![]() |
| डिजिटल युग मे सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग के तरीके |
स्वास्थ्य का मतलब है रोग की अनुपस्थिति के साथ ही साथ शारीरिक,मानसिक और सामाजिक कल्याण की पूर्ण स्थिति और आज के समय मे इसका महत्व और ज्यादा ही प्रासंगिक हो जाता है क्योंकि आज का समय डिजिटल युग का समय है। स्मार्ट फोन,इंटरनेट और सोशल मीडिया हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके है।
1. Capacity (क्षमता या कौशल): अपनी क्षमताओं और कार्यों मे सक्षम महसूस करना।
2. Confidence (आत्मविश्वास): स्वयं पर विश्वास रखना और सकारात्मक आत्म-छवि बनाए रखना।
3. Connection (संबंध ): सार्थक और गहरा संबंध या रिश्ते बनाना।
4. Crisis Management (तनाव प्रबंधन या सहनशीलता): तनाव को संभालने के लिए स्वास्थ्य तरीके विकसित करना।
5. Compassion (दया या सहानुभूति): स्वयं और दूसरों के प्रति दयालुता और सहानुभूति का अभ्यास करना।
6. Community (समुदाय): बड़े और सहयोगी समूह का हिस्सा होने का अनुभव।
7. Care (देखभाल): आत्म देखभाल को प्राथमिकता देना और आंतरिक शांति बनाए रखना।
ये सिद्धांत मानसिक मजबूती विकसित करने ,तनाव को प्रबंधित करने और सकारात्मक मानसिकता को बढ़ावा देने मे मदद करते है।
![]() |
| सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभाव को दर्शाती |
सोशल मीडिया का मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव
डिजिटल तकनीक ने जीवन को आसान बनाया है,लेकिन इसके साथ कई चुनौतिया भी आई है। सोशल मीडिया का प्रभाव पूरी तरह नकारात्मक भी नहीं है कुछ सकारात्मक और विरोधाभासी प्रभाव भी है। जो इस बात पर निर्भर करता है की कौन इसका उपयोग कैसे कर रहा है -
- नकारात्मक प्रभाव: बढ़ी हुई चिंता,अवसाद,साइबर बुल्लिंग, सामाजिक तुलना,अकेलापन,नींद की समस्या,ध्यान मे कमी,निराशा सहन करने की कम क्षमता, भावनात्मक असंतुलन और अन्य व्यवहार संबंधी समस्याएं है।
- सकारात्मक प्रभाव: जागरूकता और शिक्षा,सामाजिक संबंधों मे सुधार,सहयोगी समुदायों तक पहुंच और व्यापक जानकारी का अवसर।
- संवेदनशील समूह: पहले से कमजोर मानसिक स्थिति वाले लोग अत्यधिक डिवाइस उपयोग के कारण नशे और मानसिक बीमारियों के उच्च जोखिम मे बने रहते है।
- विकासात्मक चिंताएं: विशेष रूप से छोटे बच्चों मे वास्तविक जीवन के अनुभव की कमी के कारण भाषा,सामाजिक और भावनात्मक कौशल मे देरी संभावित हो जाती है।
सोशल मीडिया को लाभकारी बनाने के 7 प्रभावी तरीके
यहां सोशल मीडिया को लाभ के लिए उपयोगी बनाने के 7 तरीके जो विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध के उपरांत खोजे गए है -
1. सबसे पहला,दूसरों से जुड़े
- बेकार के स्क्रॉल करने के बजाय, ऑनलाइन समय का उपयोग उस परिवार को मैसेज देने मे करे जिससे लंबे समय से बात नहीं हुई हो।
- किसी संघर्ष कर रहे व्यक्ति के पोस्ट पर सकारात्मक टिप्पणी करे।
- पुराने दोस्तों के समूहों के साथ संवाद शुरू करे।
यह अनुभव अधिक संतोषजनक और लाभकारी हो सकता है। शोध से पाता चलता है की जो लोग दूसरों से अधिक जुड़ा हुआ महसूस करते है, उनमें चिंता और अवसाद का स्तर कम होता है साथ ही जीवन मे उद्देश्य और अर्थ की भावना अधिक मजबूत होती है।
2. ऑनलाइन समूह मे शामिल हों
- प्राइवेट फेसबुक समूह, ऑनलाइन कम्यूनिटी,और सुरक्षित फोरम मे शामिल होने से ये संबंध,समुदाय,समर्थन और संसाधनों का अवसर प्रदान करते है।
- हां ऑनलाइन समूह भी कई प्रकार के होते है इसलिए ऐसे समूह चुने जो स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक व्यवहार को प्रोत्साहित करे और आपको बेहतर महसूस कराए।
- कोशिश करे ये समूह आपके कार्य से संबंधित हो या आपके शिक्षा से संबंधित हो या व्यक्तित्व को विकसित करने वाले प्रेरणादायक समूह हो।
3. उपयोग की सीमाएं निर्धारित करें
