📌 संक्षेप में (Quick Summary)
- गर्मियों में ग्रामीण क्षेत्रों में होनेवाली बीमारियों और उसका पारंपरिक एवं आयुर्वेदिक समाधान।
- मुख्य बीमारियां और उनके लक्षण:लू लगना,डिहाइड्रेशन,हैजा (Cholera) और दस्त,टाइफाइड,फूड पॉइजनिंग,घमौरियां और फंगल इन्फेक्शन,सनबर्न,पीलिया,आंख आना।
- घरेलू नुस्खे:कच्चे आम का पन्ना,प्याज का रस,बेल का शर्बत अनार का सेवन,मठ्ठा या छाछ,अदरक और शहद,सत्तू का घोल,नारियल पानी मुल्तानी मिट्टी,नीम का पानी,एलोवेरा,चंदन गन्ने का रस,भूमि आंवला
- आयुर्वेदिक औषधियां:अभयारिष्ट,कुटजारिष्ट,शंख वटी,चंदनसाव,उशीरासव,अमृतारिष्ट,महासुदर्शन वटी,पुनर्नवारिष्ट,रोहितकारिष्ट।
- सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुरक्षा:स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष व्यवस्था (PHC/CHC),पेयजल की व्यवस्था,मनरेगा मजदूरों के लिए सुविधाएं,जागरूकता और चेतावनी,विशेष सरकारी योजनाएं।
- बच्चों,बुजुर्गों और महिलाओं का रखे विशेष ध्यान:
- 👉आप 1-5 वर्ष के बच्चों के तलवें पर प्याज के रस का मालिश करें।
![]() |
| गर्मियों से बचने के लिए स्वदेशी और आयुर्वेदिक तरीकें |
📑 Table of Contents
- ➤ प्रस्तावना
- ➤ मुख्य बीमारियां और उनके लक्षण (Diseases & Symptoms)
- ➤ घरेलू नुस्खे (Home Remedies)
- ➤ महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक औषधियां
- ➤ बचाव के अन्य सुझाव (Prevention Tips)
- ➤ सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुरक्षा
- ➤ बच्चों,बुजुर्गों और महिलाओं का रखे विशेष ध्यान
- ➤ गर्मियों का डाईट प्लान
- ➤ निष्कर्ष
- ➤ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQ
प्रस्तावना (Introduction)
मई और जून के महीनों में अधिक तापमान के कारण बहुत ज्यादा गर्मी,लू (Heatwave) और पानी की कमी से हम सभी को जूझना पड़ता है क्योंकि पसीना भी बहुत निकलता है और वह भी बिना मेहनत किए। ऐसी स्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों जहां रहने वाले लोगों के आसपास चिकित्सा सुविधाओं की सीमित पहुंच होती है, विशेष ध्यान रखना पड़ता है।
हां इन गावों के पास पीढ़ियों से चली आ रही पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान का खजाना होता है। और इस खजानें का उपयोग अब शहरी क्षेत्रों से लेकर पूरे देश में और विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहा है। एलोपैथिक डॉ भी इन आयुर्वेदिक नुस्खों का परामर्श करते है।
फिर भी आज के समय में इन नुस्खों और आयुर्वेदिक समाधान के बारें में बहुत से ग्रामीण लोग जागरूकता से वंचित है। और समस्या आ जाने पर परेशान हो जाते है और उन्हे तत्काल सूझता नहीं की क्या करें।
इस विषय में उन सभी गर्मियों की मुख्य बीमारियों,उनके देशी प्रभावी नुस्खों और आयुर्वेदिक समाधान के बारे में चर्चा करेंगे। इस चर्चा में आयुर्वेद विभाग,बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के डॉ राजेश जैन का सलाह और योगदान सराहनीय है।
मुख्य बीमारियां और उनके लक्षण (Diseases & Symptoms)
गर्मियों के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां और बीमारियां सामने आती है।इस समय ग्रामीण क्षेत्रों में आखिर बीमारियां क्यों बढ़ती है,इसके निम्न करण होते है -
