेखांकन।
  • सूचना प्रौद्योगिकी और ICT।
  • सूक्ष्म वित्त और ग्रामीण ऋण।
  • आजीविका और ग्रामीण उत्पाद वितरण।
  • सामाजिक क्षेत्र सेवाएं और विकास संचार।
  • भौतिक सूचना प्रणाली और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन।

छात्रों को फील्ड विजिट और इंटर्नशिप के तहत 6 सप्ताह का विभिन्न राज्यों की पंचायती राज संस्थानों, जिला ग्रामीण विकास एजेंसियों और सामाजिक उद्यमों में विस्तृत फील्ड प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।


प्लेसमेंट और करियर स्कोप: 

NIRDPR के मुख्य रूप से सरकारी एजेंसियों, पंचायती राज संस्थानों, एनजीओ और विकास क्षेत्रों में कार्यरत होते हैं। संस्थान प्लेसमेंट सहायक प्रदान करता है लेकिन आधिकारिक रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं किया जाता है।

यह कोर्स कम अवधि में कम फीस के साथ सरकारी क्षेत्रों में नौकरी की सोच रखने वाले ग्रामीण छात्रों के लिए उपयुक्त है।



4. NIRDPR, हैदराबाद -- PG Diploma in Sustainable Rural Devlopment (PGDSRD) 



प्रबंधन छात्र ग्रामीण क्षेत्र में फील्डवर्क करते हुए सस्टेनेबल कृषि और ग्रामीण जीवन पर नोट्स तैयार करते हुए
PG Diploma in Sustainable Rural Devlopment के छात्र ग्रामीण क्षेत्र में फील्डवर्क करते हुए"



यह कोर्स भी NIRDPR, हैदराबाद द्वारा ही प्रदान किया जाता है लेकिन यह दूरस्थ शिक्षा (Distance Learning) मोड में उपलब्ध कराया गया है।

सतत् विकास लक्ष्य 2030 (UN Sustainable Development Goals -SDGs) के संदर्भ में NIRDPR द्वारा संचालित यह एक वर्षीय कोर्स है।

लेकिन किसी कारण से एक वर्ष में पूरा नहीं कर पाने की स्थिति में अधिकतम 3 सालों तक के अंदर किया जा सकता है।


कोर्स विवरण और पात्रता: 

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में स्नातक डिग्री सामान्य वर्गों के लिए 50% और आरक्षित वर्गों के लिए 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

प्रवेश पूरी तरह से मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर ऑनलाइन पोर्टल के जरिए होता है। कार्य अनुभव को प्राथमिकता दिया जा सकता है लेकिन यह अनिवार्य नहीं है।

वर्ष में दो बार आमतौर पर जनवरी और जुलाई सत्र में प्रवेश दिए जाते हैं।

सामान्य वर्ग के लिए कोर्स का शुल्क ₹16,500 और आरक्षित वर्गों के लिए कोर्स शुल्क ₹14850 रुपए होते हैं। शुल्क को तीन सामान्य किश्तों या एकमुश्त भुगतान किया जा सकता है।


पाठयक्रम संरचना: 

PGDSRD कोर्स कार्यक्रम का उद्देश्य सतत् ग्रामीण विकास के लिए सक्षम पेशेवर तैयार करना है।

इसलिए इसके मुख्य विषयों में शामिल है - ग्रामीण समाज और सतत् विकास, विकास विधियां और तकनीकें, ग्रामीण विकास के लिए नीतियां और कार्यक्रम।

संसाधन और आजीविका, परियोजना योजना और प्रबंधन, ग्रामीण विकास में हितधारक, सतत् विकास के लिए उपयुक्त प्रद्योगिकी और प्रथाएं आदि।


करियर स्कोप: 

यह कार्यक्रम उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त है जो पहले से ही सरकारी एजेंसियों, एनजीओ, CSR और विकास क्षेत्रों में कार्यरत हैं।