सीमाएं निर्धारित करना यह सुनिश्चित करने मे मदद करता है की ऑनलाइन अनुभव नकारात्मक न बन जाए। इसके लिए निम्न रणनीतियां अपनाए -
- एप्स पर समय ट्रैक करे: कुछ एप्स मे इन-बिल्ट टाईमर होते है जो समय ट्रैक करने और एप्स से बाहर निकालने की याद दिलाने मे मदद करते है। स्वयं भी टाइम लिमिट करे।
- पुश नोटिफिकेशन बंद करे: क्योंकि चालू रहने पर आप बार-बार चेक करेंगे इसी के लिए पुश नोटिफिकेशन बनाए गए है। इन्हे बंद करने से एप्स से दूर रहने मे मदद मिलती है।
- होम स्क्रीन से हटा दे: सोशल मीडिया एप्स को होम स्क्रीन से हटा देने से इसका इस्तेमाल करने की संभावना कम हो जाती है।
4. वास्तविक जीवन के संबंधों को प्राथमिकता दे
सोशल मीडिया पर हजारों लोगों से जुडने के बावजूद कई लोग अकेलापन महसूस करते है। इसका कारण है की डिजिटल संबंध वास्तविक संबंधों की जगह नहीं ले सकते।
- दोपहर के समय को कोचिंग क्लास,या दोस्तों के साथ या पड़ोस के लोगों के साथ बातचीत और मिलने जुलने से रियल संबंध विकसित होते है जो सोशल मीडिया से ज्यादा मजेदार होते है।
- ऐसे लोगों से जुडने को प्राथमिकता दे जो पॉजिटिव व्यक्तित्व वाले हो और खुद भी खुश रहते हो और दूसरों को भी खुशी प्रदान करते हो।
- जीवन मे परेशान लोगों से भी जुड़े लेकिन उनसे प्रभावित न होकर उसे हेल्प करके उसको प्रभावित करे जिससे आपको आत्मिक सुख का अनुभव होगा।
5. तथ्यों पर ध्यान दे जो वास्तविक है
सच मे सोशल मीडिया वास्तविक जीवन नहीं है। पोस्ट का उदेश्य ध्यान आकर्षित करना होता है, न की एप्स के बाहर की वास्तविक जिंदगी को दर्शाना। इसलिए जब भी आप खुद को उदास या नकारात्मक महसूस करे तो इन तथ्यों को याद रखे --
- सोशल मीडिया एप्स मे एल्गोरिद्म होते है जो नियंत्रित करते है की कौन सा कंटेंट आपके फीड मे दिखाई देगा।
- इन्फ्लूएंसर को पोस्ट करने,कुछ पहनने या किसी खास अंदाज मे दिखने के लिए भुगतान किया जाता है।
- ब्रांड्स अपने विज्ञापन के लिए लक्षित दर्शकों को भुगतान करते है।
- फिल्टर और एप्स जो लोगों की दिखावट बदलते है,आम है और इन्हे अक्सर वास्तविक जीवन से अलग दिखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
- लोग केवल अपनी हाइलाइट्स पोस्ट करते है और तभी शेयर करते है जब वे सबसे अच्छा महसूस करते है।
- प्रकृति की तस्वीरे पोस्ट करने वाले फोटोग्राफर को।
- प्रेरणादायी उद्धरण पोस्ट साझा करने वाले विशेषज्ञ को।
- ऐसे लोग जो अपनी जिंदगी के उतार और चढ़ाव दोनों को साझा करते हो।
- शैक्षिक सामग्री जो आपको अधिक जानकारी पूर्ण और जागरूक महसूस कराए।
- यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति के अभिभावक या मित्र है तो आप ये रणनीतियां अपनाए -
- बच्चों और युवाओं को शुरू से ही जिम्मेदार ऑनलाइन उपयोगकर्ता बनने के लिए प्रेरित करे।
- उचित डिजिटल उपयोग और जोखिम के बारे मे स्वयं शिक्षित होकर फिर अपने परिवार के सभी लोगों को शिक्षित करे और साथ मे बैठकर इसपर चर्चा करे।
- एक सरकार के तौर पर जिम्मेवार संस्थाओं के द्वारा ऑनलाइन प्रसारकों,डिजिटल डेवलपर्स, और उद्यमियों को यह प्रोत्साहित करना चाहिए की वे ऐसी तकनीक विकसित करे जो बच्चों के विकास के अनुरूप हो।
- यदि मानसिक बीमारी के लक्षण दिखे तो तुरंत डाक्टर या विशेषज्ञ से काउंसिलिंग करना चाहिए।
पढ़ने योग्य अन्य संबंधित विषय:महर्षि पतंजलि का अष्टांगयोग और समग्र कल्याण का संबंध क्या है जो जीवन बदल सकते है
डिजिटल इंडिया: फ्री मे इन 8 सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म से पाए 2026 मे घर बैठे स्वस्थ्य का समाधान



So cute 🥰 or daily please
जवाब देंहटाएंThat is a great suggestion, and it is very useful in daily life.
जवाब देंहटाएंThanx for appreciation. If you need any suggestions or information, you are welcome.
जवाब देंहटाएंOkay 👍
जवाब देंहटाएं