- अत्यधिक तापमान: गावों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।
- साफ पानी की कमी: हैंडपंप,कुएं और तालाब का पानी दूषित हो जाता है एवं कम मिलता है।
- खुले में काम करना: किसान और मजदूर दिनभर खुले में काम करते है।
- स्वच्छता की कमी: मक्खियां बढ़ जाती है और खुले में शौच से स्वच्छता में कमी होती है।
इन सब सामूहिक कारणों के प्रभाव से गर्मियों में ग्रामीण क्षेत्रों में निम्न प्रकार की मुख्य बीमारियां और स्वास्थ्य चुनौतियां पैदा होती है -
1. गर्मी और लू से संबंधित बीमारियां:
गर्मियों में खासकर मई और जून के महीनों में जहां तेज तापमान होती है वही लू का प्रकोप बहुत ज्यादा होता है। ऐसी स्थिति में मुख्य रूप से निम्न बीमारियां इस समय होती है -
- लू लगना (Heat Stroke)
दोपहर में लंबे समय तक बाहर काम करने वाले लोगों में यह सबसे आम है। इसके प्रमुख लक्षण है -
- तेज बुखार
- सिर दर्द
- चक्कर आना
- उल्टी बेहोशी
- शरीर गरम होना
- डिहाइड्रेशन (Dehydration)
शरीर में पानी और नमक की कमी होने से कमजोरी और बेहोशी जैसी समस्या होने लगती है। इसके लक्षण है -
- प्यास अधिक लगना
- मुहं सुखना
- कमजोरी
- पेशाब कम आना
2. खान-पान और पानी से संबंधित बीमारियां:
गर्मी में भोजन जल्दी खराब होता है और जल स्रोतों का स्तर गिरने से पानी दूषित होने की संभावना बढ़ जाती है। अक्सर गावों में लोग एक ही बार पूरे दिनभर के लिए खाना बना देते है,लेकिन दोपहर के बाद ही अत्यधिक गर्मी के चलते भोजन खराब होने लगती है जिसे खाने से समस्या उत्पन्न हो सकती है।
खान-पान से संबंधित निम्न रोग इन दिनों में होते है -
- हैजा (Cholera) और दस्त
दूषित पानी के सेवन से ग्रामीण इलाकों में दस्त और उल्टी की समस्या तेजी से फैलती है। इसके लक्षण है -
- बार-बार दस्त
- उल्टी
- कमजोरी
- टाइफाइड (Typhoid)
यह गंदे पानी और संक्रमित भोजन से होनेवाला बुखार है जो गर्मियों में और ग्रामीण इलाकों में काफी सक्रिय रहता है। इसके मुख्य लक्षणों में -
- लंबे समय तक बुखार
- कमजोरी और थकान
- पाचन संबंधी समस्याएं
- भूख की कमी
- फूड पॉइजनिंग
बासी या खुले में रखे भोजन पर मक्खियों के बैठने से संक्रमण बढ़ता है। गर्मियों में खाना जल्दी ही खराब हो जाता है। कई बार हम उस खाना को खाते रहते है। इसके लक्षणों में शामिल है -
- पेट में दर्द और मरोड़
- उल्टी और दस्त
- बुखार
- कमजोरी
3. त्वचा संबंधी समस्याएं:
गर्मियों में त्वचा संबंधी समस्याएं तो बढ़िया से बढ़िया लोगों को हो जाती है। जितना ज्यादा गर्मी उतना ज्यादा त्वचा संबंधी समस्या साथ में काम से बाहर निकलने पर अत्यधिक गर्मी से त्वचा पर होनेवाले नकारात्मक प्रभाव। इससे संबंधित मुख्य समस्याओं में -
- घमौरियां और फंगल इन्फेक्शन
पसीने और धूल-मिट्टी के कारण त्वचा पर लाल दानें या खुजली की समस्या आम हो जाती है। इसके मुख्य लक्षण है -
- खुजली
- लाल दानें
- जलन
- सनबर्न
गर्मियों मे दोपहर में घर से बाहर निकलने पर सीधे तेज धूप के संपर्क और प्रभाव में आने से त्वचा झुलस जाती है। इसके लक्षणों में -
- त्वचा लाल होना और दर्द होना
- त्वचा में चकते उभरना
- त्वचा में जलन होना
- त्वचा का काला पड़ना
4. अन्य मौसमी बीमारियां:
इसके अलावा गर्मी के चलते अन्य बीमारियों मे जो अक्सर देखने को मिलते है वो है -