यह उनकी पदोन्नति, प्रोफाइल अपग्रेडेशन और CSR प्रोजेक्ट्स के डिजाइन में अत्यधिक सहायक सिद्ध होता है।


5. IGNOU - MA in Rural Development (MARD) 



IGNOU दूरस्थ शिक्षा छात्र घर पर अध्ययन करते हुए" MA in Rural Development
"IGNOU दूरस्थ शिक्षा छात्र घर पर अध्ययन करते हुए"



इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNU) भारत का सबसे बड़ा दूरस्थ केंद्रीय विश्वविद्यालय है। यह NAAC द्वारा सर्वोच्च "A++" ग्रेड प्राप्त संस्थान है। 

इसका MA in Rural Development (MARD) कार्यक्रम छात्रों को लचीलेपन के साथ कोर्स कंप्लीट करने का सुविधा प्रदान करता है।

यह कोर्स न्यूनतम 2 वर्ष का है लेकिन अधिकतम 4 वर्ष तक में भी कंप्लीट कर सकते हैं। हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध यह दूरस्थ शिक्षा कोर्स है।


पात्रता एवं प्रवेश प्रक्रिया: 

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं है और सीधे प्रवेश मिल जाता है।

इसके लिए आवेदन शुल्क ₹300 और कोर्स का शुल्क ₹13800 से ₹15700 तक निर्धारित है जो वेबसाइट पर नोटिफिकेशन में एक्चुअल मालूम हो सकता है।


पाठ्यक्रम संरचना: 

IGNOU का MARD -2 वर्षीय कोर्स कार्यक्रम 66 क्रेडिट का है और निम्नलिखित विषयों को कवर करता है -
  • प्रथम वर्ष (अनिवार्य कोर्स): 
  1. MRD - 101: ग्रामीण विकास, भारतीय संदर्भ 
  2. MRD - 102: ग्रामीण विकास कार्यक्रम 
  3. MRD - 103: ग्रामीण विकास, योजना और प्रबंधन 
  4. MRD - 004: ग्रामीण विकास में अनुसंधान विधियां 
  5. MRDP - 0001: फील्ड आधारित परियोजना कार्य
  • द्वितीय वर्ष (वैकल्पिक - कोई भी पांच)
  1. MRDE - 101: ग्रामीण सामाजिक विकास 
  2. MRDE - 002: ग्रामीण विकास में स्वैच्छिक कार्रवाई 
  3. MRDE - 003: भूमि सुधार और ग्रामीण विकास 
  4. MRDE - 004: उद्यमिता और ग्रामीण विकास 
  5. RDD - 006: ग्रामीण स्वास्थ्य देखभाल 
  6. RDD - 007: ग्रामीण विकास में संचार और विस्तार

पाठयक्रम में टर्म और परीक्षाएं, असाइनमेंट और एक फील्ड आधारित परियोजना रिपोर्ट भी शामिल है।


करियर स्कोप: 

IGNOU MARD के स्नातक मुख्य रूप से सरकारी एजेंसियों, पंचायती राज संस्थानों,NGO,CSR और विकास क्षेत्रों में कार्यरत होते हैं।

साथ ही सिविल सेवा और राज्य लोक सेवा आयोग आदि के विषयों से मेल खाता है अतः छात्रों के लिए उपयोगी होता है।UGC NET परीक्षा देकर छात्र JRF और सहायक प्रोफेसर के पत्र बन सकते हैं।

पांचों कोर्सो की तुलना: एक नजर में 


एक टेबल के माध्यम से आसानी से इन पांचों कोर्स कार्यक्रमों का तुलनात्मक अवलोकन किया जा सकता है -