- पीलिया (Jaundice)
दूषित पेयजल के लगातार उपयोग होने के कारण लिवर में संक्रमण होने से पीलिया की शिकायत बढ़ जाती है। इसके लक्षणों में -
- त्वचा और आंखों का पीलापन
- गहरे रंग का पेशाब
- पेट दर्द
- पाचन संबंधी समस्या
- थकान और कमजोरी
- बुखार और वजन कम होना
- आंख आना (Conjunctivitis)
धूल भरी आंधीयों और गर्मी के कारण आंखों में जलन और संक्रमण हो जाता है। जो गर्मियों के दिनों में आम हो जाता है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके लक्षणों में -
- आंखों में लाली
- पानी आना और जलन होना
- कीचड़ आना और सूजन होना
- धुंधलापन होना
- सर्दी और जुकाम
उपरोक्त सभी प्रकार की बीमारियां गर्मियों के दिनों में आम हो जाती है और ग्रामीण क्षेत्रों में यह ज्यादा ही फैल जाती है। कभी कभी तो यह इतना फैल जाती है कि महामारी का रूप ले लेती है।
इनके बचाव के घरेलू उपायों और आयुर्वेदिक दवाओं के बारे में चर्चा करने से पहले ये सरल काम गर्मियों मे सबको करनी चाहिए -
➢भरपूर पानी पीना चाहिए।
➢हमेशा ताजा भोजन को खाना चाहिए।
➢धूप से बचने का प्रयास करना चाहिए।
➢स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
घरेलू नुस्खे (Home Remedies)
इस मई और जून की तपिश और ग्रामीण परिवेश को ध्यान में रखते हुए, यहां कुछ प्रमुख बीमारियों के आसान घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय उपचार दिए गए है जो काफी प्रभावी होते है -
1. लू (Heat Stroke) और शरीर जलन के लिए:
गर्मियों में शरीर के तापमान को नियंत्रित कर्ने के लिए ये उपाय रामबाण साबित होता है -
- कच्चे आम का पन्ना: कच्चे आम को उबालकर उसका गुदा निकलने के बाद गूदे में कला नमक,भुना हुआ जीरा और पुदीना आदि मिलाकर बनाया जाता है। इसे पीने से लू के असर को तुरंत कम कर देता है।
- प्याज का रस: आयुर्वेद के अनुसार, लू लगने पर हथेलियों और पैरों के तलवे पर प्याज का रस मलने से शरीर का तापमान कम होता है। जेब में छोटा प्याज रखना भी ग्रामीण परंपराओं में लू से बचने का एक तरीका माना जाता है। साथ ही सफेद प्याज के रस को पीने से भी लाभ पहुंचता है।
- बेल का शर्बत: बेल का फल पेट को ठंडा रखता है और लू से बचाने में रामबाड़ औषधि की तरह काम करता है।
2. दस्त और डिहाइड्रेशन के लिए:
पेट की समस्याएं डिहाइड्रेशन के कारण बढ़ जाती है। अतः पानी की कमी और पेट की समस्याओं के लिए ये घरेलू नुस्खे बहुत काम के होते है -
- अनार का सेवन: अनार के दाने या इसका रस दस्त को रोकने में मदद करता है। इसके छिलकें को पानी में उबालकर छानकर पीने से भी बहुत फायदा होता है।
- मठ्ठा या छाछ: ताजी छाछ में थोड़ा सा भुना जीरा और सेंधा नमक मिलाकर पियें। यह प्रोबायोटिक का काम करता है और पाचन तंत्र को ठीक रखता है।
- अदरक और शहद: दस्त होने पर अदरक के रस में थोड़ा सा शहद मिलाकर लेने से पेट के मरोड़ में आराम मिलता है।
- सत्तू का घोल: सत्तू,नमक,नींबू रोज दो बार पीना चाहिए।
- नारियल पानी: शरीर के इलेक्ट्रोलाइट को तुरंत संतुलित कर देता है। लेकिन यह सभी ग्रामीण इलाकों में उपलब्ध नहीं होती है।
3. घमौरियों और त्वचा की समस्याओं के लिए:
पसीने और गर्मी से होने वाली खुजली के लिए ये उपाय करें -
- मुल्तानी मिट्टी: मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लेप लगाने से घमौरियां शांत होती है और त्वचा को ठंडक मिलती है।
- नीम का पानी: नहाने के पानी में नीम की पत्तियां उबालकर इस्तेमाल करने से यह प्राकृतिक एंटी-सेप्टिक का काम करता है और फंगल इन्फेक्शन से बचाता है।
- एलोवेरा: त्वचा की जलन या सनबर्न पर ताजा एलोवेरा का जेल लगाने से बहुत अच्छा असर होता है।
- चंदन: चंदन का पेस्ट लगाने से बहुत आराम और ठंडक मिलती है। यदि चंदन न मिले तो किसी नजदीकी शिव मंदिर में जाकर पुजारी जी से लेप लगवा ले।
4. पीलिया और लीवर सुरक्षा के लिए:
सबसे पहले दूषित पानी के प्रभाव को कम करने वाले उपाय करने चाहिए। इसके लिए -
- गन्ने का रस: पीलिया होने पर साफ-सुथरी जगह से निकाला गया गन्ने का रस लीवर की रिकवरी में जबरदस्त मदद करता है।
- भूमि आंवला: यह एक छोटी सी जड़ी-बूटी है जो अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों के किनारे उगती है। इसका काढ़ा लीवर के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है।
➢महत्वपूर्ण सुझाव:
- यदि बुखार 102 डिग्री फारेनहाइट से अधिक हो या मरीज को बेहोशी आने लगे,तो घरेलू उपचार के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाएं।
- पीने के पानी को हमेशा उबालकर और छानकर ही उपयोग करें,खासकर जून की शुरुआती बारिश के बाद।
महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक औषधियां
बहुत सी ऐसी आयुर्वेदिक औषधियां है जो इन बीमारियों मे विशिष्ट रूप से काम करती है। ये औषधियां शरीर की गर्मी को शांत करने और संक्रमण से लड़ने में मदद करती है। यहां मुख्य बीमारियों के लिए कुछ प्रभावी आयुर्वेदिक विकल्प दिए गए है -
1. पाचन और पेट के विकारों के लिए (हैजा,दस्त,अरुचि):
- अभयारिष्ट (Abhayarishta):यह विशेष रूप से पाचन तंत्र को सुधारने और कब्ज दूर करने के लिए जाना जाता है। गर्मी में जब खान-पान बिगड़ जाता है, तो यह आंतों की सफाई में मदद करता है।
- कुटजारिष्ट (Kutajarishta): अगर दूषित पानी या भोजन के कारण दस्त (Diarrhea) या पेचीस की समस्या हो, तो कुटजारिष्ट सबसे प्रभावी औषधि मानी जाती है।
- शंख वटी (Shankh Vati): पेट में गैस,भारीपन या बदहजमी होने पर इसकी 1-2 गोली गुनगुनें पानी के साथ लेने से बहुत ही फायदा होता है।
2. लू और शरीर की गर्मी के लिए:
- चंदनसाव (Chandanasava): चंदन की तासीर ठंडी होती है। यह शरीर की आंतरिक गर्मी को शांत और कम करता है एवं पेशाब में जलन जैसी समस्याओं में बहुत आराम देता है।
- उशीरासव (Usirasava): खस (Usira) से बनी यह औषधि रक्त की शुद्धि करती है और शरीर के तापमान को संतुलित रखती है। नकसीर (नाक से खून आना) की समस्या में भी यह उपयोगी है।
3. बुखार और संक्रमण के लिए (टाइफाइड,मौसमी बुखार):
- अमृतारिष्ट (Amritarishta): यह गिलोय से बनी औषधि है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाती है। यह पुराने से पुराने बुखार को जड़ से खत्म करने में मदद करती है।
- महासुदर्शन वटी (Mahasudarshan Vati):किसी भी प्रकार के संक्रमण और संक्रामक बुखार में यह एक सुरक्षित और प्रभावी आयुर्वेदिक औषधि है।
4. पीलिया और लिवर की सुरक्षा के लिए:
- पुनर्नवारिष्ट (Punarnavarishta): यह लिवर की सूजन को कम करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलता है। पीलिया के लक्षणों में यह बहुत लाभकारी है।
- रोहितकारिष्ट: लीवर और तिल्ली (Spleen) से संबंधित विकारों में इसे उत्तम माना जाता है।
नोट:
आयुर्वेद में दवाओं का प्रभाव व्यक्ति की प्रकृति (वात,पित्त,कफ) पर निर्भर करती है। इसलिए किसी भी औषधि को शुरू करने से पहले एक योग्य आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें,विशेषकर यदि आप पहले से ही किसी अन्य उपचार का दवा ले रहे है।
बचाव के अन्य सुझाव (Prevention Tips)
गर्मियों में बीमारियों से बचाव के लिए कुछ अन्य सावधानियां और उपाय है जिन्हे अपनाने से बहुत राहत और इनसे बचने का रास्ता मिल जाता है। इन उपायों में शामिल है -
- दिनचर्या: सबसे पहले गर्मियों के अनुसार अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें। सुबह जल्दी जग जाए और अपना सभी काम तेज धूप निकलने से पहले ही निपटा ले। दोपहर में 12-4 बजें के बीच में धूप से बचे। ढीले ढालें कपड़े पहने। दिन में 2-3 बार स्नान करें।
- घरेलू ORS: घरेलू ORS बनाए और सभी परिवार के सदस्यों को दिन में कई बार दे। इसको बनाने के लिए 1 लीटर पानी में 6 चमच चीनी मिलाए और उसमें आधा चमच नमक डाल दे। यह जीवन बचाने वाला घोल है।
- पेट और सर खाली न रखे: गर्मियों से बचाव के लिए कभी खाली पेट न रहे और कही भी काम पर खाली पेट न जाए। इसी तरह सर को कभी भी खाली न रखे। हमेशा गमछा या टोपी सर पर जरूर रखे।
इन छोटे छोटे लेकिन महत्वपूर्ण उपायों को अपनाकर आप हमेशा गर्मियों से होने वाले दुष्प्रभाव से बच सकते है। इसे स्वयं भी अपनाए और अपने करीबी को भी अपनाने की प्रेरणा दे।
सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुरक्षा
भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वार गर्मियों के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाते है। यहां प्रमुख सुविधाओं की जानकारी दी गई है -
1. स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष व्यवस्था (PHC/CHC):
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) और समुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) पर निम्नलिखित सुविधाएं मिलती है -
- Heatstroke Room: गर्मियों में लू के मरीजों के लिए अलग से ठंडे कमरें या 'हिटस्ट्रोक वार्ड' की व्यवस्था की जाती है।
- ORS और जरूरी दवाएं: सरकारी केंद्रों पर ORS के पैकेट,जरूरी ड्रिप और उल्टी-दस्त की दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।
- गर्मी से संबंधित दवाएं: अमृतरिष्ट या अन्य आवश्यक एलोपैथिक दवाओं का बैकअप रखा जाता है।
2. पेयजल की व्यवस्था:
- पानी के टैंकर: उन क्षेत्रों में जहां जलस्तर ज्यादा गिरता है,सरकार द्वारा पानी के टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाता है।
- सार्वजनिक प्याऊ: बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर ठंडे और साफ पानी के प्याऊ लगाए जाते है।
- हैंडपंपों की मरम्मत: गर्मियों में सबसे पहले खराब हैंडपंपों की मरम्मत करने के लिए अभियान चलाए जाते है।
3. मनरेगा मजदूरों के लिए सुविधाएं:
मई जून की गर्मी में काम करने वाले मजदूरों के लिए विशेष नियम है -
- कार्य समय बदलाव: दोपहर की तेज धूप (12-4 बजे) के दौरान काम करने से राहत दी जाती है।