पाठ्यक्रम एवं संस्थान प्रारूप (Format) अवधि प्रवेश परीक्षा अनुमानित शुल्क लक्षित समूह
IRMA – PGDM (RM)
पूर्णकालिक, आवासीय
2 वर्ष
CAT / XAT / CMAT
₹14.0 - 16.5 लाख
फ्रेश ग्रेजुएट्स एवं शुरुआती कॉर्पोरेट/डेवलपमेंट प्रोफेशनल्स
XIM University – MBA (RM)
पूर्णकालिक, आवासीय
2 वर्ष
XAT / CAT / GMAT / XGMT / NMAT
₹13.0 - 15.0 लाख
एग्री-बिजनेस, बैंकिंग व CSR में करियर के इच्छुक अभ्यर्थी
NIRDPR – PGDRDM
पूर्णकालिक, आवासीय
1 वर्ष
All India Test / CUET-PG / मेरिट
₹2.5 - 3.5 लाख
कम समय में सरकारी/विकास क्षेत्र में नेतृत्व चाहने वाले छात्र
NIRDPR – PGDSRD
दूरस्थ शिक्षा (ODL)
1 वर्ष
स्नातक योग्यता (मेरिट)
₹15,000 - ₹20,000
फील्ड वर्कर्स, एनजीओ कर्मी, सरकारी अधिकारी, शोधार्थी
IGNOU – MARD
दूरस्थ शिक्षा (ODL)
2 वर्ष
स्नातक योग्यता (सीधा प्रवेश)
₹13,000 - ₹15,000
सिविल सेवा आकांक्षी, कामकाजी पेशेवर, स्वाध्यायी शिक्षार्थी


उद्योग की मांग और प्रमुख क्षेत्रों में प्लेसमेंट 


ग्रामीण विकास और प्रबंधन पेशेवरों की आवश्यकता वर्तमान में आज के अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं।

ग्रामीण प्रबंधन करियर इकोसिस्टम
बैंकिंग व MFI
  • NABARD
  • HDFC / Axis
  • Samunnati
  • Bandhan Bank
एग्री-बिजनेस
  • Amul / NDDB
  • ITC e-Choupal
  • Godrej Agrovet
  • Bayer / Syngenta
कॉर्पोरेट CSR
  • Tata Steel Trust
  • ITC CSR
  • Vedanta CSR
  • Adani Foundation
सरकारी व बहुपक्षीय
  • State Livelihood Missions
  • NITI Aayog Projects
  • UNDP / UNICEF
  • PRADAN / BAIF


ग्रामीण बैंकिंग और माइक्रोफाइनेंस: 

इसमें सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों एवं प्राइवेट सेक्टर के बैंक, माइक्रोफाइनेंस कंपनियां और नाबार्ड जैसी संस्थाएं जो प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र ऋण उपलब्ध कराती है।

एग्रीटेक और डेयरी एवं सहकारिता: 

फार्म टू फोर्क मॉडल, कोल्ड स्टोरेज चैन, एफपीओ और सहकारिता एवं डेयरी कंपनियों में भी प्रबंधकों की भारी मांग बनी रहती है।

कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR): 

भारत में वर्ष 2013 के कंपनी कानून के बाद कारपोरेट को अपने शुद्ध लाभ का 2% सामाजिक कार्यों में लगाना अनिवार्य हो गया है।

 इसको संचालन करने के लिए टाटा, महिंद्रा, रिलायंस, वेदांता और आईटीसी जैसी कंपनियों में CSR प्रबंधक के लिए इन स्नातकों की मांग और प्लेसमेंट करती है।

विकास परामर्श और निगरानी: 

क्रेडिट रेटिंग एजेंसियां जैसे - EY, PwC और KPMG आदि और सर्वे कंपनियां सरकारी योजनाओं के सामाजिक मूल्यांकन आदि के लिए इन स्नातकों को हायर करती है।


इन कोर्स को करने के बाद आपके हाथ में डिग्री हो जाएगी। लेकिन इसके साथ ही प्रैक्टिकल स्किल आपको सफलता प्रदान करती है। अतः शुरुआत में भले ही कम पैकेज में प्लेसमेंट हो आगे जाकर एक अच्छे मुकाम पर पहुंच सकते हैं।