- छाया और पानी: कार्यस्थल पर पीने के पानी और आराम करने के लिए शेड (छाया) की व्यवस्था करना अनिवार्य कर दिया गया है।
- प्राथमिक चिकित्सा किट: कार्यस्थल पर मेडिकल किट और ORS रखना अनिवार्य कर दिया गया है।
4. जागरूकता और चेतावनी:
- भारतीय मौसम विभाग की चेतावनी: भारतीय मौसम विभाग (IMD) रेड और ऑरेंज एलर्ट जारी करता है,जो रेडियो,टीवी और मोबाईल के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुचाया जाता है।
- आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता: ये कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को लू से बचने,पानी उबालकर पीने और स्वच्छता की सलाह देते है।
5. विशेष सरकारी योजनाएं:
- आयुष्मान भारत: गंभीर बीमारी या डिहाइड्रेशन के कारण अस्पताल में भर्ती होने पर इस योजना के तहत मुफ़्त इलाज उपलब्ध कराया जाता है।
- मुख्यमंत्री राहत कोष: कभी-कभी लू को प्राकृतिक आपदा मानकर विशेष परिस्थितियों में सहायता प्रदान की जाती है।
इस प्रकार से सरकार के द्वारा भी गर्मियों में ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है और व्यवस्थाएं प्रदान की जाती है ताकि आपात स्थिति से भी निबटा जा सके। हां ये सुविधाएं केवल कागजों में नहीं होनी चाहिए। बल्कि प्रभावित लोगों तक भी पहुचनी चाहिए।
बच्चों,बुजुर्गों और महिलाओं का रखे विशेष ध्यान
चाहे देश,समाज या संस्कृति कोई भी क्यों न हो बच्चें,बुजुर्ग और महिलायें तो युवा पुरुषों की तुलना में नाजुक ही होते है अतः इन पर विशेष रूप से इन गर्मियों के मौसम में भी ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
- बच्चें की देखभाल: बच्चों को विशेष रूप से हल्का और सुपाच्य आहार प्रदान करनी चाहिए। कभी भी बासी खाद्य पदार्थ भूलकर भी बच्चों को नहीं देनी चाहिए। इनको प्रतिदिन दे -
- छाछ
- खीरा
- तरबूज
- आम का पन्ना
- केवल देशी गाय का पानी मिलाया हुआ दूध
- बच्चों को बचाएं -
- धूप से
- गंदे पानी से
- जंक फूड से
- बुजुर्गों के लिए टिप्स: बुजुर्ग भी गर्मी को झेल नहीं पाते है। वे बहुत परेशान हो जाते है,ऐसे में उन्हे -
- ठंडा दूध दे
- बेल का शर्बत दे
- सत्तू का घोल दे
- नींबू पानी दे
- महिलाओं के लिए सुरक्षा: महिलायें सुबह जगने से लेकर रात को सोने के समय तक किसी न किसी घर के कामों में व्यस्त ही रहती है। ऐसे में उन्हे विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हे इन बातों पर विशेष ध्यान देनी चाहिए -
- हमेशा सूती कपड़े पहने
- ज्यादा और बार बार पानी पियें
- दूध और छाछ ले
- धूप से बचे
गर्मियों का डाईट प्लान
गर्मियों मे हल्के और सुपाच्य भोजन करनी चाहिए। क्योंकि गर्मियों के दौरान शरीर को ठंड रखना और ऊर्जा बनाए रखना जरूरी होता है। अतः डाइट प्लान इस प्रकार से होनी चाहिए -
- सुबह की शुरुआत (5:00AM-6:00AM):
- अंकुरित चना और गुड़
- भिंगा बादाम
- तरबूज
- नाश्ता (8:00AM-9:00AM):
- जौ या चने की सत्तू-यह गर्मियों की सुपर फूड है जो लू से बचाता है।
- छाछ को भुना हुआ जीरा और कला नमक डालकर पिए।
- दोपहर का भोजन (12:30PM-01:30PM):
- रोटी और मौसमी सब्जी
- मूंग की दाल
- कच्चा प्याज
- आम की चटनी
- सलाद
- शाम का जलपान (04:00PM-05:00PM):
- बेल का शर्बत