अतः हम कह सकते हैं कि अपनी रुचि और समय के अनुसार एवं अपनी आर्थिक स्थितियों को देखते हुए इनमें से अपने लिए कोर्स का चुनाव कर सकते हैं।


"ग्रामीण विकास क्षेत्र में विविध करियर अवसर" इन पांचों कोर्स करने के बाद
"ग्रामीण विकास क्षेत्र में विविध करियर अवसर"


निष्कर्ष (Conclusion) 


ग्रेजुएशन के बाद अब ग्रामीण विकास में करियर बनाने के लिए केवल परंपरागत MA ही विकल्प नहीं रह गया है। आप इन प्रतिष्ठित संस्थानों के कोर्स प्रोग्राम को करके एक सम्मानजनक करियर बना सकते हैं।

आप अपनी पृष्ठभूमि, बजट, करियर के लक्ष्य और लचीलेपन की आवश्यकता के आधार पर इन पांचों कोर्सो में से किसी एक का चयन कर सकते हैं।

लेकिन कोर्स चुनते समय केवल सैलरी या प्लेसमेंट को ही आधार नहीं बनानी चाहिए। बल्कि अपनी रुचि और किस सेक्टर में जाना चाहते हैं इसको भी ध्यान में रखनी चाहिए।

हां Rural Development के इन कोर्स को करने के बाद आप केवल गांव तक ही सीमित नहीं रह सकते हैं। इन कोर्स की मांग प्लेसमेंट के बाद आप शहरों में भी सेट हो सकते हैं।

अतः अपने करियर और रुचि को सामंजस्य बनाते हुए कोर्स का चुनाव कीजिए एवं अपना उज्जवल भविष्य का निर्माण कीजिए और देश की विकास नीति में भागीदार बनिए।


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions - FAQs)

1. ग्रेजुएशन के बाद Rural Development में कौन सा कोर्स किया जा सकता है?

ग्रेजुएशन के बाद निम्नलिखित पांच कोर्स प्रोग्राम विशेष रूप से देखे जा सकते हैं -

  • IRMA - MBA/Rural Management 
  • XIM University - MBA in Rural Management 
  • NIRDPR - Post Graduate Diploma in Rural Development Management (PGDRM)
  • NIRDPR - Post Graduate Diploma in Sustainable Rural Devlopment (PGDSRD)
  • IGNOU - MA in Rural Development (MARD)


इन पांचों कोर्स का उद्देश्य और करियर का रास्ता एवं करियर गोल के अनुसार चयन करना चाहिए। 

2. क्या Rural Development के इन कोर्स को करने के बाद नौकरी मिल जाती है?

हां! Course पूरा करने के बाद नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन कोई भी course अपने-आप नौकरी की गारंटी नहीं देता। Placement programme, संस्थान, student profile और employer पर निर्भर करता है।

3. Rural Development कोर्सेज के लिए कौन सी ग्रेजुएशन डिग्री जरूरी है?

इसमें अधिकांश programmes में किसी recognized university से Bachelor's degree स्वीकार की जाती है। हालांकि minimum marks और अन्य eligibility conditions संस्थान के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।

4. Rural Development कोर्सेज करने के बाद कौन कौन सी नौकरी मिल सकती है?

Rural Manager, Project Coordinator, Programme Officer, FPO/Cooperative Manager, CSR Executive, Livelihood Officer, Rural Marketing Executive, Development Consultant और Financial Inclusion जैसी भूमिकाओं में career opportunities मिल सकती हैं।

5. Rural Development कोर्स की फीस कितनी होती है?

Fees course और institution के अनुसार काफी अलग होती है। IGNOU जैसे flexible programmes comparatively कम फीस में उपलब्ध हो सकते हैं, जबकि IRMA और XIM जैसे residential management programmes की फीस काफी अधिक हो सकती है।

6. क्या Rural Development में सरकारी नौकरी मिल सकती है?