- ताजे फल
- गर्मियों में खाने वाले मोटा अनाज
- रात का भोजन (7:30PM-8:30PM):
- हल्का भोजन जैसे दलिया या खिचड़ी
- हल्की सब्जी
➢कुछ विशेष टिप्स :
- मिट्टी के घड़े का पानी पीएं और फ्रिज के पानी को बिल्कुल न पीएं।
- दिन में कम से कम एक बार नींबू पानी जरूर पीएं।
- आम का पन्ना जरूर पीना चाहिए।
निष्कर्ष (Conclusion)
मई और जून की चिलचिलाती गर्मी ग्रामीण क्षेत्रों में न केवल शारीरिक थकान लाती है,बल्कि कई बीमारियों का जोखिम भी बढ़ा देती है। लू,हैजा और पीलिया जैसी समस्याएं अगर समय पर न संभाली जाए तो गंभीर रूप ले लेती है।
लेकिन हमने जैसा देखा, हमारे आयुर्वेदिक और घरेलू पारंपरिक नुस्खों में इन समस्याओं का बहुत ही सरल और प्रभावी समाधान छिपा है। लेकिन याद रखे "गर्मियों में इलाज से बेहतर बचाव है" अतः सही समय पर पानी पीना,स्वच्छता का ध्यान रखना और धूप से बचना ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।
आशा है कि यह जानकारी आपके और आपके परिवार के लिए उपयोगी साबित होगी। स्वास्थ्य रहें सुरक्षित रहें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
प्रश्न 1:गर्मियों में ग्रामीणों को सबसे ज्यादा कौन सी बीमारी प्रभावित करती है? ▼
उत्तर: गर्मियों में सबसे आम बीमारी लू लगना (Heat Stroke) है, जो तेज धूप और गर्मी के कारण होती है।
प्रश्न 2: ग्रामीण क्षेत्रों में पानी से फैलने वाली प्रमुख बीमारियाँ कौन सी हैं? ▼
उत्तर: दूषित पानी के कारण डायरिया (दस्त), टाइफाइड, पीलिया और हैजा (Cholera) जैसी बीमारियाँ होती हैं।
प्रश्न 3:गर्मी में शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से कैसे बचें? ▼
उत्तर: प्यास न लगने पर भी पर्याप्त पानी पिएं। साथ ही नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ और ओआरएस (ORS) का घोल पीते रहें।
प्रश्न 4:सवाल: लू लगने (Heat Stroke) के लक्षण क्या हैं? ▼
उत्तर:तेज सिरदर्द, चक्कर आना, तेज बुखार, जी मिचलाना, उल्टी और बेहोशी आना लू के मुख्य लक्षण हैं।
प्रश्न 5:गर्मियों में भोजन खराब होने से पेट की बीमारियां कैसे रोकें? ▼
उत्तर: भोजन को खुला न रखें, हमेशा ढककर रखें और ताजा बना खाना खाएं। गर्मी में खाना जल्दी खराब होता है, इसलिए उसे ठंडी जगह या फ्रिज (यदि उपलब्ध हो) में रखें।
प्रश्न 6: छोटे बच्चों में गर्मियों में कौन सी बीमारियां आम हैं? ▼
उत्तर: बच्चों में खसरा (Measles), चिकन पॉक्स (छोटी माता), गलसुआ (Mumps) और डायरिया सामान्य हैं।
प्रश्न 7:गर्मियों में त्वचा संबंधी समस्याएं (घमौरियां) कैसे दूर करें? ▼
उत्तर: सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें, दिन में एक-दो बार नहाएं और घमौरियों के लिए पाउडर या कैलामाइन लोशन का उपयोग करें।
प्रश्न 8:खेत में काम करते समय लू से बचाव के क्या उपाय हैं? ▼
उत्तर: दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर काम करने से बचें। सिर को तौलिये या टोपी से ढकें और काम के बीच-बीच में छाया में आराम करें।
प्रश्न 9:क्या गर्मियों में बासी खाना खाना चाहिए? ▼
उत्तर: नहीं, गर्मियों में बासी खाना खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बहुत ज्यादा होता है। ताजा खाना ही स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