हां!, Rural Development की qualification कई relevant सरकारी और development-sector vacancies में उपयोगी हो सकती है, लेकिन सरकारी नौकरी के लिए संबंधित भर्ती की eligibility पूरी करके परीक्षा/selection process में सफल होना आवश्यक है।

7. Rural Development में MBA और MA में क्या अंतर होता है?

MBA/Rural Management programmes में management, business, finance, marketing और rural development का मिश्रण अधिक होता है तथा कई programmes में structured internship और campus placement होते हैं। MA Rural Development अधिकतर rural society, development policies, programmes और development studies पर केंद्रित होता है।

8. Rural Development में करियर बनाने के लिए कौन सी स्किल्स जरूरी होती है?

Communication, MS Excel/data analysis, project management, field survey, report writing, community mobilisation, SHG/FPO/cooperative की समझ, presentation skills और basic digital/GIS skills career के लिए उपयोगी हो सकती हैं।


संबंधित विषय: 



स्रोत एवं आधिकारिक संदर्भ (Sources & References)
  1. Institute of Rural Management Anand (IRMA): PGDM/MBA Rural Management पात्रता, संरचना एवं प्लेसमेंट विवरण – IRMA Official Website | Placement Records
  2. XIM University (School of Rural Management): MBA-RM पात्रता, प्रवेश परीक्षा, शुल्क एवं समर प्लेसमेंट रिपोर्ट – XIM University MBA-RM Portal
  3. National Institute of Rural Development and Panchayati Raj (NIRDPR): PGDRDM एवं PGDSRD एडमिशन नोटिफिकेशन, पाठ्यक्रम एवं प्लेसमेंट सपोर्ट – NIRDPR Official Website
  4. Indira Gandhi National Open University (IGNOU): Master of Arts in Rural Development (MARD) विवरण, अवधि एवं शुल्क – IGNOU MARD Official Page
  5. Ministry of Corporate Affairs (MCA), Govt. of India: कंपनी अधिनियम 2013, धारा 135: Corporate Social Responsibility Rules, Schedule VII – MCA Official Portal
  6. Ministry of Rural Development, Govt. of India: वार्षिक रिपोर्ट एवं दिशा-निर्देश: Deendayal Antyodaya Yojana - DAY-NRLM – rural.gov.in
अस्वीकरण (Disclaimer): फीस संरचना (Fees), पात्रता (Eligibility), प्रवेश परीक्षाएं (Admission Tests), आवेदन की अंतिम तिथि एवं प्लेसमेंट आंकड़े समय के साथ परिवर्तित हो सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन से पूर्व संबंधित संस्थान के आधिकारिक पोर्टल व नवीनतम प्रॉस्पेक्टस का अवलोकन अवश्य करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

AI खेती 2035: आने वाले 10 सालों में कैसे बदलेगी भारतीय कृषि ?

केले का "वेस्ट टू वेल्थ" मॉडल: तने, फूल और बायोमास से नए कृषि उद्योग की पूरी जानकारी

क्या आप भी बनना चाहते है "फॉरेंसिक साइंस मे एक्सपर्ट " कैसे जानिए पूरी प्रोसेस

भारत का LiFE पहल:कैसे वैदिक जीवनशैली से पर्यावरण सुरक्षा को प्रेरित करती है

स्वस्थ्य रहने के लिए भोजन के 10 नियम:सही तरीके से क्या,कब और कैसे खाए ?

Zero Budget Natural Farming : क्या सच में 1 गाय से 30 एकड़ खेती संभव है ? जानिए पूरा सच

भारत मे अब E20 Petrol,BS6 और Flax Engine Tractor ये तीन बड़ी टेक्नोलॉजी 2026 मे खेती को कैसे बदल देगी?

क्या PM कुसुम योजना मार्च 2026 के बाद बंद हो रही है ? जानिए पूरी सच्चाई (Fact Check)

स्वदेशी और स्वावलम्बन:घर पर दंत-मंजन बनाने का लघु व्यवसाय कैसे शुरू करे?

Redox Flow Battery क्या है और यह एनर्जी स्टोरेज की दुनिया को कैसे बदलेगी?